Class 10th Bharati Bhawan Biology Heredity and Bio-evolution : Short Question and Answer : BharatiBhawan.org : कक्षा 10 भारती भवन जीवविज्ञान आनुवंशिक तथा जैव विकास : लघु उत्तरीय प्रश्न

Bharati Bhawan
0

 लघु उत्तरीय प्रश्न :

1. विभिन्नता की परिभाषा दें | 

उत्तर :- जीव के ऐसे गुण जो उसे अपने अथवा अपनी ही जाती के अन्य सदस्यों के उसी गुण के मूल स्वरूप की भिन्नता को दर्शाते है, विभिन्नता कहलाते है | एक ही प्रकार के जनकों से उत्पन्न विभिन्न संतानों के रूप-रंग, शारीरिक बनावट, आवाज, मानसिक क्षमता अड्डी को लेकर भिन्नता पाई आती है | 

2. आनुवांशिकता का अर्थ बताएँ | 

उत्तर :- एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जीवों के मूल गुणों का संरचन आनुवंशिकता कहलाता है | इन गुणों का संरचन एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जनकों के युग्मकों के द्वारा होता है | अत जनकों से उनके संतानों में पीढ़ी-दर-पीढ़ी युग्मको के माध्यम से पैतृक गुणों का संरचन आनुवंशिकता कहलाता है |  

3. जीनप्ररूप या जीनोटाइप किसे कहते है ?

उत्तर :- किसी जीव या प्राणी की जिनी संरचना उस जीव का जिवप्ररूप या जीनोटाइप कहलाता है | इसके द्वारा जीवों के गुणों का संरचन होता है | जीनोटाइप के कारण प्रकट होने वाले गुणों की जीव का निर्धारण जनको के युग्मको के संयोजन के समय ही हो जाता है | संतति में पीढ़ी-दर-पीढ़ी गुणों का संरचन अपने जनको से होता है | 

4. मेंडल का प्रथम नियम या पृथक्करण नियम क्या है ? 

उत्तर :- जब अप्रभावी लक्षण के कारण प्रभावी लक्षण के कारक में पृथक होता है तो यह अपने लक्षण की अभिव्यक्ति कर देता है | इस कारण दूसरी पीढ़ी के पौधों के 25 प्रतिशत संतानों में सिर्फ अप्रभावी लक्षणों के जोड़े बनते है | फलस्वरूप प्रभावी और अप्रभावी लक्षण 3 : 1 के अनुपात में प्रकट होते है | इसे ही मेंडल का प्रथम नियम या पृथक्करण का नियम कहते है |  

5. जीन कोश क्या है ? 

उत्तर :- किसी भी प्रजाति विशेष के एक समष्टि या आबादी में स्थिति समस्त जीन उस आबादी का जीन कोष कहलाता है | जीन कोष के कुछ जिन में वातावरणीय कारणों से कुछ बदलाव आ सकता है | जिन में होने वाले ऐसे बदलाब पीढ़ी-दर-पीढ़ी वंशागत संचारित होते रहते है | 

6. आनुवंशिक गुण से क्या समझते है ? 

उत्तर :- प्रत्येक जीव में बहुत-से ऐसे गुण होते है जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी माता-पिता, अर्थात जनकों से उनके संतानों में संचारित होते रहते है | ऐसे गुणों को आनुवंशिक गुण या पैतृक गुण कहते है |  

7. जाती उद्द्भवन क्या है ?

उत्तर :- डार्विन ने बताया की किसी भी स्थान पर जीवों के लक्षणों में थोड़ा-थोड़ा परिवर्तन होता रहता है | इसके साथ ही प्राकृतिक ककी भौतिक परिस्थितियों में भी परिवर्तन होता रहता जिससे लगातार प्राकृतिक चयन भी उनके विरुद्ध काम करते है | इन कारणों से सैकड़ों वर्षों में इनके लक्षणों में काफी परिवर्तन हो जाते है जिससे नै प्रजाति की उत्पत्ति होती है | इसे ही जाती उद्भवन कहा जाता है |  

8. जंतु वर्गीकरण के विभिन्न स्टारों के नाम लिखें | 

उत्तर :- जीवों का वर्गीकरण विभिन्न स्टारों में किया गया है | ये स्टार निम्न है- जगत, उपजगत, फाइलम, डिविजन, वर्ग, गुण, कुल, वंश तथा जाती में किया गया है | इन पदानुक्रमन में जोवो के वर्गीकरण का आधार उनके गुणों में समानता एवं असामनता है | जंतुओं में विभिन्नता के बावजूद भी कुछ गुण सामान होते है |  

9. समजात अंग एवं असमजात अंग से आप क्या समझते है ?

उत्तर :- समजात अंग (Homologous organs ) :- ऐसे अंग जो रचना और उत्पति की दृष्टि से सामान है, किन्तु कार्यों में भिन्नता होती है, समजात अंग कहलाते है | जैसे -घोड़े का अग्रपाद तथा मनुष्य के अग्रपादों में पाए  जाने वाली अस्थियों के अवयव प्राय सामान होते है | किन्तु इनके कार्य भिन्न है | घोड़े के अग्र्पाद शरीर के बोझ उठाने या दौड़ने या चलने के काम आते है | वहीँ मनुष्यों के हाथ वस्तुओं को पकड़ने के काम आते है | इन अंगों से पता चलता है की दोनों के पूर्वज एक ही थे | 

असमजात अंग (Anologous organs ) :-समजात अंगो के विपरीत जंतुओं में कुछ ऐसे भी अंग या कुछ ऐसी रचनाएँ होती है जिनके कार्य सामान होते है, पर उसकी उत्पति और रचना के डैने दोनों ही कीटो तथा चमगादड़ो को हवा में उड़ने में सहायता प्रदान करते है, किन्तु इनकी रचना एवं उत्पत्ति बिलकुल भिन्न है | चमगादड़ के डैने में अंतकंकाल के रूप में अस्थियाँ मौजूद रहती है | जबकि किटों के पंख में ऐसी कोई रचना नहीं होती है | इससे पता चलता है की दोनों जंतुओं का भिन्न-भिन्न पूर्वजों से विकास हुआ है |  

10. लिंग क्रोमोसोम किसे कहते है ? 

उत्तर :- मनुष्य में लिंग निर्धारण की क्रिया को समझाने के लिए हमें क्रोमोसोम का अध्ययन करना जरुरी है | मनुष्य में 23 जोड़े क्रोमोसोम होते है | इनमे 22 जोड़े क्रोमोसोम एक ही प्रकार के होते है, इसे आटोसोम कहते है | तेइसवाँ जोड़ा भिन्न आकार का होता है, जिसे लिंग क्रोमोसोम कहते है | 

लिंग क्रोमोसोम दो प्रकार के होते है - X और Y होता है | X क्रोमोसोम लम्बा और छड के आकार का होता है | Y क्रोमोसोम अपेक्षाकृत बहुत छोटे आकार का होता है | नर में X और Y दोनों क्रोमोसोम मौजूद रहते है | किन्तु मादा में केवल X क्रोमोसोम ही होते है अर्थात मादा में X, X क्रोमोसोम होते है ये X और Y क्रोमोसोम ही मनुष्य में लिंग निर्धारण के लिए उत्तरदायी है | 

Class 10th Biology Chapter 1 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 1 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 3 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 3 लघु उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 4 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 4 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 5 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 5 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 5 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 6 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 6 लघु उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 7 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 7 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 7 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 8 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 8 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

 Class 10th Chemistry Chapter 1 Question and Answer

Class 10th Chemistry Chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Chemistry Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Political Science Chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Political Science Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!