Header Ads Widget

New Post

6/recent/ticker-posts
Telegram Join Whatsapp Channel Whatsapp Follow

आप डूुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है Bharati Bhawan और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Class 9th Bharati Bhawan History Chapter 2 Long Type Answer Question | (अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम ) | कक्षा 9वीं भारती भवन इतिहास अध्याय 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 9th Bharati Bhawan History Chapter 2 Long Type Answer Question  (अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम )  कक्षा 9वीं भारती भवन इतिहास अध्याय 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Bharati Bhawan

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रशन 1:-- अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के किन्ही तीन कारणों की विवेचना कीजिए।

उत्तर:-- (1) राजनीतिक कारण:-- उपनिवेशों का प्रशासन इंग्लैंड में प्रचलित शासन व्यवस्था के अनुरूप था। उपनिवेश वासियों को प्रशासनिक स्वायत्तता नहीं थी । प्रत्येक उपनिवेश के प्रशासन का प्रधान इंग्लैंड के राजा द्वारा गवर्नर होता था। परंतु वह उपनिवेश वासियों के प्रति उत्तरदाई नहीं था। उपनिवेश में रहने वाले अधिकांश अंग्रेज और प्रजातांत्रिक व्यवस्था की आकांक्षा रखते थे अतः राजनीतिक और प्रशासनिक स्वायत्तता का प्रश्न संघर्ष का कारण बन गया।

(2) सामाजिक धार्मिक कारण:-- सामाजिक संरचना में अंतर--  इंग्लैंड और उपनिवेश की सामाजिक संरचना में मूलभूत अंतर था। इंग्लैंड में सामंतवादी व्यवस्था एवं कूलीनों का प्रभाव था। इसके विपरीत अमरीका में समानता की भावना एवं जनतांत्रिक मूल्यों को अधिक महत्व दिया गया।

(3) आर्थिक कारण:--उपनिवेश उपर आर्थिक प्रतिबंध--- औपनिवेशिक आर्थिक नीति उपनिवेशों के आर्थिक दोहन पर आघृत थी।औपनिवेशिक सरकार ने अपने आर्थिक हितों की सुरक्षा के लिए अनेक नियम बना रखे थे। दूसरी और उपनिवेशवाद से उन मुक्त व्यापार की धारणा से प्रभावित हैं। इससे उपनिवेश वासी क्षुब्ध थे।

प्रशन 2:-- अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के वाणिज्यक कारणों का उल्लेख करें।

उत्तर:--(1) नेवीगेशन एक्ट एवं अन्य ट्रेड एक्ट:--इनके द्वारा अमेरिकी उपनिवेश अपनी अर्थव्यवस्था का विकास नहीं कर सकते थे । गैर ब्रिटिश जहाज माल लेकर अमेरिका में प्रवेश नहीं कर सकते थे। उपनिवेशवाद से अपना सामान अधिक मूल्य पर भी इंग्लैंड के अतिरिक्त अन्य किसी देश को नहीं बेच सकते थे। इससे अमेरिकी व्यापार का विकास अवरुद्ध हो गया।

(2) स्टांप एक्ट:-- 1765 में स्टांप एक्ट पारित हुआ। इसके अनुसार सभी अदालतों, कागजों, बंधक के दस्तावेजों, समाचार पत्रों तथा इश्तहारों पर  20 सीलिंग का डाक टिकट लगाना अनिवार्य बना दिया गया। इससे वकील, व्यापारी, प्रकाशक सभी पर आर्थिक बोझ बढ़ गया।

प्रशन 3:-- अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम में  ब्रिटेन की पराजय के कारणों की समीक्षा कीजिए।

उत्तर:--  (1) इंग्लैंड का अकेले युद्ध लड़ना।

(2) युद्ध क्षेत्र का दूर होना।

(3) ब्रिटिश शासन की दुर्बलता।

(4) दुर्बल ब्रिटिश नौसेना।

(5) उपनिवेश वासियों की एकता  आदि।

(1) इंग्लैंड का अकेले युद्ध लड़ना:-- इंग्लैंड की पराजय का एक प्रमुख कारण यह था कि इंग्लैंड ने यह युद्ध अकेले लड़ा । इसके विपरीत, इंग्लैंड के शत्रु और विरोधी उपनिवेशों की सहायता कर रहे थे। फ्रांस,, स्पेन हॉलैंड आदि ने धन जन और सेना से उपनिवेश की सहायता की।

(2) युद्ध क्षेत्र का दूर होना:-- इंग्लैंड को हजारों मील दूर अमेरिकी उपनिवेशों में युद्ध करना पड़ रहा था । इससे उसे युद्ध के सामान और रसद पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

(3) ब्रिटिश शासन की दुर्बलता:-- संग्राम के समय ब्रिटिश शासन सशक्त नहीं था।प्रशासन में आपसी मतभेद थे।द्विग दल वाले युद्ध का विरोध कर रहे थे। इसलिए सरकार की शक्ति कमजोर पड़ गई थी।

(4) दुर्बल ब्रिटिश नौसेना:--सप्त वर्षीय युद्ध के बाद इंग्लैंड ने अपनी नौसेना के गठन पर पूरा ध्यान दिया। इसके विपरीत फ्रांस की शक्तिशाली नौसेना ने उपनिवेश वासियों की सहायता इंग्लैंड की पराजय का द्वार खोल दिया।

(5) उपनिवेश वासियों की एकता:-- स्वतंत्रता संग्राम में अमरीका की विजय का मुख्य कारण यह था कि उपनिवेश वासियों ने राष्ट्रीयता की भावना से प्रेरित होकर एकीकृत रूप से युद्ध में भाग लिया। इससे उन्हें युद्ध में सफलता मिली।

प्रशन 4:-- अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम का ब्रिटेन और फ्रांस पर क्या प्रभाव पड़ा?

