Class 9th Bharati Bhawan Biology | Chapter 4 Health and Disease | Very Short Answer Questions | कक्षा 9वीं भारती भवन जीवविज्ञान | अध्याय 4 स्वास्थ्य एवं रोग | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Bharati Bhawan
0
Class 9th Bharati Bhawan Biology  Chapter 4 Health and Disease  Very Short Answer Questions  कक्षा 9वीं भारती भवन जीवविज्ञान  अध्याय  4 स्वास्थ्य एवं रोग  अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
www.BharatiBhawan.org

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न 
1. अच्छे स्वास्थ्य को तीन मूल शर्तों के नाम लिखें। 
उत्तर- अच्छे स्वास्थ्य की तीन मूल शर्तों के नाम ये हैं—(i) सन्तुलित आहार (ii) स्वच्छ भोजन एवं जल (iii) शुद्ध एवं स्वच्छ हवा।

2. ऐसें तीन रोगों के नाम लिखें जिन्हें स्वच्छ पेयजल का उपयोग कर फैलने से रोका जा सकता है।
उत्तर- अमीबीय पेचिश, कॉलेरा, टाइफॉयड ऐसे रोग हैं जिन्हें स्वच्छ पेयजल का उपयोग कर फैलने से रोका जा सकता है।

3. तीन संक्रामक रोगों के नाम लिखें।
उत्तर- तीन संक्रामक रोग ये हैं—(i) कॉलरा, (ii) इंफ्लुएंजा तथा (iii) न्यूमोनिया। 

4. दो असंक्रामक रोगों के नाम लिखें।
उत्तर- दो असंक्रामक रोग ये हैं—(i) मधुमेह तथा (ii) कैंसर। 

5. ऐसे रोग जो बहुत लंबे समय तक बनी रहती है, क्या कहलाते हैं ? 
उत्तर- ऐसे रोग जो बहुत लंबे समय तक बनी रहती है, चिरकालिक रोग कहलाते हैं।

6. सूक्ष्मजीव रोगाणुओं के कारण होनेवाले रोग क्या कहलाते हैं ? 
उत्तर- सूक्ष्मजीव रोगाणुओं के कारण होनेवाले रोग संक्रामक रोग कहलाते हैं।  

7. बाह्य कारकों द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलनेवाला रोग क्या कहलाता है ? 
उत्तर- मलेरिया नामक रोग बाह्य कारकों द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलनेवाला रोग है। 

8. हाइड्रोफोबिया रोग का दूसरा नाम क्या है ? 
उत्तर- रेबीज।

9. टाइफायड रोग के कारक का नाम लिखें।
उत्तर- सालमोनेला टाइफी।

10. AIDS का पूरा नाम लिखें।
उत्तर- AIDS का पूरा नाम एक्वायर्ड इम्यून डेफिसिएंसी सिन्ड्रोम (Acquired Immune Deficiency Syndrome) है।

11. HIV का पूरा नाम लिखें।
उत्तर- HIV का पूरा नाम हयूमन इम्यूनोसिडेफिएंसी वायरस (Human: Immune deficiency Virus) है।

12. क्षयरोग या टी० बी० किस संक्रामक बैक्टीरिया के कारण होता है। 
उत्तर- क्षयरोग या टी० बी० एक प्रकार के बैक्टीरिया माइकोबैक्टेरियम ट्युबरकुलोसिस (Mycobacterium Tuberculosis) के कारण होता है।  

13. वैसा आहार जिसमें सभी पोषक तत्व समुचित मात्रा में उपलब्ध हो, क्या कहलाता है? 
उत्तर- संतुलित आहार।

14. लौह खनिज की कमी से होनेवाला रोग क्या कहलाता है? 
उत्तर- एनीमिया रोग। 

15. ऐसे रोग जो बहुत समय तक बने रहते हैं, क्या कहलाते हैं? 
उत्तर-चिरकालिक रोग कहलाते है। 

16. हार्मोन की गड़बड़ी से हमारे शरीर में होनेवाले किन्हीं दो रोगों के नाम लिखें। 
उत्तर- (1) मधुमेह या डायबीटिज (2) भीमकायत्व या जायगैटि। 

17. शरीर में किस हार्मोन के ज्यादा बनने से जायगैटिज्म नामक रोग होता है? 
उत्तर- वृद्धि हार्मोन के ज्यादा बढ़ने से होता है। 

18. एनसेफलाइटिस तथा चेचक किस श्रेणी के सूक्ष्म रोगाणु से होनेवाले रोग हैं? 
उत्तर- वाइरस श्रेणी के सूक्ष्म रोगाणु द्वारा। 

19. सूक्ष्मजीव रोगाणुओं के कारण होनेवाले रोग क्या कहलाता है?
उत्तर- संक्रामक रोग।  

20. असंक्रामक रोग के कोई दो उदाहरण दें। 
उत्तर- मधुमेह, कैंसर। ।  

21. संचाहित रोग के कोई दो उदाहरण दें।
उत्तर- मलेरिया, डायरिया। 

22. मलेरिया रोग किस परजीवी के कारण होता है ?
उत्तर- मादा एनोफेलीज नामक परजीवी के कारण।

23. अमीबी पेचिश किस प्रोटोजोआ के संक्रमण से होता है? 
उत्तर- एंटअमीबा हिस्टोलिटिका प्रोटोजोआ के कारण।

24. टाइफॉइड नामक रोग के रोकथाम के लिए लगाए जानेवाला टीका क्या कहलाता
उत्तर- TAB (Typhoid Antibacterial) 

25. DOTS के द्वारा किस रोग की चिकित्सा की जाती है? 
उत्तर- टी० बी०। 

26. इंटरफेटॉन की सूई किस रोग के नियंत्रण में सहायक है? 
उत्तर- हेपेटाइटिस।  

27. रैबडो वाइरस के कारण होनेवाले रोग का नाम बताएं।
उत्तर- रेबिज।

 28. रेबिज नामक रोग अन्य किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर- हाइड्रोफोबिया।

29. पोलियो से ग्रसित अंग में रोग की तीव्रता कम करने के लिए उपचार की कौन से विधि अपनाई जाती है?
उत्तर- फिजियोथेरापी।

30. पोलियो वाइरस से सुरक्षा के लिए बच्चों को पिलाए जानेवाली दवा की बूद क्या कहलाता है?
उत्तर- OPV (Oral Polio Vaccine)

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!