Class 10th Bharati Bhawan Biology Chapter 1 | कक्षा 10वीं भारती भवन जीवविज्ञान अध्याय 1 जैव प्रक्रम-पोषण | लघु उत्तरीय प्रश्न

Bharati Bhawan
1

Class 10th Bharati Bhawan Biology Chapter 1  कक्षा 10वीं भारती भवन जीवविज्ञान अध्याय 1 जैव प्रक्रम-पोषण  लघु उत्तरीय प्रश्न

कक्षा 10वीं जीवविज्ञान अध्याय 1 जैव प्रक्रम-पोषण 

लघु उत्तरित प्रश्न 

1. जीवों के लिए पोषण क्यों अनिवार्य है ?

उत्तर :- जीवों के संचालन, वृद्धि, टूट-फुट को रोकने आदि कार्यों के लिए जीवों को ऊर्जा की आवश्यकता होती है | ऊर्जा प्राप्त करने के लिए खाद्द पदार्थों की जरुरत होती है जो पोषण की क्रिया से जीव प्राप्त करते है |

2. पोषण की परिभाषा लिखें |

उत्तर :- वह विधि जिससे जीव पोषक तत्वों को ग्रहण कर उनका उपयोग करते है, पोषण कहलाता है |

3. स्वपोषण की किन-किन परिस्थितियों का होना आवश्यक है ? इसके उपोत्पाद क्या है ?

उत्तर :- स्वपोषी के लिए प्रकाश संश्लेषण आवश्यक है | हरे पौधें सूर्य के प्रकार की उपस्थिति में क्लोरोफिल नामक वर्णक से CO2 और जल के द्वारा कार्बोहाइड्रेट का निर्माण करते है | इस क्रिया में आक्सीजन गैस बाहर निकलती है |

स्वपोषी पोषण के आवश्यक परिस्थितियाँ है- सूर्य का प्रकाश, क्लोरोफिल, कार्बन डाईआक्साइड और जल | इसके उपोत्पाद आणविक आक्सीजन है |

4. परपोषण से आप क्या समझते है ?

उत्तर :- जब कोई जिव अपने पोषण के लिए अन्य जीवों पर आश्रित रहता है तब पोषण कहलाता है | यह तीन प्रकार का होता है-

(i) परजीवी पोषण (ii) मृतजीवी पोषण (iii) प्रानिसम पोषण 

5. मृतजीवी पोषण किसे कहते है ?

उत्तर :- जब कोई जिव अपना भोजन मृत तथा सड़ी गली वस्तुओं से प्राप्त करता है- कवकों में इसी प्रकार का पोषण पाया जाता है |

6. परजीवी पोषण किसे कहते है ?
उत्तर :- जब कोई जिव किसी दुसरे जीव से अपना भोजन प्राप्त करता है तो पोषण की इस विधि को परजीवी पोषण कहते है | ऐसे जीवों को परजीवी कहते है | मच्छर (बाह्य परजीवी) एवं पिताकृमि परजीवियों के उदाहरण है |
7. प्रानिसमापोशी जीव किसे कहते है ?
उत्तर :- वैसे प्राणी जिसमे प्राणी समपोषण विधि से पोषण होता है, प्राणीसमपोशी कहलाता है | इसमे प्राणी अपना भोजन ठोस या द्रव के रूप में जंतुओं के भोजन ग्रहण करने की विधि द्वारा ग्रहण करते है | इस प्रकार का लक्षण अमीबा, मेढक, मनुष्य आदि में पाया जाता है |
8. प्रकाशसंश्लेषण से आप क्या समझाते है ?
उत्तर :- जिस प्रक्रिया के द्वारा हरे पौधे अपना भोजन तैयार करते है | अर्थात वैसी प्रक्रिया जिसमे हरे पौधे सूर्य की उपस्थिति में वायुमंडल से CO2 गैस तथा जमीन से जल एवं खनिज लावन खींचकर भोजन बनाती है | प्रकाश संश्लेषण कहलाता है | हरे पौधे में हरित लवक है जिनके कारण पौधे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया करते है | इसमे सूर्य की ऊर्जा की सहायता से प्रकाश संश्लेषण में सरल अकार्बनिक अनु CO2 और जल का पादप कोशिकाओं में स्थिरीकरण कार्बनिक अणु ग्लूकोज में होता है |
प्रकाश संश्लेषण का रासायनिक समीकरण 
9. पत्तियों को प्रकाशसंश्लेषण अंग क्यों कहा जाता है ?
उत्तर :- प्रकाश संश्लेषण की क्रिया शुरू से अंत तक क्लोरोप्लास्ट में ही होती है | क्लोरोप्लास्ट में क्लोरोफिल वर्णक पाए जाते है | ये अधिकांश पौधे की पत्तियों में पाए जाते है | इसलिए पत्तियों को प्रकाश संश्लेषि अंग कहते है |
10. भोजन के पाचन से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- वह प्रक्रिया जिसमे एंजाइमो की सहायता से जटिल भोज्य पदार्थो को सरल अणुओं में अपघटित किया किया जाता है जिससे ये अवशोषित होकर हमारी कोशिकाओं में प्रवेश कर सकें, पाचन कहलाती है |
11. मनुष्य के मुखगुहा में कितनी जोड़ी लारग्रंथियाँ पाई जाती है ? इनक नाम लिखे |
उत्तर :- (i) पैरोटिड ग्रंथि (Parotid gland)
(ii) सबमैन्डीबुलर लारग्रंथी (Submandibular salivary gland)
(iii) सबलिंगुअल लारग्रंथी (Sublingual salivary gland)
12. मनुष्य में अमाशय कितने भागों में बंटा होता है, उनके नाम लिखे |
उत्तर :- अमाशय मनुष्य का प्रमुख पाचन अंग है | यह चौड़ी थैली के समान रचना है जो उदर-गुहा के बायीं और से शुरू होकर अनुप्रस्थ दिशा में फैली होती है | इसे तीन भागों में बंटा होता है-
(i) कार्डियक - अमाशय का अग्र भाग 
(ii) फुन्डिक - अमाशय का मध्य भाग 
(iii) पाइलोरिक - अमाशय का पिछला भाग 
13. मनुष्य में छोटी आंत की लम्बाई कितनी होती है ? छोटी आंत के तीन भागों के नाम लिखे |
उत्तर :- छोटी आंत आहारनाल या पाचन तंत्र का सबसे लंबा भाग है | इसका आकार बेलनाकार होता है | इस भाग में पाचन की क्रिया पूर्ण हो जाती है तथा पचे हुए पदार्थ का अवशोषण होता है | इसकी लम्बाई लगभग 6 मीटर तथा चौडाई 2.5 सेमि० होती है |
छोटी आंत के तीन भाग होती है-
(i) गृहणी, (ii) जेजुनम, (iii) इलियम 

Class 10th Biology Chapter 1 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 3 लघु उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 5 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 5 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 5 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 6 लघु उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 7 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 7 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Biology Chapter 7 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

Class 10th Biology Chapter 8 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

 Class 10th Chemistry Chapter 1 Question and Answer

Class 10th Chemistry Chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Chemistry Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Political Science Chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 10th Political Science Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न

Post a Comment

1Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!