कक्षा 6वीं भारती भवन सुगम विज्ञान भोजन में अवयव : Class 6th Bharati Bhawan Sugam Science Ingredients in Food : Long Type Question and Answer : BharatiBhawan.org

Bharati Bhawan
0

कक्षा 6वीं भारती भवन सुगम विज्ञान भोजन में अवयव  Class 6th Bharati Bhawan Sugam Science Ingredients in Food  Long Type Question and Answer  BharatiBhawan.org
BharatiBhawan.org

 
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर :-

1. हमारे भोजन में पाए जानेवाले कार्बोहाइड्रेट की विभिन्न प्रकार का उदाहरणसहित उल्लेख करे | 

उत्तर :- हमारे भोजन में पाए जानेवाले कार्बोहाइड्रेट में कार्बन, हाइड्रोजन तथा आक्सीजन एक निश्चित अनुपात में होते है | शर्करा, स्टार्च (मंड) तथा सेलुलोस कार्बोहाइड्रेट के सामान्य प्रकार होते है | शर्करा मीठे होते है | ग्लूकोस शर्करा का सरलतम प्रकार है | यह शारीर में आसानी से अवशोषित होकर उत्तकों में पहुच जाता है | वहाँ यह शीघ्रता से टूटकर ऊर्जा देता है | यही कारण है की रोगी, खिलाड़ी या शारीरिक श्रम करनेवाले व्यक्ति को जब ऊर्जा की अतिशीघ्र आवश्यकता होती है, तब उन्हें ग्लुकोस दिया जाता है | 

स्टार्च आलू, शकरंद, चावल, गेहूँ, मकई आदि में पाया जाता है | स्टार्च, पौधों का संचित खाद्द पदार्थ है | जंतु कार्बोहाइड्रेट के लिए मुख्यरूप से स्टार्च पर ही आश्रित होते है |  

4. हमारे भोजन में रुक्षांश अनिवार्य रूप से क्यों होना चाहिए ? 

उत्तर :- हमारे भोजन में रुक्षांश अनिवार्य रूप से होना चाहिए | बोल-चाल की भाषा में रुक्षांश खाए जाने योग्य रेशा कहलाते है | रुक्षांश वास्तव में सेलुलोस है जो पादप कोशिकाओं की कोशिकाभित्ति बनाते है | रुक्षांश हमें रेशेदार सब्जियों जैसे साग, सलाद, छिलके वाले फल, हरी-ताजी सब्जियाँ, साबुत अनाज (जैसे गेहूँ, डालें आदि ) से प्राप्त होता है | हमारे शारीर में सेलुलोस का पाचन नहीं होता है |  इससे हमें किसी प्रकार के पोषक तत्व भी नहीं मिलते है | फिर भी ये हमारे भोजन का एक अनिवार्य घटक है | इसकी उपस्थिति से भोजन का आयतन बढ़ जाता है | यह अपचे भोजन (मल) को शारीर से बाहर निकालने में मदद करता है |  

5. संतुलित आहार से क्या समझते है ? हमारा आहार संतुलित क्यों होना चाहिए ? 

उत्तर :- शारीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार में वैसे सभी पोषक तत्वों को, जिनकी आवश्यकता शारीर की होती है, अनिवार्य रूप से होना चाहिए| पोषक तत्वों के अतिरिक्त आहार में रुक्षांश तथा जल भी उचित मात्रा में मौजूद हों, संतुलित आहार कहलाता है | अत वसा भोजन जिसमे अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी पदार्थ जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन,वसा, विटामिन, खनिज लवण, रुक्षांश तथा समुचित अनुपात और मात्रा में हो, संतुलित आहार (balanced diet)कहलाता है | इन भोज्य पदार्थों में से अगर आहार में किसी का अनुपात कम या ज्यादा हो जाए तो वसा आहार संतुलित नहीं रह जाता है | संतुलित आहार से हमें आवश्यक ऊर्जा तथा शारीर की वृद्धि और शारीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में मिलते है |  

6. ऐसे तीन-तीन खाद्द पदार्थों के नाम लिखे | 

उत्तर :-

(क) कार्बोहाइड्रेट :- स्टार्च आलू, शकरकंद, चावल, गेहूँ 

(ख) प्रोटीन :- मटर, मूंगफली, डालें, चना, अंकुरित अनाज 

(ग) वसा :- मक्खन, दूध, घी, अंडा (पीला वाला भाग) 

(घ) खनिज लवण एवं बिटामिन :- हरी सब्जियाँ, दूध, माँस, मछली, अंडा, साबुत अनाज 

(ड) रुक्षांश (आहारी रेशे) अत्यधिक मात्रा में पाए जाते है :- साग, सलाद, छिलके वाले फल, हरी-ताजी सब्जियाँ, इत्यादी |  

ये भी पढ़े ...

कक्षा 6वीं सुगम विज्ञान भोजन में अवयव : Class 6th Sugam Science Ingredients in food : Bharati Bhawan Sugam Vigyan : Chapter 2 Bhojan me Avayav : BharatiBhawan.org


Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!