Header Ads Widget

New Post

6/recent/ticker-posts
Telegram Join Whatsapp Channel Whatsapp Follow

आप डूुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है Bharati Bhawan और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Class 10th Bharati Bhawan Biology Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न | Bihar Board कक्षा 10वीं भारती भवन जीवविज्ञान अध्याय 2

Bihar Board कक्षा 10वीं भारती भवन जीवविज्ञान अध्याय 2

Class 10th Bharati Bhawan Biology Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न | Bihar Board कक्षा 10वीं भारती भवन जीवविज्ञान अध्याय 2
Bharati Bhawan Class 10 Biology

1. श्वसन सजीवों के लिए क्यों अनिवार्य है ?

उत्तर :- सजीवों को भोजन से आवश्यक ऊर्जा प्राप्त होती है | पचे हुए भोज्य पदार्थों से ऊर्जा का उत्पादन आक्सीकरण के द्वारा होता है | आक्सीकरण में आक्सीजन की उपस्थिति अनिवार्य है | आक्सीजन की अनुपस्थिति में होने वाले अवायवीय आक्सीकरण में काफी कम ऊर्जा मुक्त होती है | शरीर को पोषण के साथ-साथ आक्सीजन की भी आवश्यकता होती है | सजीवों के रक्त परिसंचरण में आक्सीजन अनिवार्य है | शरीर को यह आक्सीजन श्वसन से ही प्राप्त होता है | सामान्यत आक्सीजन ग्रहण करने तथा कार्बन डाईआक्साइड छोड़ने की प्रक्रिया साँस लेना है अर्थात वृहत रूप में श्वसन उन सभी प्रक्रिया में शामिल है जिनके द्वारा शरीर में ऊर्जा का उत्पादन होता है | इस कारण श्वसन अनिवार्य है |

2. श्वसन की परिभाषा लिखें |

उत्तर :- श्वसन सजीवों की अति अनिवार्य प्रक्रिया है |  इसमे ग्लूकोज अनुओ का आक्सीकरण कोशिकाओं में होता है | श्वसन वैसी क्रियाओं के सम्मिलित रूप को कहते है, जिसमे बाहरी वातावरण से आक्सीजन ग्रहण कर शरीर की कोशिकाओं में पहुँचाया जाता है, जहाँ इसका उपयोग कोशिकीय इंधन का आक्सीकरण कई चरणों में विशिष्ट एंजाइमो की उपस्थिति में करके जैव ऊर्जा ATP का उत्पादन किया जाता है तथा इस क्रिया से उत्पन्न CO2 को फिर कोशिकाओं से शरीर के बाहर निकाल दिया जाता है |

3. सम्पूर्ण श्वसन की प्रक्रिया को समीकरण से दर्शाएँ |

उत्तर :- श्वसन एक रासायनिक अभिक्रिया है जिसे आक्सीकरण कहा जाता है इसके निम्न समीकरण है -

C6H12O6 + 6O2 - 6CO2 + 6H2O + ऊर्जा 

इस क्रिया में ऊर्जा मुक्त होती है तथा सह-उत्पाद के रूप में कारण डाई-आक्साइड तथा जल निकलता है |

4. ग्लूकोज के आर्थिक आक्सीकरण से किन-किन यौगिकों का निर्माण होता है ?

उत्तर :- ग्लूकोज के आंशिक आक्सीकरण से दो अणु पायरूवेट (तीन कार्बन वाले अणु) इथेनाल या लैक्टिक अम्ल, कार्बन डाईआक्साइड (CO2) एवं जल (H2O) का निर्माण होता है |

5. लगातार दौड़ने से व्यक्ति की पेशियों में दर्द क्यों होता है ?

उत्तर :- लगादार दौड़ने से हमारे शरीर से ऊर्जा का खपत अधिक होता है | इस दौड़ान आक्सीजन प्रयाप्त मात्रा में घाट जाती है | आक्सीजन के आभाव में हमारी पेशियों में पायरूवेट लैक्टिक अम्ल का निर्माण होता है | यह लैक्टिक अम्ल अधिक मात्रा में हमारी पेशियों में संचित हो जाती है | इस कारण हमारी पेशियों में दर्द होने लगता है |

6. किण्वन किस प्रकार का श्वसन है ? यह कहाँ होता है ?

उत्तर :- किण्वन एक अवायवीय श्वसन है | इसमे पायुरुवेट का दो अणु बनता है | यह क्रिया कोशिकाद्रव्य में होती है | इसका प्रत्येक चरण विशिष्ट एंजाइम के द्वारा उत्प्रेरित होता है | किण्वन वह प्रक्रिया है जिसमे पायरूवेट आक्सीजन की अनुपस्थिति में इथेनाल एवं CO2 में परिवर्तित हो जाता है | यह क्रिया यीस्ट में होता है |

7. श्वासनली या ट्रैकिया क्या है ?

उत्तर :- श्वासनली या ट्रैकिया द्वारा श्वसन कीटों तथा टिड्डा तथा तिलचट्टा में होता है | ट्रैकिया शरीर में भीतर स्थित अत्यंत शाखित हवा भरी नलिकाएं है जो एक और सीधे उत्तकों के संपर्क में होती है तथा दूसरी और शरीर की सतह पर श्वास रंध्र नामक छिद्रों के द्वारा खुलती है | यह कीटों का श्वसन अंग है |

8. मछलियों में गिल्स कहाँ अवस्थित होते है ?

उत्तर :- गिल्स मछलियों में पाया जानेवाला एक विशेष प्रकार का श्वसन अंग है | मछलियों में गिल्स दो समूहों में पाए जाते है | गिल्स के प्रत्येक समूह सर के पार्श्व भाग में आँख के ठीक पीछे स्थित होते है | प्रत्येक समूह में कई गिल्स आगे से पीछे की और श्रृंखलाबद्ध तरीके से व्यवस्थित होते है | प्रत्येक गिल एक चाटी थाली में स्थित होती है जिसे कोष्ठ कहते है | गिल कोष्ठ एक और आहारनाल की ग्रसनी में खुलता है तथा दूसरी और शरीर के बाहर खुलता है | प्रत्येक गिल कोष्ठ में कई पतालिकाएं होती है | मछलियाँ गिल्स से ही जल में घुले आक्सीजन को ग्रहण करता है |

9. मानव शरीर की कौन-सी संरचनाएं श्वसन अंगों का निर्माण करती है ?

उत्तर :- मानव में नासिका छिद्र, श्वर यंत्र या लैरिंक्स, श्वासनली या ट्रैकिया तथा फेफड़ा मिलकर श्वसन अंग का निर्माण करती है |

10. श्वासोच्छवास क्या है ?

उत्तर :- श्वसन की दोनों अवस्थाएं प्रवास एवं उच्छवास को सम्मिलित रूप से श्वासोच्छवास कहालती है | नासिका द्वारा हवा को फेफड़ो तक पहुँचाना है जहाँ आक्सीजन रक्त कोशिकाओं में चला जाता है तथा रक्त से फेफड़े में आया कार्बन डाईआक्साइड बची हवा के साथ बाहर निकल जाता है इस क्रिया को श्वासोच्चावास या साँस लेना कहते है |

 ये भी पढ़े ... 

Class 10th Biology Chapter 1 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 1 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 3 लघु उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 4 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 4 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 5 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 5 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 5 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 6 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 6 लघु उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 7 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 7 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 7 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 8 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

 Class 10th Chemistry Chapter 1 Question and Answer

Class 10th Chemistry Chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Chemistry Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Political Science Chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Political Science Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न

Post a Comment

0 Comments