Class 10th Bharati Bhawan Geography
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रशन 1:-- भारत में सर्वप्रथम किस वर्ष वन नीति बनाई गई थी?
उत्तर:-- भारत में सर्वप्रथम 1894 ई० में वन नीति बनाई गई थी।
प्रशन 2:-- पर्यावरण की दृष्टि से लगभग कितना प्रतिशत भू भाग वनाच्छादित रहना चाहिए?
उत्तर:-- पर्यावरण की दृष्टि से लगभग 33.3% भूभाग वनाच्छादित रहना चाहिए।
प्रशन 3:-- बाघों को बचाने के लिए लागू की गई परियोजना का नाम क्या है?
उत्तर:-- बाघों को बचाने के लिए लागू की गई परियोजना का नाम बाघ परियोजना है।
प्रशन 4:-- भारत के किस राज्य में सर्वाधिक वन क्षेत्र है?
उत्तर:-- भारत का मध्य प्रदेश 11.22% के साथ प्रथम स्थान पर है। यानी यहां सर्वाधिक वन क्षेत्र पाया जाता है ।
प्रशन 5:-- राजस्थान और पंजाब प्रदेशों में किस प्रकार के वन पाए जाते हैं?
उत्तर:-- राजस्थान और पंजाब प्रदेशों में कंटीले वन मिलते हैं क्योंकि इन प्रदेशों में 70 सेंटीमीटर से भी कम वर्षा होती है।
प्रशन 6:- - “नंदादेवी” किस राज्य में स्थित है?
उत्तर:-- नंदादेवी जैव मंडल उत्तरांचल राज्य में स्थित है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रशन 1:-- डेल्टाई वनों में मुख्य रूप से कौन-कौन पेड़ उगते हैं? वे पेड़ किस प्रकार उपयोगी है?
उत्तर :-- डेल्टा ई वनों में मुख्य रूप से गरोन, केवड़ा, मैंग्रोव, सुंदरी, हिरिटिरा , बुगुरिया पेड़ उगते हैं ।
* डेल्टाई वनों की उपयोगिता:-- इनकी लकड़ियां छोटी नाव बनाने एवं जलावन के काम में आती है । इन वनों में नारियल और तार के पैरों की मात्रा बहुतायत है। इन पेड़ों की लकड़ियों से अनेक प्रकार के फर्नीचर बनाए जाते हैं। इन वनों से अनेक प्रकार के औषधियों की प्राप्ति होती है जिनका उपयोग दवाइयों को बनाने में किया जाता है। साथ ही इन वनों से अनेक प्रकार के फल फूल इत्यादि की प्राप्ति होती है जिसका उपयोग मनुष्य और जीव जंतु है अपने भोजन बनाने में करते हैं।
प्रशन 2:-- दक्षिण भारत के तीन राज्यों के नाम लिखें, जहां वनों का विवरण कम है।
उत्तर:-- दक्षिण भारत के तीन राज्य कर्नाटक,आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में वनों का विवरण कम है। क्योंकि यहां वनों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है।
प्रशन 3:-- वन संरक्षण के कोई तीन कारगर उपाय बताएं।
उत्तर:-- वन नीति के अनुरूप वन क्षेत्रफल का विस्तार करने तथा कई अन्य कारणों से वन संरक्षण अनिवार्य है। वन संरक्षण हेतु कारगर उपाय ये है---
