1. किन्हीं दो श्रमिक पशुओं के नाम लिखें।
उत्तर-दो श्रमिक पशु हैं—(i) बैल तथा (ii) ऊँट।
2. किन्हीं दो दुग्ध उत्पादक पशुओं के नाम लिखें।
उत्तर-दो दुग्ध पशु हैं-(i) माय (ii) भैंस।
3. जन्तु भोजन उत्पादों का नाम लिखें।
उत्तर-जन्तु भोजन-उत्पाद दूध, मांस, अण्डा तथा मछली हैं।
4. हरा चारा की प्रमुख किस्में कौन-कौन हैं?
उत्तर- हरा चारा की प्रमुख किस्में इस प्रकार हैं-नेपियर या हाथी घास, गिनी घास, रोड्स घास तथा सडान घास।
5.कुक्कुटों के आहारों का नाम लिखें।
उत्तर-विभिन्न प्रकार के महीन दले हुए अनाज, जैसे–चावल, चावल की भूसी, गेहूँ, चोकर, मक्का, बाजरा, मूंगफली की खली आदि कुक्कुटों के प्रमुख आहार हैं।
6. एक अच्छे पशु आवास की दो विशेषतायें लिखें।
उत्तर-एक अच्छे पशु आवास की दो विशेषतायें निम्न हैंतथा हवादार होना चाहिये।
(i) आवास स्वच्छ, सूखा
(ii) आवास इस प्रकार का होना चाहिये कि पशुधनों को प्रतिकूल मौसम, जैसे वर्षा, कड़ी धूप तथा अत्यधिक ठण्ड से सुरक्षा मिले।
7.मुर्गियों में वायरस से होनेवाले दो रोगों के नाम लिखें।
उत्तर- मुर्गियों में वायरस के होनेवाले दो रोग ये हैं(i) रानीखेत, (ii) हैजा।
8.संकर नस्ल की दो गायों का नाम लिखें।
उत्तर-संकर नस्ल की दो गायें ये हैं—(i) करन स्विस (ii) करन फ्राइस।
9. उन्नत नस्ल की दो विदेशी प्रजातियों की मुर्गियों का नाम लिखें।
उत्तर- उन्नत नस्ल की दो विदेशी प्रजाति की मुर्गियों के नाम ये हैं—(i) व्हाइट लेग हॉर्न (ii) रॉक आस्ट्रालॉर्प।
10. मछली के अतिरिक्त किसी ऐसे दो जन्तु खाद्य पदार्थों का नाम लिखें जो जल से प्राप्त होते हैं?
उत्तर- केकड़ा तथा झींगा ऐसे दो जन्तु खाद्य पदार्थ हैं जो जल से प्राप्त होते हैं।
11. मधुमक्खी के छत्ते में रहनेवाली तीन प्रकार की जातियाँ कौन-कौन-सी हैं ?
उत्तर- मधुमक्खी के छत्ते में रहनेवाली तीन प्रकार की जातियाँ ये हैं—(i) एक रानी मधुमक्खी (ii) कुछ नर मधुमक्खी या ड्रोन तथा (iii) कार्यकर्ता या सेवक।
12. मधुमक्खी से प्राप्त दो उत्पादों का नाम लिखें।
उत्तर- मधुमक्खी से प्राप्त दो उत्पाद ये हैं मधु या शहद (i) मधुमोम।
13. मधुमक्खी अपने भोजन के लिये फूलों से क्या लेती है ?
उत्तर- मधुमक्खी अपने भोजन के लिये फूलों से परागकण एवं मकरंद लेती है।
14. विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत पालतू पशुओं से संबंधित पक्षों का अध्ययन होता है, क्या कहलाता है?
उत्तर- पशुपालन।
15. हमारे देश में एक गाय प्रतिवर्ष औसतन कितना दूध देती है?
उत्तर- 200 Kg.
16. हमारे देश में प्रति व्यक्ति भोजन के रूप मांस की वार्षिक खपत कितनी है?
उत्तर- 131Gram
17. खरगोश के किस नस्ल से अच्छे किस के ऊन प्राप्त किए जाते हैं?
उत्तर- अंगोरा किस्म के नस्ल से अच्छे किस्म के ऊन प्राप्त किए जा सकते हैं।
18. गाय बच्चे जनने के बाद जिस सीमित काल के लिए दूध देती है, वह कालं क्या कहलाता है?
उत्तर- दुग्ध स्राव काला
19. हरियाणा राज्य के किस संस्थान में अधिक दूध देनेवाली गायों की संकर नस्लें विकसित की गई है, उनके नाम क्या है?
उत्तर- नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीच्यूट (NDRT)
20. उच्च उत्पादन क्षमतावाली मैंसे मेहसाना तथा सूर्ती समान्यतः हमारे देश के किस में पाई जाती है?
उत्तर- गुजरात में। ?
21. पशुओं में कृत्रिम विधि से वीर्य की मादा की योनि में प्रविष्ट कराना क्या कहलाता है?
