Header Ads Widget

New Post

6/recent/ticker-posts
Telegram Join Whatsapp Channel Whatsapp Follow

आप डूुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है Bharati Bhawan और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Class 10th Bharati Bhawan Geography | Chapter 3 Water Resources Long Type Question Answer | कक्षा 10वीं भारती भवन भूगोल | अध्याय 3 जल संसाधन दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हिंदी में

Class 10th Bharati Bhawan Geography  Chapter 3 Water Resources Long Type Question Answer  कक्षा 10वीं भारती भवन भूगोल  अध्याय 3 जल संसाधन दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हिंदी में
Class 10 Bharati Bhawan Geography

प्रशन 2:-- भारत के आर्थिक विकास में जल संसाधन का योगदान बताएं।

उत्तर:-- भारत के आर्थिक विकास में जल संसाधन का महत्वपूर्ण योगदान होता है। जल संसाधन एक प्राकृतिक संसाधन है जिसका भारत में समुचित उपयोग करके आर्थिक विकास किया जा सकता है और देश की अर्थव्यवस्था को संतुलित बनाया जा सकता है। भारत के आर्थिक विकास करने में विभिन्न तत्वों का महत्वपूर्ण योगदान होता है जिसमें जल संसाधन की उपयोगिता बहुत अधिक है।

भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां पर मांनसूनी जलवायु पाई जाती है जिसका लक्षण यह है कि कभी वर्षा  अधिक होती है और कभी सुखार पड़ जाता है। इसी प्रकार देश के सभी क्षेत्रों में वर्षा का वितरण एक समान नहीं है। इसलिए कृषि कार्य करने के लिए सिंचाई की बहुत आवश्यकता है। नदियों, तालाबों तथा कुओं के जल से खेतों की सिंचाई की जाती है। साथ ही नलकूप के जल से भी खेतों की सिंचाई होती है। नदियों पर नेहरे बनाकर इसे सिंचाई के काम में लाया जाता है । अतः जल संसाधन का सिंचाई के कार्य में बहुत योगदान होता है। समुचित रूप से सिंचाई की व्यवस्था करने से खद्दान्न फसलों और व्यवसायिक फसलों का उत्पादन समुचित रूप से होता है। इससे राष्ट्रीय आय में वृद्धि होती है जिससे देश का आर्थिक विकास करने में सहायता मिलती है।

जल संसाधन के द्वारा पन  बिजली का भी उत्पादन किया जाता है। जिससे उद्योग धंधों में बिजली की आवश्यकता की पूर्ति की जाती है। इससे कल कारखानों में समुचित रूप से उत्पादन कार्य होता है जिससे देश में उद्योग धंधों की उत्पादकता बढ़ती है। इससे राष्ट्रीय आय में भी वृद्धि होती है और देश का आर्थिक विकास करने में सहायता मिलती है।

प्रशन 3:-- भारत की चार भारत की चार प्रमुख नदी घाटी परियोजनाओं का वर्णन करें।

उत्तर:-- विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति के लिए भारत में कई बहुउद्देशीय परियोजनाओं का निर्माण किया गया, इनमें से प्रमुख चार परियोजनाएं निम्नलिखित हैं--- 

1. भाखड़ा नांगल परियोजनाएं:-- यह भारत की एक प्रमुख नदी योजना है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान इस योजना के साथ सीधे संबंधित है। भाखड़ा बांध सतलुज नदी पर बनाया गया है। यह संसार का सबसे बड़ा बांध है। इसकी ऊंचाई कोई 225 मीटर है। इस योजना का भारत के विकास में बड़ा हाथ है।

(1) इसकी जल भंडारण की 7.8 लाख हेक्टेयर मीटर है और 14 लाख हेक्टेयर भूमि को सींचती है। इस योजना में नेहरों की कुल लंबाई 3,400 किलोमीटर है।

(2)  आजकल इस योजना से प्रतिवर्ष 1.204 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा है। इससे पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में उद्योग के विकास में बड़ा योगदान मिला है।

(3) इस योजना ने नि: संदेह पंजाब, हरियाणा , हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में कृषि के विकास में बहुत बढ़ावा दिया है।  अब ग्रामों में भी बिजली पहुंच गई है जिससे वहां के लोगों का जीवन काफी सुखमय हो गया है। इस बिजली से ट्यूबवेलों  का चलाना भी काफी आसान हो गया है। इस प्रकार भाखड़ा नांगल परियोजना से इन राज्यों की लाखों बीघा जमीन की सिंचाई भी होती है।

(4)  इससे जो लाखों क्येटल गन्ना पैदा होता है। इसके परिणाम स्वरूप इन भागों में विशेषकर पंजाब और हरियाणा में कई मंडियां स्थापित हो गई है। इस परियोजना से दिल्ली को भी बहुत लाभ हुआ है।

2. दामोदर घाटी योजना:-- यह परियोजना बिहार राज्य में दामोदर नदी पर बनी हुई है। इसमें कई बांध है जो दामोदर नदी की सहायक नदियों पर बनाए गए हैं। इस परियोजना का भारत के विकास में निम्न  योगदान है--- 

