2-3 अंक वाले प्रश्न जो बोर्ड के एग्जाम में पूछ सकता है |
कक्षा-10 अध्याय-1 जैव प्रक्रम
- परजीवी किसे कहते है ?
उत्तर :- वैसे जीव जो अपना भोजन, आवास जैसी क्रियाओं के लिए अन्य जीवो के शरीर पर या शरीर में वास करते है परजीवी कहलाते है | जैसे - जूँ | 2. परपोषी किसे कहते है ?
उत्तर :- वैसे जीव जो दूसरे से अपना भोजन प्राप्त करते है परपोषी कहलाते है | जैसे - जन्तु, जानवर |
3. पौधे हरे क्यों होते है ?
उत्तर :- क्लोरोफिल वर्णक की उपस्थिति के कारण पौधे हरे होते है |
4. हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के क्या परिणाम हो सकते है ?
उत्तर :- हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से रक्ताल्पता हो जाता है | हमें श्वशन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन की प्राप्ति नहीं होगी जिस कारण हम शीघ्र थक जाएँगे | हमारा भार काम हो जाता है | हमारा रंग पीला हो जाएगा | हम कमजोरी अनुभव करेंगे |
5. प्रकाश संश्लेषण की क्रिया के लिए आवश्यक कच्चे पदार्थ के नाम लिखिए |
उत्तर :- सूर्य का प्रकाश, क्लोरोफिल, CO2 और जल |
6.जीवन के अनुरक्षण के लिए आप किन प्रक्रम को आवश्यक मानेंगे ?
उत्तर :- जीवन के अनुरक्षण के लिए आप किन प्रक्रम को आवश्यक माने जाने चाहिए वे है -श्वशन, पोषण परिवहन और उत्सर्जन |
7. उतसर्जन की परिभाषा लिखिए | उतसर्जन के दो प्रमुख अंगों के नाम लिखें |
उत्तर :- शरीर की उपापचयी क्रियाओ के परिणामस्वरूप उत्पन्न हानिकारक नाइट्रोजन यकृत अपशिष्ट पदार्थो को शरीर से बाहर निकालने की क्रिया उतसर्जन कहलाती है | अंग- वृक्क और फेफड़ा |
8. श्वासोच्छ्वास को परिभाषित कीजिए |
उत्तर :- वह क्रिया जिसमें जीव वातावरण से ऑक्सीजन ग्रहण करते है तथा कार्बन डाइऑक्साइड शरीर से बाहर निकालते है, श्वासोच्छ्वास या स्वास लेना कहलाती है |
9. कीट की प्रत्येक कोशिका में वायु कैसे पहुँचती है ?
उत्तर :- कीटों में वायु (ऑक्सीजन) कोशिकाओं में छोटे छिद्र स्वास रंध्रों और श्वास नाल द्वारा पहुँचती है और को CO2 इसी मार्ग द्वारा शरीर से बाहर निकलती है |
10. जाइलम तथा फ्लोएम में पदार्थों के वहन में क्या अंतर है ?
उत्तर :-  |
Life Processes
|
11. प्रोटीन के पाचन में HCI के महत्त्व को समझाये |
उत्तर :- प्रोटीन के पाचन में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का महत्वपूर्ण योगदान है, क्योंकि यह प्रोटीन पाचक एंजाइमों को सक्रीय बनाता है| यह प्रोटीन पाचक एंजाइम पेप्सीनोजेन को उसके रूप पेप्सीन में परिवर्तन करता है |
 |
Protein Digestion
|
12. जीवधारियों को पोषण की आवश्यकता क्यों होती है ? उत्तर :- जीवधारियों को पोषण की आवश्यकता निम्नलिखित कारणों से होती है :-
(i) ऊर्जा उत्पादन के लिए - जैविक क्रियाओ के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है | जीवधारियों को यह ऊर्जा भोज्य पदार्थो के ऑक्सीकरण से प्राप्त होती है |
(ii) शरीर की टूट-फुट की मरम्मत लिए - विभिन्न जैविक क्रियाओं में शरीर के उत्तकों की टूट-फुट होती है, इनकी मरम्मत के लिए पोषण की आवश्यकता है |
(iii) वृद्धि के लिए - नए जीवद्रव्य से नई कोशिकाएँ बनती है | इनसे जीवों की वृद्धि होती है |
(iv) उपापचयी क्रियाओं के नियंत्रण के लिए - भोजन के पचाने और श्वसन आदि उपापचयी क्रियाओं में कुछ निर्माणकारी और कुछ विनासकारी क्रियाएँ होती है | इन क्रियाओं संपन्न होने में तथा इन क्रियाओं पर नियंत्रण के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है |
(v) शरीर को रोगों से बचाने के लिए |
13. वाष्पोत्सर्जन को परिभाषित करें ?
उत्तर :- द्रव का कमरे के ताप या द्रव के क्वथनांक के निचे के तापो पर वाष्प बनकर धीरे-धीरे वायुमंडल में जाने की प्रक्रिया वाष्पोत्सर्जन कहलाती है |
14. मनुष्य के मस्तिष्क में श्वसन केंद्र कहाँ स्थित होती है ?
उत्तर :- मनुष्य के श्वसन क्रिया को नियंत्रण करने वाला श्वसन केंद्र मेडुला ऑब्लांगेटा में स्थित होता है |
15. फेफड़े को ढकने वाली झिल्ली का नाम बताइए |
उत्तर :- मनुष्य के फेफड़े दोहरी झिल्ली से ढँके रहते है | इन झिल्लियों को फुफ्फुसावरण कहते है |
16. ATP क्या है ?
उत्तर :- ATP एक विशिष्ट यौगिक है, जो सभी जीवों की कोशिका में ऊर्जा का वाहक एवं संग्राहक है | इसे ऊर्जा का सिक्का भी कहा जाता है |
17. ATP के क्या कार्य बताइए |
उत्तर :- (i) यह कोशिकाओं के अंदर ऊर्जा का संवहन एवं संचयन करता है | (ii ) यह कोशिका का प्रमुख अवयव है | (iii) विभिन्न रसायनों का संश्लेषण इन्ही की सहायता से होता है |
18. हमारे अमाशय में अम्ल की भूमिका है ?
उत्तर :- अम्ल पाचन क्रिया सम्पादित करने में सहायता प्रदान करते है एवं भोजन के साथ कीटाणुओं को नष्ट करते है |
~biology.
ReplyDeleteChafter.1ka.qustan.ka.photo