लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रशन 2:-- भूकंप के प्रभाव को कैसे कम किया जा सकता है?
उत्तर:-- भूकंप के प्रभाव को कम करने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना आवश्यक है---
(1) भूकंप में ध्वस्त मकानों का मलबा साफ कर इनमें फंसे लोगों को शीघ्र निकालना चाहिए।
(2) भूकंप प्रभावित क्षेत्र में रक्तदान करने वाले तथा अस्थि रोग विशेषज्ञ तथा डॉक्टरों का दल शीघ्रता से भेजना चाहिए।
(3) अस्थाई टेंट और शिविर का प्रबंध तेजी से करना चाहिए।
प्रशन 3:-- आग लगने पर क्या प्रबंध करना चाहिए।
उत्तर:--आग भी आपदा का एक रूप है। आग लगने पर निम्नलिखित प्रबंधन करना चाहिए---
(1) आग में फंसे लोगों को बाहर निकालना।
(2) घायल लोगों का प्राथमिक उपचार करना।
(3) यथाशीघ्र निकटतम फायर बिग्रेड स्टेशन (अग्निशामक केंद्र) को सूचित करना।
प्रशन 4:--बाढ़ या भूकंप में सामान्य संचार व्यवस्था भंग होने के क्या कारण है?
उत्तर:-- बाढ़ या भूकंप जैसे दुर्घटनाओं के फलस्वरुप प्राय: सड़क और रेल लाइनें टूट जाती है जिससे स्थल परिवहन भंग हो जाता है । इसी प्रकार टेलीफोन लाइनों के टूट जाने से संचार व्यवस्था भी भंग हो जाता है।
प्रशन 5:-- ऑकस्मिथ प्रबंधन में स्थानीय प्रशासन की भूमिका की विवेचना करें।
उत्तर:-- आकस्मिक प्रबंधन के अंतर्गत राहत शिविरों का निर्माण बचाव कार्य के उपकरण, प्राथमिक उपचार की सामग्रियां, डॉक्टर, एंबुलेंस, अग्निशामक इत्यादि की व्यवस्था में प्रशासन भी कर सकता है। अधिकारियों का यह कर्तव्य हैं कि शीघ्रतिशीघ्रराहत सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था करें। इस संबंध में अधिकारियों को कुछ अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी भी देना चाहिए।
प्रशन 6:-- भूकंप और सुनामी की स्थिति में ऑकस्मिथ प्रबंधन का वर्णन करें।
उत्तर:-- भूकंप और सुनामी ऑकस्मिथ रूप से घटित होता है। इस स्थिति में आकस्मिक प्रबंधन के तहत निम्नलिखित बातों को ध्यान रखना आवश्यक है---
(1) भूकंप के ध्वस्त मकानों के मलबे से जीवित लोगों को शीघ्र निकालना चाहिए।
(2) अस्थाई टेंट और शिविर का प्रबंध तेजी से करना चाहिए।
(3) भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में रक्तदान करने वाले टीम तथा अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों का दल शीघ्र भेजना चाहिए।
प्रशन 7:-- इंफ्रारेड कैमरा क्या है?
उत्तर:-- भूकंप और सुनामी के दौरान हुए छतिग्रस्त इलाकों में मलबे के अंदर नीचे दबे हुए लोगों का पता लगाने के लिए जिस उपकरण का प्रयोग किया जाता है, उसे इंफ्रारेड कैमरा कहते हैं। इंफ्रारेड कैमरे से यह पता चलता है कि मलबे के अंदर कहां पर लोग दबे हुए हैं।
प्रशन 8:-- बरनौल नामक दवाई किस काम में प्रयुक्त होती है?
उत्तर:-- जले हुए लोगों का प्राथमिक उपचार के रूप में जले भाग पर बरनौल नामक दवाई का लेप लगाना उचित होता है।
प्रशन 9:-- प्राकृतिक आपदा काल में वैकल्पिक संचार साधन का वर्णन।
उत्तर:-- प्राकृतिक आपदा काल में सड़क, रेल लाइन, टेलीफोन लाइन के टूट जाने से संचार व्यवस्था भंग हो जाती हैं जिससे बचाव सहायता कार्य में कठिनाई होती है। इस कठिनाई से बचने के लिए हेलीकॉप्टर, नावें और मोबाइल और वाकी टाकी का सहारा लिया जाता है । वर्तमान में हैम रेडियो वैकल्पिक व्यवस्था में उत्तम साधन है। इसमें टावर इत्यादि की आवश्यकता नहीं होती। इसमें संबंध बनाने का कार्य सैटेलाइट से होता है संचार उपग्रह से भी आपदा संबंधी जानकारी मिलती है। संचार उपग्रह पर आपदा का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। अतःऐसे समय में इनका महत्व और भी बढ़ जाता है।
प्रशन 10:-- भारत के पश्चिमी राज्यों में बाढ़ का प्रकोप प्राय: नहीं होता है। क्यों ?
उत्तर:-- भारत के पश्चिमी राज्यों में जो नदियां और सहायक नदियां हैं उनकी जलधारा बहुत तेज नहीं होती है। इसलिए भारत के पश्चिमी राज्यों में बाढ़ का प्रकोप प्राय: सूखाग्रस्त रहता है।
प्रशन 11:-- भारत का पश्चिमी और मध्य भाग क्यों सूखे से प्राय: ग्रसित होता है?
उत्तर:-- भारत का पश्चिमी और मध्य भाग सूखे से प्राय: ग्रसित होता हैं , क्योंकि यहां जलवायु शुष्क है जिससे प्राय: वर्षा नहीं होती है । इसलिए यह क्षेत्र सूखाग्रस्त रहता है।
प्रशन 12:-- किसी क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए किस बात पर विचार किया जाता है?
उत्तर:-- किसी क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए निम्न बातों पर विचार किया जाता है---
(1) लंबे समय तक अपर्याप्त वर्षा और वर्षा का वितरण और असंतुलित होना।
(2) आद्रता की कमी से फसलों का मुरझा जाना, 30% से भी कम खेतों में सिंचाई किया जाना।
(3) कम वर्षा के कारण जल ग्रहण क्षेत्र, जलाशय और झीलें सूखी रह जाए।
(4) जल की कमी के कारण उत्पादन 30% से भी कम होता है।
प्रशन 13:-- क्या कारण है कि हिमालय की तराई का भाग और पूर्वोत्तर राज्यों में अधिक भूकंप आते हैं?
उत्तर:-- भारत में भूकंप का प्रमुख कारण इंडियन प्लेट और यूरोपीय प्लेट की पारस्परिक क्रिया प्रतिक्रिया है।
हिमालय की तराई का भाग और पूर्वोत्तर राज्य इंडियन प्लेट की उत्तरी सीमा पर स्थित है। इसलिए इन भागों में इंडियन प्लेट के उत्तर की ओर खिसकने और यूरोपियन प्लेट से टकराने के कारण अधिक भूकंप आते हैं।
प्रशन 14:-- उड़ीसा और गुजरात के चक्रवातों में क्या अंतर है?
उत्तर:-- उड़ीसा और गुजरात की भौगोलिक दशाएं अलग-अलग है। इसलिए उड़ीसा और गुजरात के चक्रवात में अंतर पाया जाता है। दोनों की वायु का बहाव सर्पिल यानी भंवर की तरह चक्कर काटते हुए वायु की स्थिति अलग-अलग होती हैं। उड़ीसा राज्य में भयानक समुद्री लहरें और तीव्र वायु घुसती है। समुद्री जल असाधारण रूप से ऊपर उठ जाता है जिसे तूफान महोर्मि में कहा जाता है। जबकि गुजरात में यह स्थिति नहीं पाई जाती है। यही कारण है कि दोनों राज्यों की चक्रवातों में अंतर है।
Class 10 Geography Notes Chapter 1
Class 10 Geography Notes Chapter 2
Class 10 Geography Chapter 1 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 1 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 3 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 3 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 4 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 4 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 5 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 5 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 5 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 6 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 6 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 7 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 7 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 7 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 8 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 8 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 9 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 9 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 9 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 10 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 10 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 10 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 11 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 11 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 11 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 12 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 12 लघु उत्तरीय प्रश्न
Q no 1 kaha hai
ReplyDelete