उत्तर- कृत्रिम वीर्य सेचन कहलाता है।
22. उन्नत नस्ल के पशुओं के वीयों का संग्रह किए जाने वाले संस्थान को क्या कहते है ?
उत्तर- वीर्य बैंक।
23. पशुओं में परिरक्षित वीर्य को मादा की योनि में सूई से प्रविष्ट कराकर अंडे को निषेचित करने की विधि क्या कहलाता है?
उत्तर- कृत्रिम वीर्य सेचन।
24. पशुधनों को दिए जानेवाले हरे चारा के किन्हीं दो किस्मों के नाम लिखें?
उत्तर- रोड्स घास, सूडान घास।
25. पशुधनों में बैक्टीरिया से होनेवाले किन्हीं दो रोगों के नाम लिखें।
उत्तर- क्षयरोग, एंथ्रेक्स।
26. आर्थिक लाभ के लिए कुक्कुटों का पालन क्या कहलाता है?
उत्तर-कुक्कुटपालन कहलाता है।
27. आर्थिक मांस के उत्पादन के उद्देश्य से मुर्गियों के कौन-से नस्ल का सामान्यतः पालन किया जाता है?
उत्तर-रॉक आस्ट्रालॉर्प, ब्लैक माइनोळ।
28. बड़े आकार की ज्यादा संख्या में अंडे देनेवाली मुर्गियों की काई दो नस्लों के नाम लिखें?
उत्तर-ILS-82, HH260 तथा B-77
29. मुर्गियों के अतिरिक्त अंडे प्राप्त करने के लिए कुक्कुटो के कौन-कौन से प्रकार का पालन किया जाता है?
उत्तर-असील, बसरा, कोचीन, ब्रह्म, चिटगाँव इत्यादि।
-
30. हमारे देश में स्थित ऐसे दो स्थानों के नाम बताएं जहाँ राष्ट्रीय कुक्कुट-प्रजनन फॉर्म चलाए जा रहे हैं?
उत्तर-भुवनेश्वर, मुंबई, चंडीगढ़।
31. मुर्गीपालकों को कुल लागत खर्च का करीब कितने प्रतिशत मुर्गियों की खुराक पर खर्च करना चाहिए?
उत्तर-70%
32. कुक्कुटों को होने वाले एक संक्रामक रोग का नाम लिखें।
उत्तर-रानीखेत।
33. विज्ञान की वह शाखा जिसका संबंध मछली उद्योग से हैं, क्या कहलाता है?
उत्तर-पीसीकल्चर या मत्स्यपालन का फिश फार्मिंग।
34. मत्स्यकी के अंतर्गत मछलियों के अतिरिक्त पाले जानेवाले किन्हीं दो जंतुओं के नाम लिखें।
उत्तर-झींगा, महाचिंगटा
35. जलीय पौधों तथा जतुओं का पालन करना क्या कहलाता है?
उत्तर-जलीय संवर्धन कहलाता है।
36. कुल मछली उत्पादन के क्षेत्र में भारत का पूरे विश्व में कौन-सा स्थान है?
उत्तर- सातवाँ स्थान है।
37. समुद्री मछलियों तथा कवचीय मछलियों का उत्पादन एवं संवर्धन किस कार्यक्रम के अंतर्गत किया जाता है।
उत्तर-समुद्री मत्स्यकी कार्यक्रम के अंतर्गत।
38. आर्थिक महत्व वाली तीन प्रकार के समुद्री मछलियों का नाम बताएं।
उत्तर-सार्डिन, एनकोभीज, सीयरफिश, टूना इत्यादि आर्थिक महत्व की समुद्री मछलियाँ हैं।
39. संवद्धित मोतियों का उत्पादन किस जलीय जंतु की सहायता से किया जाता है?
उत्तर-ऑएस्टर नामक जलीय जंतुओं का संवर्धन कर मोतियों का उत्पादन किया जाता है।
40. मछलियों के कई प्रजातियों का एक ही तालाब में एक ही समय किए जानेवाले संवर्धन क्या कहलाता है?
उत्तर-मिश्रित मछली संवर्धन।
41. मछलियों में पिट्यूटरी हार्मोन की सूई लगाकर युग्मक प्राप्त करने की विधि क्या कहलाती है?
उत्तर-प्रेरित प्रजनन।
42. मधुमक्खी पालन के लिए व्यवहार में आनेवाले बक्से क्या कहलाते हैं?
उत्तर-मधुमक्खीपेटिका।
43. बकरियों की दो प्रजातियों का नाम लिखें।
उत्तर- बकरियों की दो प्रजातियाँ इस प्रकार हैं—(1) जमुना परी नस्ल (ii) हिमालयन नस्ल।
Class 9th Biology Chapter 1 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 9th Biology Chapter 1 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 9th Biology Chapter 1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 9th Biology Chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 9th Biology Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 9th Biology Chapter 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 9th Biology Chapter 3 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 9th Biology Chapter 3 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 9th Biology Chapter 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 9th Biology Chapter 4 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 9th Biology Chapter 4 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 9th Biology Chapter 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Class 9th Biology Chapter 5 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |