प्रशन 1:-- अमेरिका की खोज किसने की?
उत्तर:-- अमेरिका की खोज अमेरिगो वेस्पुस्सी ने की।
प्रशन 2:-- अमेरिका में इंग्लैंड के कितने उपनिवेश थे?
उत्तर :-- अमेरिका में इंग्लैंड के 13 उपनिवेश थे।
प्रशन 3:-- अमरीकी स्वतंत्रता संग्राम के समय इंग्लैंड का राजा कौन था?
उत्तर:-- जॉर्ज तृतीय।
प्रशन 4:-- स्वतंत्रता की घोषणा का प्रस्ताव किस सम्मेलन में पारित हुआ?
उत्तर:-- फिलाडेल्फिया के दूसरे सम्मेलन में।
प्रशन 5:-- अमेरिका का प्रथम राष्ट्रपति किसे निर्वाचित किया गया?
उत्तर:-- जॉर्ज वॉशिंगटन।
प्रशन 6:-- राइट्स ऑफ मैन किसने लिखी थी?
उत्तर:-- टॉमन पेन ने।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रशन 1:-- अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम का धार्मिक कारण क्या था?
उत्तर:-- उपनिवेशवाद प्यूरिटन मत के इंग्लैंड वासी एंग्लिकन संप्रदाय के थे। वे एंग्लिकनों को घृणा की दृष्टि से देखते थे। इससे उनमें इंग्लैंड के विरुद्ध विद्रोह की भावना बढ़ी। अतः वे इंग्लैंड से स्वतंत्र होने को व्यग्र हो गए।
प्रशन 2:-- अमेरिकी उपनिवेश मुक्त व्यापार की नीति की मांग क्यों कर रहे थे?
उत्तर:-- औपनिवेशिक आर्थिक नीति उपनिवेशों के आर्थिक शोषण पर आधारित था। दूसरी ओर उपनिवेशवासी उन्मुक्त व्यापार की नीति की मांग कर रहे थे। उन मुक्त व्यापार नीति के अभाव में व्यापार का विकास अवरुद्ध हो गया था।
प्रशन 3:-- स्टांप एक्ट का उपनिवेश वालों ने क्यों विरोध किया?
उत्तर:-- स्टांप एक्ट के कारण वकील, व्यापारी, प्रकाशक सभी पर आर्थिक बोझ बढ़ गया। उपनिवेश वासियों ने इस कानून का कड़ा विरोध किया।
प्रशन 4:-- फिलाडेल्फिया के दूसरे सम्मेलन का अमेरिकी इतिहास में क्या महत्व है?
उत्तर:-- 4 जुलाई, 1776 को फिलाडेल्फिया में ही उपनिवेश वासियों का दूसरा सम्मेलन आयोजित हुआ। इस बैठक में स्वतंत्रता की घोषणा को मंजूरी दी गई। घोषणा पत्र में तेरहों उपनिवेश ने संयुक्त रूप से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
प्रशन 5:-- अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम का फ्रांस पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:-- फ्रांस पर अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम का व्यापक प्रभाव पड़ा। इस युद्ध में फ्रांस ने अमेरिका को धन और सैनिक सहायता दी थी। जब 10 सैनिक और स्वयंसेवक स्वदेश लौटे तो उन्हें इस बात की अनुभूति हुई कि स्वतंत्रता तथा समानता के जिन सिद्धांतों के लिए वे संघर्ष कर रहे थे ,अपने देश में उन्हीं का अभाव था। अतः वे लोग राजतंत्र विरोधी हो गए । इन घटनाओं ने 1789 की फ्रांस की क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रशन 6:-- क्या अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम में विश्व के अन्य उपनिवेशों को भी प्रभावित किया? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:-- अमेरिका स्वतंत्रता संग्राम विश्व इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। पहली बार उपनिवेशन संयुक्त होकर औपनिवेशिक शासन का विरोध किया। इसकी प्रेरणा लेकर अनेक राष्ट्रों में क्रांति हुई।
Class 9th Bharati Bhawan History Chapter 1 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Class 9th Bharati Bhawan History Chapter 1 लघु उत्तरीय प्रश्न
Class 9th Bharati Bhawan History Chapter 1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |