Class 10 Bharati Bhawan Geography Chapter 10 बिहार: संसाधन एवं उपयोग अति लघु उत्तरीय प्रश्न लघु उत्तरीय प्रश्न

Bharati Bhawan
0

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रशन 1:-- पांच खरीफ फसलों के नाम लिखें।

उत्तर:-- पांच खरीफ उत्पादित फसलों के नाम निम्नलिखित हैं---

(1) धान (2) गन्ना (3) ज्वार (4) बाजरा (5) मकई।

प्रशन 2:--आलू उत्पादन के प्रमुख दो जिलों के नाम लिखें।

उत्तर:-- आलू उत्पादन के दो प्रमुख जिले पटना और नालंदा है।

प्रशन 3:-- चर्म उद्योग से संबंधित किन्हीं पांच जिलों के नाम लिखें।

उत्तर:-- चर्म उद्योग से संबंधित 5 जिले हैं---

(1) मुजफ्फरपुर (2) पटना (3) कटिहार (4) आरा (5) बेतिया।

प्रशन 4:-- बिहार के किन्ही पांच पर्यटन स्थलों के नाम लिखें।

उत्तर:-- बिहार के पांच पर्यटन स्थल ये हैं--

(1) पटना (2) राजगीर (3) बोधगया (4) नालंदा (5) सोनपुर।

प्रशन 5:-- बिहार में तापीय विद्युत केंद्रों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर:-- (1) कहलगांव सुपर थर्मल पावर (2) कांटी तापीय विद्युत केंद्र (3) बरौनी तापीय विद्युत केंद्र।


Class 10 Bharati Bhawan Geography Chapter 10 बिहार संसाधन एवं उपयोग अति लघु उत्तरीय प्रश्न लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रशन 1:--तसर रेशम का उत्पादन बिहार के किस जिला में अधिक होता है?

उत्तर:-- तसर किस्म के रेशम के उत्पादन में भागलपुर जिला प्रसिद्ध है। यहां रेशम की मिलें भी है। बुनाई और कटाई का काम भी यहां होता है।

प्रशन 2:-- बिहार में पाए जाने वाले खनिजों का उल्लेख करें।

उत्तर:-- बिहार में पाए जाने वाले प्रमुख खनिजों में बॉक्साइट अभ्रक, चूना पत्थर डोलोमाइट फेल्सपार तथा ग्रेनाइट इत्यादि हैं।

प्रशन 3:-- मुंगेर में किस प्रकार का उद्योग है?

उत्तर:-- मुंगेर में बंदूक तथा सिगरेट,तंबाकू उद्योग स्थापित है। घनी आबादी के कारण और मजदूर वर्ग के लोगों की अधिकता के कारण मुंगेर में सिगरेट तंबाकू उद्योग विकसित है। मुंगेर में बंदूक बनाने का पुराना कारखाना है।

प्रशन 4:-- बिहार राज्य के किन्ही पांच गन्ना जिलों के नाम लिखें।

उत्तर:-- महाराजगंज, गोपालगंज, बिहटा, समस्तीपुर और सिवान जिलों में गन्ना की मिलें स्थापित है।

प्रशन 5:-- बिहार में उर्वरक संयंत्रों की स्थापना कहां हुई?

उत्तर:-- बिहार में उर्वरक संयंत्रों की स्थापना बरौनी, पी.सी.एल. (एच) , अमझोर स्थित फास्फेट उर्वरक का कारखाना (पी.पी. सी.  एल .) में हुई।

प्रशन 6:-- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की संभावना बिहार में कितनी है? संक्षेप में लिखें।

उत्तर:-- वर्तमान समय में बिहार एक कृषि प्रधान राज्य हो गया है,क्योंकि झारखंड राज्य बनाने से खनिज भंडार वहां पर चले गए हैं जबकि बिहार में खनिज भंडार कम हो गए हैं। इसलिए बिहार में कृषि की प्रधानता मानी जाती है।

बिहार में खदान  वस्तुओं की पैदावार अधिक होती है। उदाहरण के लिए गेहूं, चावल ,गन्ना, दाल, सरसों, मकई इत्यादि की खेती पर्याप्त मात्रा में होती है।बिहार के कुछ क्षेत्रों में चावल का उत्पादन बहुत होता है। साथ ही बिहार के पश्चिमोत्तर जिलों में गेहूं का उत्पादन होता है। गेहूं भूसी से बिजली उत्पादन करने की ओर ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही मक्के के विभिन्न सामानों को बनाने की मशीनें लगी हैं।

गन्ना के दक्षिणी भागों में दाल का उद्योग तथा राज्य के कई भागों में तेल निकालने के कोल्हू लगे हैं।पटना, गया, भोजपुर और मुंगेर में अनेकों तेल मिले हैं । साथ ही हमारे राज्य में चावल कूटने की अनेकों मिले हैं। इसी प्रकार चीनी उद्योग भी स्थापित किए गए हैं। मुख्य रूप से चीनी मिल मड़ेहरा , महाराजगंज, पंचराखी ,सिवान, चनपटिया , गुरारू, हसनपुर, गोरौल और नरकटियागंज इत्यादि स्थानों पर चीनी की मिले स्थापित है।

इस प्रकार खदान पदार्थों के प्रसंस्करण उद्योग की भावना बिहार में अच्छी है। फिर भी कुछ समस्याओं के कारण खदान प्रसंस्करण उद्योग का अधिक विकास नहीं हो पाया है। इसलिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का विकास करने की आवश्यकता है।

प्रशन 7:-- बिहार के विश्वविद्यालयों के किन्ही पांच के नाम लिखिए।

उत्तर:-- बिहार के पांच विश्वविद्यालयों के नाम ये है--- 

*विश्वविद्यालय:-- 

(1) पटना विश्वविद्यालय

(2) मगध विश्वविद्यालय

(3) नालंदा खुला विश्वविद्यालय

(4) वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय

(5) मौलाना मजहरूल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय 

*मुख्यालय  *स्थापना

(1) पटना (1917)

(2) बोधगया(1962)

(3) नालंदा (1988)

(4) आरा (1962)

(5) पटना (1994)

Class 10 Geography Notes Chapter 1

Class 10 Geography Notes Chapter 2

Class 10 Geography Chapter 1 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 1 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 3 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 4 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 4 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 5 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 5 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 5 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 6 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 6 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 7 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 7 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 7 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 8 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 8 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 9 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 9 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 9 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!