Bharati Bhawan Class 9th Physics Chapter 5 | Work Energy and Power Very Short Questions Answer | भारती भवन कक्षा 9वीं भौतिकी अध्याय 5 | कार्य ऊर्जा और शक्ति अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Bharati Bhawan
0
Bharati Bhawan Class 9th Physics Chapter 5  Work Energy and Power Very Short Questions Answer  भारती भवन कक्षा 9वीं भौतिकी अध्याय 5  कार्य ऊर्जा और शक्ति अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

  कुछ अन्य प्रमुख प्रश्न तथा उनके उत्तर  
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. जब वस्तु पर लगे बल तथा विस्थापन की दिशा एक नहीं होती तो कार्य की गणना किस सूत्र से करते हैं ?
उत्तर- कार्य = बल x बल की दिशा में विस्थापन
W = Fs cos
2. बाँध बनाकर जलाशय में रुके पानी में कैसी ऊर्जा संचित है।
उत्तर- स्थितिज ऊर्जा।
3. एक वॉट व 1 अश्व शक्ति (H.P.) में क्या सम्बन्ध है ?
उत्तर - 1 H.P. = 746 वाट। 
4. जब आप साइकिल चलाते हैं तो कौन-कौन से ऊर्जा रूपांतरण होते हैं ? 
उत्तर- मांसपेशियों में इकट्ठी की हुई पेशीय ऊर्जा → यांत्रिक कार्य में उपयोग होती है → गतिज ऊर्जा।
5. बहते जल में किस प्रकार की ऊर्जा होती है ? 
उत्तर- गतिज ऊर्जा ।
6. किसी वस्तु को ऊपर फेंका जाए, तो उच्चतम बिंदु पर किस प्रकार की ऊर्जा होगी ? 
उत्तर- केवल स्थितिज ऊर्जा होगी।
7. जब कोई वस्तु पृथ्वी पर गिरती है तो उसमें ऊर्जा का किस प्रकार रूपान्तरण होता है? 
उत्तर- वस्तु की स्थितिज ऊर्जा गतिज ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है।
8. एक ऐसा उदाहरण दीजिए जिसमें गतिज तथा स्थितिज ऊर्जा दोनों प्रकार की ऊर्जा हो ।
उत्तर- उड़ता हुआ पक्षी।
9. कार्य का SI मांत्रक क्या है ?
उत्तर- जूल (J) या न्यूटन मीटर (Nm ) ।
10. यदि किसी वस्तु को 5 m दूरी तक धकेलने के लिए 10N बल की आवश्यकता है तो कार्य कितना होगा ?
उत्तर- कार्य = बल x दूरी = 10N × 5m = 50 जूल।
11. कार्य सदिश राशि है या अदिश ? 
उत्तर -अदिश ।
12. जब हम किसी भारी पत्थर को धक्का देकर हिलाते हैं और पत्थर अपने स्थान से नहीं हिलता तो बताओ पत्थर पर किया गया कार्य कितना होगा ? 
उत्तर- क्योंकि पत्थर विस्थापित नहीं होता इसलिए पत्थर पर किया गया कार्य शून्य होगा। 
13. जब हम किसी भारी पत्थर को धक्का देते हैं और पत्थर अपने स्थान से विस्थापित नहीं होता तो भी हमारे शरीर की ऊर्जा में कमी आती है जिसका अर्थ है कार्य हुआ, बताइए कार्य कहाँ हुआ ?
उत्तर- यहाँ हमारे शरीर पर कार्य होता है। हमारे शरीर की मांसपेशियाँ खिंच जाती हैं जिससे रक्त विस्थापित होता है और ऊर्जा खर्च होती है।
14. ऊर्जा की परिभाषा दीजिए। इसका मात्रक क्या है ?
उत्तर -किसी वस्तु में कार्य करने की क्षमता को 'ऊर्जा' कहते हैं। इसका मात्रक जूल (J) है। 
15. स्थितिज ऊर्जा के लिए सूत्र लिखिए।
उत्तर-स्थितिज ऊर्जा =mgh.
