Header Ads Widget

New Post

6/recent/ticker-posts
Telegram Join Whatsapp Channel Whatsapp Follow

आप डूुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है Bharati Bhawan और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Class 9th Bharati Bhawan Biology : Chapter 3 Diversity in Organisms | Sort Answer Questions | कक्षा 9 भारती भवन जीवविज्ञान : अध्याय 3 जीवों में विविधता | लघु उत्तरीय प्रश्न

 Class 9th Bharati Bhawan Biology : Chapter 3 Diversity in Organisms | Sort Answer Questions | कक्षा 9 भारती भवन जीवविज्ञान : अध्याय 3 जीवों में विविधता | लघु उत्तरीय प्रश्न 

Class 9th Bharati Bhawan Biology  Chapter 3 Diversity in Organisms  Sort Answer Questions  कक्षा 9 भारती भवन जीवविज्ञान  अध्याय 3 जीवों में विविधता  लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न :

1. वर्गिकी से आप क्या समझते है ?

उत्तर :- विज्ञान की वह शाखा जो वर्गीकरण के अध्ययन से संबंधित है जिसमे जीवों का सुव्यवस्थित और क्रमानुसार विभिन्न समूहों में विभाजन उनका जैविक नामकरण तथा उससे संबंधित सिद्धांत का अध्ययन किया जता है उसे वर्गिकी या वर्गीकरण विज्ञान कहते है | 

2. वर्गीकरण की इकाइयों के नाम लिखें | 

उत्तर :- (i) जगत या किंगडम 

(ii) उपजगत या सबकिंगडम 

(iii) फाइलम या डिविजन 

(iv) वर्ग या क्लास 

(v) गण या आर्डर 

(vi) कुल या फैमिली 

(vii) वंश या जेनेरा 

(viii) जाती या स्पीशीज  

3. चार जगत वर्गीकरण का आधार क्या है ?

उत्तर :- (i) जीव प्रोकैरियोटिक है या यूकैरियोटिक 

(ii) जीव एककोशिकीय या बहुकोशिकीय है या नहीं 

(iii) कोशिका में कोशिकाभित्ति है या नहीं 

(iv) वे अपना भोजन स्वयं बनाते है या नहीं |

4. कवकों को अलग जगत फंजाई में क्यों रखा गया ?

उत्तर :- जगत मोनेरा के बाद भी कुछ कठिनाइयाँ रह गयी | जीवाणु कवक यूकैरियोटिक जीव है लेकिन प्रकाश-संश्लेषण में असमर्थ है | इन्हें न तो मोनेरा में न तो प्रोटिस्टा में रखा जा सकता है जिसके अंतर्गत अब प्रकाश-संश्लेषण में सक्षम शैवाल है| इसलिए कवक के लिए एक नया जगत बनाया गया जिसे जगत फंजाई कहा जाता है | 

5. जीवाणुओं के विभिन्न रूपं के नाम लिखें | 

उत्तर :- जीवाणु के अनेक रूप होते है, जैसे कोकाई गोल होते है, बैलिलस, दंदाकार तथा स्पाईरिला कामा की तरह दिखाते है | 

6. पादप जगत के प्रमुख वर्ग कौन है ? इस वर्गीकरण का क्या आधार है ?

उत्तर :- पादप जगत के पाँच प्रमुख समूह है (i) थैलोफाईट (ii) ब्रायोफाईट (iii) तैरोडोफाईट (iv) जिम्नोस्पर्म (v) इंजीयोस्पर्म 

वर्गीकरण के आधार 

(i) क्या पौधे में स्पष्ट अवयव है या नहीं 

(ii) क्या पौधे में स्पष्ट व अलग ऊतक है जो जल व भोजन का स्थानान्तरण करते है | 

(iii) क्या पौधे में बीज है 

(iv) क्या बीज फल से ढंके होते है |  

7. प्रोटिस्टा में किस प्रकार के जीवों को सम्मिलित किया गया है ?