(1) जिन क्षेत्रों से निकट या अतीत में वृक्ष काट डाले गए हैं, वह पुनः वृक्षारोपण किया जाए। वृक्षारोपण से ना केवल वन संपदा की वृद्धि होगी, बल्कि मिट्टी का कटाव कम होगा, अपवाह घटेगा और भूमि जल की आपूर्ति में भी वृद्धि होगी।
(2) वनों से केवल परिपक्व वृक्ष ही कांटे जाए , अर्थात जिन वृक्षों का विकास अब और अधिक न होने वाला है उन्हें ही काट कर निकाला जाए। इससे विकासशील वृक्षों को बढ़ने का सुअवसर मिलेगा।
(3) वन क्षेत्र का विस्तार किया जाए अर्थात नये वन लगाये जाये।
प्रशन 4:-- भारतीय वन्य प्राणियों के विविध प्रकारों का उल्लेख सोदाहरण करें।
उत्तर:-- भारत में अनेक प्रकार के वन्य प्राणी या जीव जंतु पाए जाते हैं। उन्हें निम्नलिखित वर्गों में बांटा गया है---
(1) मांसाहारी प्राणी:-- सिंह, बाघ, तेंदुआ, भेड़िया ,भालू इत्यादि।
(2) शाकाहारी प्राणी:-- हाथी, गेंडा, हिरण, बारहसिंगा, सूअर, नीलगाय, जंगली बकरा इत्यादि।
(3) कुतरने वाले प्राणी:-- गिलहरी, बंदर, लंगूर, चूहा, खरगोश इत्यादि।
(4) जल थलचर प्राणी:-- मगरमच्छ, (घड़ियाल), कछुआ, मेंढक आदि।
(5) सरकने वाले या सरीसृप प्राणी:--सांप इत्यादि ।
प्रशन 5:-- अभ्यारण्य क्या है? किन्ही दो अभ्यारण्य के नाम लिखे और उनकी स्थिति बताएं।
उत्तर:-- वन्य प्राणियों को संरक्षित रखने के लिए, उन्हें भविष्य में लुप्त होने से बचाने के लिए सरकारी स्तर पर कई प्रकार के प्रयास किए गए हैं। उन्हीं में एक वन्य जीव अभयारण्य स्थापित किया जाता है। जिसमें समक्ष पदाधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी पक्षी या पशु को मारना, शिकार करना, या पकड़ना वर्जित होता है। भारतवर्ष में कुल 513 अभ्यारण्य स्थापित है। जिसमें आसम राज्य का काजीरंगा और अरुणाचल प्रदेश राज्य में नामदाफा महत्वपूर्ण माना जाता है।
प्रशन 6:-- वन्य पशु किस प्रकार लाभकारी है?
उत्तर:-- वन्य पशुओं से समाज को अनेक लाभ है। यह न केवल देखने में सुंदर है और मनोरंजन के साधन है या शिकार के उपयुक्त है, बल्कि कृषि के लिए भी लाभकारी है,छोटे जानवर जो फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। मांसाहारी वन्य पशु उसे खाकर फसलों को नुकसान होने से बचाते हैं। वन्य पशुओं से कीमती पदार्थ की भी प्राप्ति होती है। जो किसी देश की प्रगति के लिए लाभकारी होता है। वन्य पशु जैसे हाथी, बंदर का उपयोग सर्कस में किया जाता है जो मनोरंजन के साधन है। हाथी के दांत से अनेक प्रकार के कीमती चीजों का निर्माण किया जाता है। वन्य पशु परिस्थितिकी तंत्र में संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं, अतः वन्य पशुओं से बहुत अधिक लाभ है।
प्रशन 7:-- वन महोत्सव और बाघ परियोजना क्या है?
उत्तर--
*वन महोत्सव:-- वन संरक्षण और वन विकास की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें प्रतिवर्ष नए वन लगाए जाते हैं। 1952 ई० से प्रत्येक वर्ष वन महोत्सव मनाया जाता है। गोष्ठीया होती है । इसमें वन के महत्व पर चर्चा की जाती है। विचार विमर्श किया जाता है और आगे की योजना बनाई जाती है।
*बाघ परियोजना:-- बाघ जैसे महत्वपूर्ण वन जीव की सुरक्षा एवं वृद्धि के लिए बनाई गई योजना है। इसके अंतर्गत 27 बाघ अभ्यारण्य है जैसे उत्तराखंड में कार्बेट, झारखंड में बेतला, मध्यप्रदेश में कान्हा , उड़ीसा में नंदकानन अभ्यारण्य बनाए गए हैं। जिसका परिणाम यह हुआ कि दोनों दिन बाघों की संख्या में वृद्धि होने लगी। इसका अच्छा परिणाम मिलने लगा है।
प्रशन 8:-- इन पर टिप्पणियां लिखे--
(1) संरक्षित वन (2) राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (3) वन संरक्षण के उपाय (4) मानव के लिए वनों का महत्व।
उत्तर:-- (1) संरक्षित वन--- संरक्षित वन में इस बात पर विशेष जोर दिया जाता है कि जीव और जंतु को अधिक से अधिक आश्रय प्रदान किया जाए जिनकी संख्या दिन प्रतिदिन समाप्त होती जा रही है। इन जीव-जंतुओं की देखभाल के लिए और इनके शिकार पर रोकथाम के लिए वन द्वारा अनेक कर्मचारी रखे गए हैं। हमारी कुल भूमि के 29 . 2 प्रतिशत भाग पर संरक्षित वन पाए जाते हैं।
(2) राष्ट्रीय प्राणी उद्यान:-- राष्ट्रीय प्राणी उद्यान वह क्षेत्र है जो राष्ट्र के प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक गौरव को सुरक्षित रखने के लिए स्थाई नियमों द्वारा समर्पित किया गया है तथा उस क्षेत्र के वन्य जीवन को सुरक्षित रखते हुए इस प्रकार के मनोरंजन उपलब्ध करें कि उसमें भावी पीढ़ियों के लिए किसी प्रकार की कटौती न हो , भले ही स्थानीय कारणों से उसमें परिवर्तन होता रहे। भारत के राष्ट्रीय प्राणी उद्यानों की संख्या 99 है जिसमें 85 प्रमुख है।
(3) वन संरक्षण के उपाय:-- वन संरक्षण के निम्नलिखित उपाय इस प्रकार--- (1) वृक्षारोपण करना । (2) परिपक्व वृक्षों को ही काटना। (3) काटे गए वन क्षेत्र पर वृक्षारोपण करना।(4) वन
संरक्षण कानून का सख्ती से पालन करनवाना।(5) वन अग्नि को रोकने की उचित व्यवस्था करना। (6) वन संरक्षण हेतु जन जागृति फैलाना ।
(4) मानव के लिए वनों का महत्व:-- वनों से हमें निम्नलिखित लाभ होते हैं---
(1) वन स्थानीय जलवायु को संतुलित करते हैं ।
(2) वन मृदा अपरदन को रोकते हैं।
(3)वन वनों पर आधारित उद्योगों को कच्चा माल प्रदान करते हैं ।
जैसे-- कागज उद्योग।
(4) वनों से चमड़ा रंगने के लिए पेड़ों की छाल, कत्था , लाख आदि प्राप्त होते हैं।
(5) वनों से हमें इमारती लकड़ी प्राप्त होती है।
(6) पेड़ों की गली सरी पत्तियों से मिट्टी में हयूमस की मात्रा बढ़ती है जिससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है।
प्रशन 9:-- मानव के कार्यकलापों से वन तथा वन्य प्राणियों का ह्रास कहां तक हुआ है?
उत्तर:-- 1. मनुष्य ने अपने आवास, कृषि की विस्तार तथा उद्योगों की स्थापना के लिए वनों का विनाश किया है। फल स्वरुप कई वन्य प्राणियों के आश्रय स्थल आवास नष्ट हो गए हैं और वे विलुप्त हो गए हैं या विलुप्त होते जा रहे हैं।
2. मनुष्य द्वारा कृषि के विशिष्टकरण का भी पादपो तथा वन्य प्राणियों पर बुरा प्रभाव पड़ा है। वास्तव में मनुष्य अपने लाभ को ध्यान में रखकर एक विशेष प्रकार की फसल अथवा पेड़ पौधे उगाने पर बल देने लगा। इससे अन्य पेड़ पौधों की अवहेलना हुई है जिससे खुद की प्रजातियां समाप्त होती जा रही है।
प्रशन 10:-- वन को अनुपम संसाधन क्यों कहा गया है?
