Bharati Bhawan Class 9th History | Chapter 1 Geographic Searches | भारती भवन क्लास 9 इतिहास | अध्याय 1 भौगोलिक खोजें | अतिलघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Bharati Bhawan
1

 Bharati Bhawan Class 9th History | Chapter 1 Geographic Searches | भारती भवन क्लास 9 इतिहास | अध्याय 1 भौगोलिक खोजें | अतिलघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न :

1. कुस्तुनतुनिया पर 1453 ई० में किसने अधिकार किया ?

उत्तर :- उस्मानी तुर्कों ने 

2. कैरावल जहाज़ों का निर्माण किस देश में किया गया ?

उत्तर :- पुर्तगालियों 

3. वास्को-डी-गामा को भारत पहुँचने में किस भारतीय व्यापारी ने सहायता की थी ?

उत्तर :- अब्दुल मजीद ने  

4. अफ्रीका के दक्षिणतम बिंदु का क्या नाम था ?

उत्तर :- उत्तमाशा अंतरीप 

5. न्यूफाउंडलैंड द्वीपों की खोज किसने की ?

उत्तर :- सेबास्टिन कैबोट 

6. धर्मयुद्ध (क्रुसेड) क्यों हुए थे ?

उत्तर :- जेरुशलम को मुक्त कराने के लिए ईसाइयों एवं तुर्कों में धर्मयुद्ध हुआ |  

लघु उत्तरीय प्रश्न :

1. अन्धकार युग से आप क्या समझते है ?

उत्तर :- पश्चिमी रोमन साम्राज्य के पतन के बाद यूरोप में अराजक उत्पन्न हो गया | प्राचीन सभ्यता-संस्कृति पतन के कगार पर पँहुच गई | सामंतवाद का उदय हो गया | चर्च कट्टरपंथियों, दकियानूसी विचार वालों एवं रुढ़िवादियों का केंद्र बन गया | व्यापार-वाणिज्य की प्रगति अवरुद्ध हो गई | 

2. कालीकट के राजा ने वास्को-डी-गामा का स्वागत किस प्रकार किया ?

उत्तर :- पूरब दिशा में सबसे महत्वपूर्ण ख़ोज वास्को-डी-गामा ने की थी  |20 मई 1948 को वह भारत के कालीकट बंदरगाह पर पहुंचा | कालीकट के राजा जमोरिन ने उसका स्वागत करते हुए व्यापारिक सुविधाएँ प्रदान की |  

3. वैज्ञानिक उपकरणों ने भौगोलिक खोजो को किस प्रकार प्रभावित किया ?

उत्तर :- नविन वैज्ञानिक उपकरणों जैसे गैलीलियों का दूरबीन एवं अरबों से क़ुतुबनुमा (कपास) की सहायता से दिशा एवं दुरी का पता लगाकर सुगमतापूर्वक यात्रा होने लगी | मार्ग में भटकने की संभावना कम हो गई | 

जहाजरानी वे विकास हुआ | इटली, स्पेन एवं पुर्तगाल ने पारंपरागत नावों के स्थान पर खाँचा पद्धति से विसाल और मजबूत जहाज बनाए जाने लगे | नए मानचित्रों तथा मार्गदर्शक पुस्तकों के फलस्वरूप भौगोलिक खोजो को गति मिली |

4. उपनिवेशवाद से आप क्या समझते है ?

उत्तर :- कुतुनतुनिया के पतन के बाद यूरोपवासियों का स्थल मार्ग से व्यापार होना कठिन हो गया | फलत सामुद्रिक मार्ग की खोज शुरू हो गई | सफल हुए एवं नए-नए देशों से व्यापारिक संबंध स्थापित हो गया | यूरोप के देशों ने व्यापार के बहाने विश्व के अनेक देशों पर राजनीतिक अधिकार कर लिया | इसका परिणाम ये हुआ की देश गुलाम बन गए उपनिवेश बनते चल गए |  

5. भौगोलिक खोजो ने व्यापार-वाणिज्य को कैसे प्रभावित किया ?

उत्तर :- भौगोलिक खोजों से व्यापार-वाणिज्य का क्षेत्र बहुत बढ़ गया | यूरोपवासियों को भारत, चीन एवं दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशो के विषय में कुछ जानकारी थी और व्यापार भी चलते थे | लेकिन अमेरिका आस्ट्रेलिया तथा एशिया के अनेक भाग अज्ञात थे | भौगोलिक खोजों के बाद व्यापार-वाणिज्य में लाभ बढ़ गया और भौगोलिक खोज व्यापार-वाणिज्य को काफी प्रभावित किया | 

6. भौगोलिक खोजों ने प्रचलित भ्रांतियों को कैसे मिटाया ?

उत्तर :- भौगोलिक खोजों ने भौगोलिक ज्ञान के सन्दर्भ में व्याप्त भ्रांतियों को तोड़ने का कार्य किया | इससे रोमन चर्च का प्रभाव कमजोर हुआ | धर्म-सुधार आन्दोलन द्वारा चर्च के दकियानूसी विचारों पर नियंत्रण लग गया |

Post a Comment

1Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!