उत्तर :- जगत में मुख्यत विभिन्न प्रकार के जलीय, एककोशिकीय, सरल यूकैरियोटिक सूक्ष्मजीवों को सम्मिलित किया गया है | 

8. थैलोफाईट के दो मुख्य लक्षणों को लिखें | 

उत्तर :- (i) इनका शारीर जड़, तना एवं पत्तियों में विभाजित नहीं रहता है, लेकिन यह एक थैलस के रूप में रहता है | इसलिए इन्हें थैलोफाईट कहते है | 

(ii) इनमे संवहनीय तंत्र नहीं पाया जाता है | 

9. ब्रायोफाईटा एवं टेरीडोफाइटा के बीच दो मुख्य अंतरों को स्पष्ट करें | 

उत्तर :- (i) ब्रायोफाईटा मे संवहन ऊतक अनुपस्थित होते है जबकि टेरीडोफाइटा में समान ऊतक मौजूद होते होते है | 

(ii) ब्रायोफाईटा में वास्तविक जड़ नहीं पाया जाता है जबकि टेरीडोफाइटा में जड़ पाए जाते है |

10. किस आधार पर फैनारोगैम्स को दो भागो में विभाजित किया गया है ?

उत्तर :- बीज की संरचना इस प्रकार रहती है की भ्रूण के साथ संचित खाद्द पदार्थ भी रहता है | जब भ्रूण का विकास होता है यानी भ्रूण के अंकुरण के समय संचित खाद पदार्थ उसकी वृद्धि में सहायक होता हिया  |बीज की अवस्था के आधार पर फैनरोगैम्स को दो भागो में विभाजित किया जाता है | 

11. संघ एस्केल्मिन्थिज या निमेटोडा के तीन विशेषताओं का उल्लेख करें | 

उत्तर :- (i) इनका शरीर अखंडित तथा द्विपार्श्व सिमित होता है | 

(ii) ये लम्बे और बेलनाकार कृमि है, ये गोलाक्रिमी कहलाते है | 

(iii) शरीर में मिथ्या देहगुहा पाया जाता है, जो कूटसिलोम कहलाता है |  

12. संघ आर्थोपोडा के तीन प्रमुख लक्षणों का उल्लेख करें |

उत्तर :- (i) ये जल ( मृदुजलीय एवं समुद्री ) तथा स्थल के सभी प्रकार के वासस्थानों में पाए जाते है | ये स्वतंत्रजीवी तथा परजीवी दोनों होते है | 

(ii) इनका शरीर द्विपार्श्व सममित, त्रिप्लोब्लास्टिक तथा खंडित होता है | 

(iii) इनमे मजबूत संधित उपांग होते है |

13. मछलियों की विशेषताओं का उल्लेख करें |

उत्तर :- (i) इनका शरीर धारारेखीय होता है | शरीर के इस आकार के कारण मछलियों को तैरते समय जल अवरोध कम-से-कम लगाता है | 

(ii) इनकी त्वचा शाल्कें से ढँकी होती है | 

(iii) इनमे तैरने के लिए पंख तथा मांसल पूंछ होते है | 

(iv) अन्त्कंकाल उपास्थि या अस्थि के बने होते है | 

(v) इनमे श्वशन क्लोम या गिल्स की सहायता से होता है | गिल्स की मदद से ये जल में घुली आक्सीजन का उपयोग श्वशन के लिए करते है |

(vi) इनके ह्रदय में दो वेश्म या कक्ष होते है | 

(vii) ये अनियततापी या असमतापी या शीतरक्तीय होते है| यानी वातावरण के तापक्रम के अनुसार इनके शरीर का तापक्रम बदलता रहता है | 

(viii) ये जल में अंडे देनेवाले वर्टिब्रेट है |

14. संघ कार्डेटा की तीन प्रमुख लक्षणों का उल्लेख करें | 

उत्तर :- (i) ये जल और स्थल में पाए जानेवाले त्रिप्लोब्लास्टिक, सीलोमेटा जंतु है  |

