Header Ads Widget

New Post

6/recent/ticker-posts
Telegram Join Whatsapp Channel Whatsapp Follow

आप डूुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है Bharati Bhawan और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

How to Complete Any Translation | Lesson - 2 | किसी भी वाक्य को अंग्रेजी में अनुवाद करने का आसान तरीका | Bharati Bhawan

How to Complete Any Translation   Lesson - 2  किसी भी वाक्य को अंग्रेजी में अनुवाद करने का आसान तरीका  Bharati Bhawan
Lession-2

 VERB (क्रिया) का चुनाव या पहचान 

Verb -जो शब्द किसी काम का होना या करना बतलाते है, वे Verb (क्रियाएं) कहलाते है |

Verb के दो रूप होते है -

1. Auxiliary Verb (सहायक क्रियाएँ)- इनका प्रयोग मुख्य क्रिया के रूप में तथा सहायक क्रिया के रूप में भी होता है | इनकी पहचान के चिन्ह है - हूँ, है, था, थी, थे, गा, गे, गी तथा सकना इत्यादि |

2. Principal Verb (मुख्य क्रिया) - जिस शब्द के अंत में विशेषत: 'ना' चिन्ह लगा हो, उसे मुख्य क्रिया समझे | जैसे - पढ़ना = पढ़ + ना, खेलना = खेल + ना, बोलना = बोल + ना, जाना = जा + ना इत्यादि |

अंग्रेजी में निम्नलिखित Auxiliary Verb (सहायक क्रियाएं) होते है -

(A) Primary Auxiliaries 

1. Be - इसके रूप है - am, is, are, was, were

2. Have - इसके रूप है - has, had, have

3. Do - इसके रूप है - does, did, do

(B) Modal Auxiliaries

1. Shall, should, will, would

2. Can, ought, need, dare

वाक्य में कर्ता (Subject) जिस Number और Person में रहता है उसी Number और Person में वाक्य का Verb भी होता है | एकवचन (Singular Number) के कर्ता के साथ एकवचन की क्रिया और बहुवचन (Plural Number) के कर्ता के साथ बहुवचन की क्रिया प्रयुक्त होती है |

एकवचन

बहुवचन

राम अच्छा है |

Ram is good.

राम और मोहन अच्छे है |

Ram and Mohan are good.

लड़का नेक है |

The boy is gentle.

लडके नेक है |

Boys are gentle.

वह निष्ठुर है |

He is cruel.

वे निष्ठुर है |

They are cruel.

तू दयालु है |

Thou art wise.

तुम दयालु हो |

You are kind.

मै ईमानदार हूँ |

I am honest.

हम ईमानदार है |

We are honest.


वाक्य में प्रधान या मुख्य क्रिया (Principal Verb) हमेशा बहुवचन (Plural Number) में रहती है | जब मुख्य क्रिया में आवश्यकतानुसार 's' अथवा 'es' नियमानुसार जोड़ा जाता है, वह क्रिया एकवचन (Singular Number) की हो जाती है | जैसे -

एकवचन

बहुवचन

राम जाता है |

Ram goes.

राम और मोहन जाते है |

Ram and Mohan go.

वह पढ़ता है |

He reads.

वे पढ़ते है |

They read.

लड़का खेलता है |

The boy plays.

लडके खेलते है |

Boys play.

चिड़िया उड़ती है |

The bird flies.

चिड़ियाँ उड़ती है |

Birds fly.

कुत्ता भौंकता है |

The dogs barks.

कुत्ते भौंकते है |

Dogs bark.


Notes- (i) प्रधान या मुख्य क्रिया सदैव बहुवचन (Plural Number) में होती है |

(ii) I, we, you के साथ हमेशा बहुवचन की क्रिया लगती है | जैसे- I go, We go, You go.

EXERCISE

निम्नांकित वाक्यों में Verb (क्रिया) को चुने और उनका अंग्रेजी में अनुवाद करें -

  1. यह एक किताब है |
  2. वह एक कलम है |
  3. सीता एक लड़की है |
  4. राम एक लड़का है |
  5. गाय एक जानवर है |
  6. बाघ डरावना है |
  7. सूरज चमकीला है |
  8. रात अँधेरी है |
  9. फूल सुन्दर है |
  10. सोना मंहगा है |
  11. मै एक विद्यार्थी हूँ |
  12. तुम एक डॉक्टर हो |
  13. वे ईमानदार है |
  14. लड़कियाँ सुन्दर है |
  15. लडके नटखट है |
  16. हम पढ़ते है |
  17. तुम सोते हो |
  18. मीरा नाचती है |
  19. वह खाता है |
  20. वे लिखते है |

Post a Comment

0 Comments