16. यदि किसी वस्तु का वेग दुगुना कर दिया जाए तो उसकी गतिज ऊर्जा कितनी हो जाएगी ?
उत्तर- गतिज ऊर्जा चार गुनी हो जाएगी।
17. ऊर्जा सदिश राशि है या अदिश ?
उत्तर-ऊर्जा अदिश राशि है।
18. विद्युत बल्ब में किस प्रकार ऊर्जा परिवर्तन होता है ?
उत्तर - विद्युतीय ऊर्जा प्रकाश व ऊष्मा में परिवर्तित होता है।
19. जब हम सीढ़ियाँ चढ़ते हैं तो कौन-सी ऊर्जा का प्रयोग करते हैं ? 
उत्तर-मांस पेशियों की ऊर्जा।
20. ऊर्जा के मुख्य स्रोत का नाम बताएँ।
उत्तर-सूर्य ।
21. प्रकाश संश्लेषण के लिए किस ऊर्जा की आवश्यकता है ? 
उत्तर- सौर ऊर्जा ।
22. औसत शक्ति को परिभाषित कीजिए।
उत्तर- कुल उपयोग की गयी ऊर्जा को कुल लिए गए समय से भाग देकर निकाली गई शक्ति को औसत शक्ति कहते हैं।
औसत शक्ति = कुल उपयोग की गई ऊर्जा /कुल लिया गया समय 
23. शक्ति का S.I. मात्रक क्या है ? 
उत्तर- चाट (W), 1W = 1 J/s. 
24. दो अलग-अलग भार वाले पिण्डों का पलायन वेग क्या होगा ? 
उत्तर - पलायन वेग समान होगा। 
25. यांत्रिक ऊर्जा के मुख्य दो रूप कौन-कौन से हैं ? 
उत्तर -(क) गतिज ऊर्जा, (ख) स्थितिज ऊर्जा 
26. जब कोई पत्थर गुरुत्व बल के कारण मुक्त रूप से गिरता है तो ऊर्जा रूपांतरण कैसे होता है ?
उत्तर - स्थितिज ऊर्जा, गतिज ऊर्जा में परिवर्तित होती जाती है। 
27. दो प्रोटॉनों को परस्पर निकट लाने पर उनकी स्थितिज ऊर्जा में वृद्धि होगी अथवा ह्रास । उत्तर को तर्क द्वारा स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-ऊर्जा में वृद्धि होगी। प्रोटॉनों के मध्य प्रतिकर्षण बल होगा जिसके विरुद्ध कार्य करना पड़ेगा।
28. एक ऐसा उदाहरण दीजिए जिसमें स्थितिज ऊर्जा वस्तु की आकृति परिवर्तन के कारण होती है।
उत्तर-घड़ी में चाबी भरने पर कमानी की आकृति परिवर्तन के कारण उसमें स्थितिज ऊर्जा संचित हो जाती है।
29. यदि किसी कार की चाल कर दी जाए तो उसकी गतिज ऊर्जा कितनी हो जाएगी ?
उत्तर- गतिज ऊर्जा. हो जाएगी।
30. जब हम धनुष पर तीन चढ़ाते हैं तो उसमें कैसी ऊर्जा संचित होती है ? 
उत्तर-स्थितिज ऊर्जा।
31. चाबी से चलने वाली एक खिलौना कार में किस प्रकार का ऊर्जा रूपांतरण होता है? 
उत्तर- स्थितिज ऊर्जा का गतिज ऊर्जा में रूपांतरण।
32. एक टार्च का सेल एक प्रकार की ऊर्जा को दूसरी प्रकार की ऊर्जा में बदल देता है। ऊर्जा के इन दोनों प्रकारों के नाम लिखो।
उत्तर - रासायनिक ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में परिवर्तित करता है।
33. किसी वस्तु का द्रव्यमान तथा वेग उसकी गतिज ऊर्जा से किस प्रकार संबंधित है ? 
उत्तर - वस्तु की गतिज ऊर्जा उसके द्रव्यमान के समानुपाती तथा उसके वेग के वर्ग के समानुपाती होती है !

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!