(ii) इनमे नोटोकार्ड या पृष्ठरज्जू दंड या रीढ़ की हड्डी में परिवर्तन हो जाता है |

(iii) ग्रसनी क्लोम या ग्रसनी गिल छिद्र उपस्थित होते है, ये जिन कार्डेता के प्रौढ़ अवस्था में नहीं होते है, उनकी भ्रूणीय अवस्था में अवश्य मिलते है|

(iv) पृष्ठीय नालाकार या खोखला तांत्रिक रज्जू उपस्थित मिलते है |

(v) रुधिर परिसंचरण तंत्र बंद होता है यानी रक्त का प्रवाह बंद रक्त नलिकाओं में होता है  |ह्रदय औदरिक सतह पर स्थित होता है | 

(vi) पुच्छ गुदा के पीछे स्थित होता है | 

15. वर्ग मैमेलिया की चार विशिष्ट लक्षणों का उल्लेख करें |

उत्तर :- (i) ये नियततापी होते है |

(ii) त्वचा बाल या रोम से ढंका रहता है | 

(iii) बाह्य कर्ण उपस्थित होता है | 

(iv) इनमे स्तन पाए जाते है | स्तन में नवजात के पोषण के लिए दुग्ध ग्रंथियाँ पायी जाती है |  

16. द्विपार्श्व सममित जंतु से क्या समझते है ?

उत्तर :- द्विपार्श्व सममित जातु से हम यही समझते है की शरीर को एक काट द्वारा दो समान भागों में बाँट सकते है | बाएं और दाहिने भाग में एक ही प्रकार की रचनाए पायी जाती है, जैसे मेढक, मछली आदि | 

17. जीव विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत जीवों का वर्गीकरण तथा जैविक नामकरण एवं उससे संबंधित सिद्धांतो का अध्यन किया जाता है, क्या कहलाता है ?

उत्तर :- वर्णकी अथवा वर्गीकरण विज्ञान |

18. पृथ्वी पर जीवों की उत्पति सर्वप्रथम लगभग कितने वर्ष पूर्व हुई थी ?

उत्तर :- 3.5 बिलियन वर्ष पूर्व हुआ था  |

19. क्लोरोफिल वर्णकविहीन पौधों को किस जगत में रखा गया है ?

उत्तर :- कवक की जगत में रखा गया है |

20. जीवों के पाँच जगत वर्गीकरण किस वैज्ञानिक के द्वारा स्थापित किया गया है ?

उत्तर :- आर. व्हिटेकर  

21. वैसे सूक्ष्मजीव जिनके कोशिकांग झिल्ली से घिरे नहीं होते है, क्या कहलाते है ?

उत्तर :- प्रोटिस्टा 

22. बीज रहित पौधों को पादप जगत के किस उपजगत में रखा जाता है ?

उत्तर :- क्रिप्टोगैम्स 

23. पादप जगत का वह उपजगत जिसमे बीजयुक्त पौधे सम्मिलित किए गए है, क्या कहलाते है ?

उत्तर :- फैनरोगैम्स 

24. थैलोफाईट, ब्रायोफाईट एवं तेरिडोफाईट पादप जगत के किस उपजगत में सम्मिलित है ?

उत्तर :- क्रिस्टोगैम्स 

25. बीजयुक्त पौधों का पादप जगत के किस उपजगत में रखा गया है ?

उत्तर :- स्पर्मेटोफाईटा  

26. वैसे पौधे को जिनका शरीर जड़ तना एवं पत्तियों में विभाजित नहीं होता है, उपजगत क्रिस्टोगैम्स के किस विभाग में सम्मिलित किए गए है ?

उत्तर :- थैलोंफाईटा 

27. ऐगार का उत्पादन किस प्रकार के शैवालों से किया जाता है ?

उत्तर :- लाल शैवाल 

28. शैवालों के वैसे जातियों के नाम बताएँ जो विशेष प्रकार के कवकों के साथ स्थायी अंतसंबंध बनाती है ?

उत्तर :- सहजीविता 

29. वैसे पौधे जिनके बीज फलों के भीतर नहीं बनते है, को उपजगत फैनरोगैम्स के किस विभाग में रखा गया है ?