(1) इससे पहले यह नदी बिहार में बहुत तबाही लाती थी किंतु अब नदी पर बहुत से बांध बन जाने से इस नदी के जल पर नियंत्रण कर लिया गया है और बाढ़ आदि के प्रकोप को समाप्त कर दिया गया है ।

(2) इसके अतिरिक्त इस परियोजना से 3,94,000 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई भी होती हैं।

(3) बाएं तट पर बनी मुख्य नहर से 136 किलोमीटर तक नौका परिवहन की सुविधा भी है। इससे दामोदर घाटी को बहुत लाभ हुआ है क्योंकि इस स्थान पर बहुत से खनिज भंडार है जिन्हें नहर परिवहन द्वारा अपेक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सकता है। 

(4)   यही नहीं, दामोदर परियोजना से 104 मेगावाट विद्युत का उत्पादन भी होता है जिससे इस क्षेत्र में औद्योगिकरण की विकास को काफी सहायता मिली है।

3. हीराकुंड परियोजना:-- उड़ीसा राज्य में महानदी पर निर्मित इस योजना में बांध की लंबाई विश्व में सबसे अधिक है। यह बांध 4,801 मीटर लंबा है और लगभग 21 किलोमीटर तक इसके दोनों ओर भित्ती बनाई गई है। इस परियोजना के परिणाम स्वरुप 1,54,000 हेक्टेयर भूमि को खींचा जा सकता है और बाढ़ पर नियंत्रण पाया गया है। 270 मेगावाट विद्युत उत्पादन करने की क्षमता इस परियोजना में है।

4. तुंगभद्रा परियोजना:-- यह योजना आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के राज्यों से मिलकर शुरू की है। एक बांध जो 50 मीटर ऊंचा और ढाई किलो मीटर  लंबा है, तुंगभद्रा नदी पर बनाया गया है। यह नदी कृष्णा नदी की एक सहायक नदी है। इस परियोजना का भारत के विकास में बड़ा योगदान है-- 

(1) इस परियोजना ने दोनों संबंधित राज्य (आंध्र प्रदेश और कर्नाटक) में लगभग 3,35,000  हेक्टेयर भूमि के लिए सिंचाई की सुविधा प्रदान करके कृषि को बहुत बढ़ावा दिया है।

(2)इस परियोजना द्वारा पैदा की जाने वाली बिजली से आंध्र प्रदेश और कर्नाटक राज्य में उद्योगों को भी बहुत प्रोत्साहन मिला है ।

(3)इसके अतिरिक्त इस परियोजना द्वारा इन दोनों राज्यों में मछली पालन के कार्य को भी बहुत बढ़ावा मिला है।

प्रशन 4:-- शुष्क प्रदेशों में वर्षा के जल का भंडारण किस प्रकार किया जा सकता है? यह किस प्रकार उपयोगी है?

उत्तर:-- धरातल पर उपयोगी जल की कमी और भूमिगत जल के स्तर में लगातार गिरावट होने के कारण वर्षा जल की महत्ता बढ़ जाती है। देशभर में वर्षा जल का वितरण भी असामान्य है। इसलिए शुष्क प्रदेशों में जहां वर्षा कम होती है वर्षा जल का संग्रह कर उपयोग में लाना और भी आवश्यक हो जाता है।

भारतवर्ष में प्राचीन काल से ही वर्षा जल के संग्रह एवं उपयोग का प्रचलन रहा है। परंतु स्थान स्तर पर जल के संग्रह के तौर-तरीके भिन्न भिन्न है। भारत के पश्चिमी भाग में खासकर राजस्थान में पेयजल हेतु वर्षा जल का संग्रह छतों पर किया जाता है। शुष्क एवं अर्धशुष्क  प्रदेशों में वर्षा जल को गड्ढों में एकत्रित किया जाता है जिससे सिंचाई की जा सके। राजस्थान के बाड़मेर जैसे शुष्क इलाके में पेयजल का संग्रह भूमिगत टैंक में किया जाता है जिसे टांका कहा जाता है। यह प्राय: आंगन में हुआ करता है। जिसे छत पर संग्रहित जल को पाइप के द्वारा जोड़ दिया जाता है। मेघालय के शिलांग में छत पर वर्षा जल के संग्रह की प्रथा आज भी प्रचलित है।

वर्तमान समय में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश राजस्थान एवं गुजरात सहित कई राज्यों में वर्षा जल संग्रह एवं पुनः र्चक्रण किया जा रहा है।

 ये भी पढ़े ... 

Class 10 Geography Notes Chapter 1

Class 10 Geography Notes Chapter 2

Class 10 Geography Chapter 1 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 1 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 3 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 Geography Chapter 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 History Chapter 1 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 History Chapter 1 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10 History Chapter 1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10 History Chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 1 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 1 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 3 लघु उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 4 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 4 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 5 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 5 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 5 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 6 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 6 लघु उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 7 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 7 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 7 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 8 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

 Class 10th Chemistry Chapter 1 Question and Answer

Class 10th Chemistry Chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Chemistry Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Political Science Chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Political Science Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न

Post a Comment

0 Comments