अतिलघु उत्तरीय प्रश्न :
1. रूस के सम्राट को क्या कहा जाता था ?
उत्तर :- जार
2. रूस में किस राजवंश का शासन था ?
उत्तर :- रोमोनोव वंश का
3. रूस की संसद का क्या नम था ?
उत्तर :- ड्यूमा था
4. रूस में कृषि-दासता की प्रथा किस वर्ष समाप्त हुई ?
उत्तर :- 1861 ई0 में
5. रासपुटिन कौन था ?
उत्तर :- एक बदनाम और रहस्यमय पादरी था |
6. माँ उपन्यास के लेखक कौन थे ?
उत्तर :- गोर्की
7. ''खुनी रविवार'' के विषय में आप क्या जानते है ?
उत्तर :- 9 जनवरी 1905 को सेंट पिट्सवर्ग में निहत्थी जनता के प्रदर्शन पर रुसी सेना द्वारा चलाई गई गोली से हजारो व्यक्ति मारे गए | इसी घटना को खुनी रविवार (लाल रविवार) के नाम से जाना जाता है |
8. 1854-56 के क्रिमिया युद्ध में किसकी हार हुई थी ?
उत्तर :- रूस की
9. रुसी क्रांति किसके नेतृत्व में हुई थी ?
उत्तर :- 1917 की रुसी क्रांति बोल्शेविक दल के नेता लेनिन के नेतृत्व में हुई थी |
10. जार एलेक्जेंडर द्वितीय की हत्या 1881 ई० में किसने की ?
उत्तर :- निहीलस्टो ने की
11. वार एंड पिस उपन्यास के लेखक कौन थे ?
उत्तर :- लियो ताल्सटाय थे |
12. रूस में कृषि-दासता की प्रथा किसने समाप्त की ?
उत्तर :- 1861 तक रूस में किसानों के कोई स्वतन्त्र अस्तित्व नहीं थी | अधिकांश किसान बंधुआ मजदूर थे | वे सामंतो के अधीन थे और जमीं से बंधे हुए थे | 1861 में क्रमिया युद्ध की पराजय के पश्चात जार एलेक्जेंडर द्वितीय ने इस बंधुआ प्रथा का अंत करके किसानो को मुक्ति दी | इसलिए उसे 'मुक्तिदाता जार' कहा जाता है | इस प्रकार कृषि-दासता का अंत हुआ |
13. साम्यवादी शासन का पहला प्रयोग कहाँ हुआ था ?
उत्तर :- साम्यवाद का पहला प्रयोग रूस में हुआ था | रुसी क्रांति ने पुराना राजनीतिक व्यवस्था को नष्ट कर समाजवाद तथा साम्यवाद के आधार पर नए रूस का निर्माण किया | फलत इसका प्रभाव दुनिया के कोने-कोने में पड़ा और हर जगह साम्यवाद का नारा पुरानी व्यवस्था को गंभीर चुनौती देने लगा |
14. किसने सुधार के लिए आतंकवाद का सहारा लिया ?
उत्तर :- रूस में एक नागरिक वर्ग ऐसा था जो चाहता था की रूस में सुधार आन्दोलन चलाया जाए | इन्होने नाइलीस्ट आन्दोलन आरम्भ किया तथा ये नाइलीस्ट के नाम से जाने जाते थे | ये नाइलीस्ट स्थापित व्यवस्था को आतंक का सहारा लेकर समाप्त करना चाहते थे | 1881 में जार एलेक्जेंडर द्वितीय की हत्या निहिलिस्टो ने कर दी |
15. बोल्शेविक तथा मेन्शेविक का अर्थ क्या होता है ?
उत्तर :- 1898 में एशियन डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना हुई | शीर्घ ही यह दल दो भागों में बंट गया | बहुमत वाला दल बोल्शेविक कहलाया और अल्पमत वाला दल मेन्शेविक कहलाया | मेन्शेविक मध्यवर्गी क्रान्ति के पक्षधर थे | वे अपने दल में सभी तरह के लोगों को शामिल करना चाहते थे | पर, बोल्शेविक दल के नेता लेनिन का विचार इसके विपरीत था | उसका मानना था की बुर्जुआ वर्ग की सहायता से क्रान्ति संभव नहीं है |
16. 'वार एंड पीस' उपन्यास के लेखक कौन थे ?
उत्तर :- वार एंड पीस उपन्यास के लेखक टाल्सटाय थे | उन्होंने अपनी पुस्तक में सामंतवाद औरकिसानों के शोषण की कटु आलोचना की है |
Chapter 2 ka laghu uttariy aur dirgha uttariy prashn kyon nahin a rahe hain sar
ReplyDelete