उत्तर :- जिम्नोस्पर्म 

30. एकबीज पत्री पौधों के पत्तियों में किस प्रकार का शिरा-विन्यास होता है ?

उतर :- समान्तर 

31. वैसे जंतु जिनके शरीर दो जनन स्टारों का बना होता है क्या कहलाते है ?

उत्तर :- द्विस्तरीय जंतु 

32. वैसा जंतु जिसके शरीर को एक काट के द्वारा दो हु-बहु समान भागों में बाँटा जा सकता है, क्या कहलाता है ?

उत्तर :- द्विपार्श्व समभित  

33. स्पंजो को जंतु जगत के किस संघ में सम्मिलित किया गया है ?

उत्तर :- पारिफेरा 

34. संघ पारिफेरा के जंतुओं में अलैंगिक विधि से होने वाला प्रजनन विधि क्या कहलाता है ?

उत्तर :- मुकुलन या जेम्युल 

35. संघ सिलेटरेटा या नाइडेरिया के शरीर में पाए जानेवाली वैसी कोशिकाएं जो शरीर की रक्षा तथा शिकार को पकड़ने में सहायक होते है, क्या कहलाते है ? 

उत्तर :- दंश कोशिकाएं 

36. वैसी कोशिकाएं जो संघ सिलेंटरेटा के जंतुओं के अतिरिक्त जंतु जगत में अन्यत्र नहीं पायी जाती है, क्या कहलाती है ? 

उत्तर : - दंश कोशिकाएं 

37. वैसे जंतु जिनके शरीर में देहगुहा नहीं होती है, क्या कहलाते है ?

उत्तर :- प्लेटिहेल्मिन्थीज 

38. संघ प्लेटिहेल्मिन्थीज के एक ऐसे जंतु का नाम बताएँ जो स्वतन्त्रजीवी होता है ?

उत्तर :- प्लेनेरिया 

39. कूटसिलोम की उपस्थिति किस संघ के जंतुओं का लक्षण है ?

उत्तर :- प्लेटिहेल्मिन्थीज  

40. संघ एनिलिडा के जंतुओं में प्रचलन के लिए पाई जानेवाली काँटेनुमा रचनाएँ क्या कहलाती है ?

उत्तर :- शुक 

41. जंतु जगत का सबसे बड़ा संघ कौन-सा है ?

उत्तर :- आर्थोपोडा 

42. उत्सर्जी अंग मैलापिगीयन नलिकाओं की उपस्थिति संघ के जंतुओं के लक्षण है ?

उत्तर :- आर्थोपोडा 

43. घोंघा का शरीर जिस कोमल झिल्ली के द्वारा होता है | वह क्या कहलाता है ?

उत्तर :- प्रावार या मेंटल 

44. संघ इकाईनोईर्मेटा के जंतुओं के शरीर में स्थित वह तंत्र जो प्रचलन एवं श्वसन में सहायक होता है, क्या कहलाता है ?

उत्तर :- जल परिवहन तंत्र  

45. उपसंघ वर्तिब्रेटा का दूसरा नाम क्या है ?

उत्तर :- क्रेनियेटा 

46. मछलियों के श्वसन अंग क्या कहलाते है ?

उत्तर :- क्लोम या गिल्स 

47. वैसे बर्तिब्रेता जो जल एवं स्थल दोनों-स्थानों में रह सकते है, क्या कहलाते है ?

उत्तर :- जल-स्थलचर या उभयचर 

48. वर्ग रेप्टीलिया के जंतुओं में निषेचन किस प्रकार का होता है ?

उत्तर :- अंत निषेचन 

49. किस वर्ग के जंतुओं का अंत कंकाल हलकी तथा स्पंजी हड्डियों का बना होता है ?

उत्तर :- एवीज 

50. रेप्टीलिया, एवीज, तथा मैमेलीया में कौन नियततापी जंतु होता है ?

उत्तर :- एवीज 

Post a Comment

0 Comments