उत्तर:-- युद्ध के बाद ब्रिटेन में अनेक सुधार लागू किए गए। 1782 में आयरलैंड की संसद को स्वतंत्र स्थान प्रदान किया गया। 1793 में कैथोलिक के आयरिशों के मताधिकार दिया गया। 1800 में आयरिश संसद को ब्रिटिश संसद ने संबध्द कर दिया। अब इंग्लैंड में  राजनीतिक  स्वतंत्रता का महत्व बढ़ गया। राजतंत्र सीमित और नियंत्रित हो गया। संसद का प्रभाव बढ़ गया 

फ्रांस पर अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम का व्यापक प्रभाव पड़ा। इस युद्ध में फ्रांस ने अमेरिका को धन और सैनिक सहायता दी थी।लफायतेन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सैनिकों ने इस युद्ध में भाग लिया था । युद्ध के बाद उन्हें इस बात की अनुभूति हुई कि स्वतंत्रता तथा समानता के जिन सिद्धांतों के लिए वे संघर्ष कर रहे थे। अपने देश में उन्हीं का अभाव है। अतः वे राजतंत्र विरोधी हो गए। 1789 की फ्रांसीसी क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रशन 5:-- अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख परिणामों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर :--अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख परिणाम निम्न है--

(1) संयुक्त राज्य अमेरिका का उदय।

(2) प्रथम जनतंत्र की स्थापना।

(3) औद्योगिक क्रांति का आरंभ।

(4) अमेरिकी समाज पर प्रभाव।

* इंग्लैंड पर प्रभाव---

(1) औपनिवेशिक नीति में परिवर्तन।

(2) जॉर्ज तृतीय कि व्यक्तिगत शासन की समाप्ति।

(3) कैबिनेट प्रणाली का विकास।

(4) विदेशी के व्यापार एवं अर्थव्यवस्था को क्षति।

(5) ब्रिटेन में सुधार।

*फ्रांस पर प्रभाव:--यह घटना 1789 की फ्रांसीसी क्रांति महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*भारत पर प्रभाव:-- यहां राजनीतिक और व्यापार पर अधिकार करने के लिए अंकल फ्रांसीसी संघर्ष हुए। इसमें अंग्रेज विजयी हुई। भारतीय राजनीति और व्यापार पर उनका अधिकार हो गया।

*अन्य देशों पर प्रभाव:-- अमेरिका से सबक लेकर इंग्लैंड ने कनाडा के प्रति उदार नीति अपनाई। कनाडा वासियों को धार्मिक स्वतंत्रता दी गई। कनाडा में फ्रांस के प्रचलित कानूनों को भी मान्यता मिली। आगे चलकर इसी आधार पर कनाडा को औपनिवेशिक स्वराज भी मिला। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के विकास पर भी ध्यान दिया। आयरलैंड में आगे चलकर आईरिस फ्री स्टेट नामक स्वतंत्र राज्य का उदय हुआ।

प्रशन 6:-- अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम में लोकतांत्रिक विकास और औद्योगिकरण को किस प्रकार प्रभावित किया?

उत्तर:--  अमेरिका का स्वतंत्रता संग्राम विश्व की एक महत्वपूर्ण घटना है। विश्व मानचित्र पर एक एक नए राष्ट्र संयुक्त राज्य अमेरिका का उदय हुआ। अमेरिका पहला राष्ट्र बन गया जहां गणतंत्रात्मक व्यवस्था अपनाई गई। अमेरिका में ही पहली बार लिखित संविधान लागू किया गया। धर्मनिरपेक्ष राज्य की स्थापना भी पहली बार यही हुई। अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा लेकर अनेक राष्ट्रों में क्रांति की ज्वाला भड़क उठी।

अमेरिका युद्ध ने इंग्लैंड में औद्योगिक क्रांति के लिए संकट उत्पन्न कर दिया। अमेरिका से कच्चा माल का निर्यात बंद हो गया। दूसरी ओर युद्ध के दौरान अस्त्र शस्त्रों और अन्य आवश्यक सामानों के निर्माण के लिए अमरीका में ही कल कारखाने को ले जाने लगे। इससे अमरीका में औद्योगिकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। आरंभ में औद्योगिकरण की गति धीमी रही, परंतु 19वीं शताब्दी के प्रारंभिक दशकों में इसमें तेजी आई। अपने आर्थिक संसाधनों का उपयोग कर अमेरिका तेजी से उद्योगीकरण के मार्ग पर अग्रसर हुआ। औद्योगिकरण के साथ कृषि का भी विकास हुआ। फलत: अमेरिका की आर्थिक स्थिति में विस्मयकारी बदलाव आया। सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के आधार पर एक सशक्त और विकसित राष्ट्र के रूप में अमेरिका का विकास हुआ।

Class 9th Bharati Bhawan History Chapter 1 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 9th Bharati Bhawan History Chapter 1 लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 9th Bharati Bhawan History Chapter 1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Class 9th Bharati Bhawan History Chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 9th Bharati Bhawan History Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न

Post a Comment

0 Comments