Header Ads Widget

New Post

6/recent/ticker-posts
Telegram Join Whatsapp Channel Whatsapp Follow

आप डूुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है Bharati Bhawan और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Class 10 Bharati Bhawan Geography Chapter 11 मानचित्र -अध्ययन (उच्चावच प्रदर्शन) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न लघु उत्तरीय प्रश्न

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रशन :--तल चिन्ह  से आप क्या समझते हैं? 

उत्तर:-- स्थाई पर्यवेक्षण स्थलों को किसी पत्थर  या भवन के द्वारा निर्देशित किया जाता है। इनके ऊपर स्पष्ट और बड़े रूप में समुद्रतल से उस स्थान की ऊंचाई अंकित कर दी जाती है।

प्रशन 2:-- किसी देश के मानचित्र में हरे रंग का प्रयोग किस प्रकार के उच्चावच को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है? 

उत्तर:-- किसी देश के मानचित्र में हरे रंग का प्रयोग मैदानों के उच्चावच को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।

प्रशन 3:-- समोच्च रेखाएं क्या है?

उत्तर:-- वे कल्पित रेखाएं जो मानचित्र पर स्थित उन सभी स्थानों को मिलाती हैं जिनकी ऊंचाई समुद्रतल से समान हो, समोच्च रेखाएं कहलाती है।

मानचित्र पर इन समोच्च रेखाओं को बादामी रंग से दिखाया जाता है। इसका प्रतिपादन एक डच अभियंता एन. कुकुइस ने 1730 ईस्वी में किया था।

Class 10 Bharati Bhawan Geography Chapter 11 मानचित्र -अध्ययन (उच्चावच प्रदर्शन) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रशन 1:-- हैश्यूर  से आप क्या समझते हैं ? इसका प्रयोग किस काम के लिए किया जाता है?

उत्तर:-- मानचित्र बनाने में भूमि की ढाल दिखाने के लिए छोटी छोटी  और सटी रेखाओं से काम लिया जाता है, जिन्हें हैश्यूर कहते हैं । खड़ी ढ़ाल  प्रदर्शित करने के लिए अधिक छोटी और सटी रेखाएं तथा धीमी ढ़ाल प्रदर्शित करने के लिए अपेक्षाकृत बड़े और दूर-दूर रेखा चिन्ह खींचे जाते हैं। समतल भाग के लिए रेखा चिन्ह नहीं खींचे जाते , यह भाग खाली छोड़ दिए जाते हैं।

इस विधि से स्थलाकृति का साधारण ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। ऊंचाई का सही ज्ञान नहीं हो पाता है। इस विधि में रेखा चिन्हों को खींचने में अधिक समय लगता है।समोच्च रेखा वाले मानचित्र में छोटी आकृतियों को प्रदर्शित करने के लिए यह विधि अपनाई जाती हैं। इस विधि का विकास ऑस्ट्रेलिया के एक सैन्य अधिकारी लेहमान ने किया था।

प्रशन 2:-- समोच्च रेखाएं क्या है?

उत्तर:-- समुद्र की सतह के समांतर समान ऊंचाई वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा समोच्च रेखा कहलाती हैं। विभिन्न ऊंचाई के लिए विभिन्न समोच्च रेखाएं खींची जाती है जो एक दूसरे से कभी नहीं कटती है। जिस भूभाग में खड़ी ढाल रहती है , वहां यह रेखाएं सटी और घनी नजर आती हैं। इसके विपरीत कम ढाल आने पर यह दूर हो जाती हैं। प्रत्येक समोच्च रेखा पर ऊंचाई के अंक अंकित किए जाते हैं।

ऊंचाई गहराई दिखाने की सर्वोत्तम विधि है।इस विधि से पहाड़, पठार ,नदी घाटी, जल प्रपात या विभिन्न प्रकार की ढाल को भली-भांति दिखाया जा सकता है।

प्रशन 3:-- मानचित्र में स्थानिक ऊंचाई किस तरह दिखाई जाती है? 

उत्तर:-- स्थानिक ऊंचाई किसी देय या भूभाग के मानचित्र में विभिन्न सूचनाओं के साथ ही उच्चावच प्रदर्शित करने की उत्तम और सरल विधि है। इसमें समुद्रतल से किसी स्थान की ऊंचाई प्रदर्शित करने के लिए एक स्पष्ट बिंदु के बाद अंक लिखे जाते हैं। अंको से निर्मित संख्या समुद्रतल से उस स्थान की ऊंचाई मीटर से प्रदर्शित करती है।

प्रशन4:-- उच्चावच प्रदर्शन में पहाड़ी छाया विधि का वर्णन करें।

उत्तर:-- *पहाड़ी छाया करण विधि:-- इस विधि के अंतर्गत उच्चावच प्रदर्शन के लिए भू आकृतियों पर उत्तर पश्चिम कोने पर ऊपर से प्रकाश पड़ने की कल्पना की जाती है। इसके कारण अंधेरे में पड़ने वाले हिस्से को या ढाल को गहरी आभा से भर देते हैं जबकि प्रकाश वाले हिस्से या कम ढाल को हल्की आभा से भर देते हैं या खाली छोड़ देते हैं।

इस विधि से स्थलाकृति का साधारण ज्ञान तो प्राप्त किया जा सकता है, पर सही-सही उचाई या  निचाई का पता नहीं लगाया जा सकता है और ना ढ़ाल की यथेष्ट जानकारी ही मिल सकती है। लघु मापक मानचित्रो में यह विधि काम में लाई जा सकती हैं।

प्रशन 5:-- रंग  विधि से उच्चावच प्रदर्शन किस प्रकार किया जाता है? समझाकर लिखें।

उत्तर:-- रंग विधि या स्तर रंजन में स्थल के विभिन्न भागों को विभिन्न रंगों से भी दिखाया जाता है। साधारणतः मैदान को हरे रंग से और पहाड़ को या पठार को भूरे रंग से दिखाया जाता है। भूरे रंग के साथ हल्के गुलाबी रंग का भी प्रयोग किया जा सकता है। बर्फीला भाग सफेद रंग से एवं जलीय भाग या समुद्र नीले रंग से प्रदर्शित किया जाता है। मरूभूमि पीले रंग से दिखाई जाती है। रंगों के अभाव में काली स्याही के विभिन्न स्तरों से ही काम लिया जाता है। 

यह विधि भी दोष से युक्त नहीं है। इसमें भी ऊंचाई निचाई का ठीक ठीक पता नहीं चलता है। उदाहरण के लिए ,0m से 100m तक ऊंची भूमि के लिए जब एक ही रंग का प्रयोग किया जाता है तो भूमि की वास्तविक ढाल नहीं जानी जा सकती है।

प्रशन 6:-- उच्चावच प्रदर्शन की कौन-कौन सी प्रमुख विधियां हैं? प्रत्येक का संक्षिप्त विवरण दें।

उत्तर:-- उच्चावच प्रदर्शन की प्रमुख विधियां निम्नलिखित हैं---

(1) हैश्यूर  विधि:--  ऑस्ट्रेलिया के सैन्य अधिकारी लेहमान ने इसकी खोज की थी। मानचित्र में छोटी मशीन खंडित रेखाओं के सहारे उच्चावच को प्रदर्शित किया जाता है। त्रीव  ढाल वाले क्षेत्रों में पास पास रेखाएं होने के कारण रेखाएं मोटी और गहरी दिखाई जाती है।

(2) पर्वतीय छाया करण विधि:-- इस विधि द्वारा भू आकृतियों पर उत्तर पश्चिम कोने पर ऊपर से प्रकाश पड़ने की कल्पना की जाती है। इस कारण अंधकार वाले हिस्से में ढाल को हल्की आभा से या कम ढाल वाले हिस्से को प्रकाश की हल्की आभा से भर देते हैं या छोड़ देते हैं। इससे पर्वतीय क्षेत्र के उच्चावच को प्रभावी ढंग से दिखाया जाता है।

(3) तल चिन्ह:-- वास्तविक सर्वेक्षण के दौरान दीवारों, पूलों, खंभों, पत्थरों जैसे स्थाई वस्तुओं पर समुद्रतल से मापी गई ऊंचाई को प्रदर्शित करने वाले चिन्हों का तल चिन्ह कहते हैं। जिसे फीट या मीटर में लिखा जाता है।

(4) स्थानिक ऊंचाई:-- तल चिन्ह की सहायता से किसी स्थान विशेष की मापी गई ऊंचाई को स्थानिक ऊंचाई कहते हैं। इस विधि का प्रयोग बिंदुओं के द्वारा अंकित करके उसकी ऊंचाई लिख कर किया जाता है।

(5) त्रिकोणमितिय स्टेशन:-- इसका उपयोग त्रिभुज विधि द्वारा सर्वेक्षण करते समय स्टेशन के रूप में किया जाता है। मानचित्र पर त्रिभुज बनाकर उसके बगल में धरातल की समुद्र तल से ऊंचाई लिख दिया जाता है।

(6) स्तर रंजन:-- रंगीन मानचित्र में रंगों की विभिन्न आभा द्वारा उच्चावच प्रदर्शन का मानक निश्चित किया गया है। ऊंचाई में वृद्धि के हिसाब से रंगों की आभाएं हल्की होती जाती है। जलीय भाग के लिए नीला, मैदान के लिए हरा ,पर्वतों के लिए बदामी या हल्का कत्थई रंग का चयन किया गया है। जबकि बर्फीले क्षेत्र को सफेद रंग में दिखाया जाता है।

Class 10 Geography Notes Chapter 1

Class 10 Geography Notes Chapter 2

Class 10 Geography Chapter 1 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 1 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 3 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 4 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 4 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 5 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 5 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 5 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 6 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 6 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 7 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 7 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 7 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 8 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 8 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 9 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 9 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 9 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 10 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 10 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 10 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Post a Comment

0 Comments