उत्तर:-- वन एक नवीकरणीय राष्ट्रीय संपदा है। इस संसाधन की उपस्थिति से कई जीव जंतुओं को आश्रय मिलता है। वन के कारण तापमान में कमी एवं वर्षा की मात्रा बढ़ती है। भूमि कटाव को यह रोकता है, पशुओं के लिए इससे चारा मिल जाता है। मानव को ईंधन एवं अन्य कार्यों के लिए लकड़ीयां, फल - फूल तथा कई कच्चे माल भी मिलते हैं। मानव जीवन के आर्थिक विकास एवं पर्यावरण की अनिवार्यता के कारण वन निश्चित रूप से अनुपम संसाधन है।
प्रशन 11:-- बड़े पैमाने पर वनों का ह्रास कब हुआ? इसके परिणामों का उल्लेख करें।
उत्तर :-- औद्योगिक क्रांति के बाद बड़े पैमाने पर वनों का ह्रास हुआ इसके निम्नलिखित दुष्परिणाम हुए हैं---
(1) कई जीव जंतुओं की पर जातियों का ह्रास ।
(2) वन उत्पादों की कमी।
(3) चारा एवं लकड़ी की कमी।
(4) परिस्थितिकी संकट।
(5) कई वनस्पतियों का विलुप्तीकरण।
(6) सूखा एवं दुर्भिक्ष में बढ़ोतरी ।
(7) कई जीव जंतुओं के आवासों में कमी।
(8) कई जड़ी बूटियों का खात्मा ।
प्रशन 12:-- भारत में विभिन्न प्रकार के वन क्यों पाए जाते हैं? उनके नाम लिखें।
उत्तर:-- विशाल अक्षांशीय - देशांतरीय विस्तार, उच्चावच की विभिन्नता ,जलवायु की आंतरिक विषमताओं के सम्मिलित प्रभाव तथा समुद्र की निकटता के कारण भारत में विभिन्न प्रकार के वन पाए जाते हैं। इनके नाम है निम्न है---
(1) सदाबहार वन
(2) पतझड़ वन
(3) शुष्क एवं कंटीले वन
(4) पर्वतीय वन और
(5) डेल्टा वन ।
प्रशन 13:-- भारत में कौन वन कोणधारी पेटी के रूप में उगे हुए हैं? उनके पांच प्रमुख पेड़ों के नाम लिखे।
उत्तर:-- भारत में पर्वतीय वन कोणधारी पेटी के रूप में उगे हुए हैं। 1,500-3,000मी० ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मिलते हैं। अधिक ऊंचाई पर (हिमपातवाले क्षेत्रों में) कोंधारी वन उगते हैं। इनकी नुकीली पत्तियों से बर्फ फिसल कर गिर जाती है। कठोर शीत, पाला और बर्फ का मुकाबला करने में पेड़ समर्थ होते हैं। ईद के प्रमुख पेड़ों के नाम ये है--
(1) देवदार
(2) पाइन
(3) चीड़
(4) बतूल
(5) हेमलॉक
(6) ओक
(7) चिनार
(8) चेस्टनर
(9) वालनट
(10) मेंपुल
(11) मैगनोलिया
(12) स्प्रूस
ये भी पढ़े ...
Class 10 Geography Notes Chapter 1
Class 10 Geography Notes Chapter 2
Class 10 Geography Chapter 1 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 1 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 3 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 Geography Chapter 3 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 History Chapter 1 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 History Chapter 1 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10 History Chapter 1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 10 History Chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Biology Chapter 1 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Biology Chapter 1 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Biology Chapter 1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Biology Chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Biology Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Biology Chapter 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Biology Chapter 3 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Biology Chapter 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Biology Chapter 4 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Biology Chapter 4 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Biology Chapter 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Biology Chapter 5 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Biology Chapter 5 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Biology Chapter 5 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Biology Chapter 6 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Biology Chapter 6 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Biology Chapter 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Biology Chapter 7 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Biology Chapter 7 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Biology Chapter 7 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Biology Chapter 8 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Chemistry Chapter 1 Question and Answer
Class 10th Chemistry Chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Chemistry Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 10th Political Science Chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |