1. गुरुत्वाकर्षण बल किसे कहते हैं ?
उत्तर - वह आकर्षण बल जिससे दो वस्तुएँ एक-दूसरे को अपनी ओर आकर्षित करती हैं, गुरुत्वाकर्षण बल कहलाता है। जब पत्थर का एक टुकड़ा स्वतंत्र रूप से पृथ्वी पर गिरता है तो पृथ्वी तथा पत्थर का टुकड़ा दोनों एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।
2. गुरुत्वाकर्षण नियंतांक का मान लिखें।
उत्तर - G = गुरुत्वाकर्षण नियतांक (= 6.67 × 10'Nm/kg2)
3. पृथ्वी तथा उसकी सतह पर रखी किसी वस्तु के बीच लगनेवाली गुरुत्वाकर्षण बल का परिमाण ज्ञात करने के लिये सूत्र लिखें।
उत्तर- F = G.Mn/R²
4. यदि दो वस्तुओं के बीच की दूरी को आधा कर दिया जाये तो उनके बीच गुरुत्वाकर्षण बल किस प्रकार बदलेगा ?
उत्तर- गुरुत्वाकर्षण बल चार गुना हो जायेगा।
5. पृथ्वी और चंद्रमा एक-दूसरे को गुरुत्वीय बल से आकर्षित करते हैं, क्या पृथ्वी. जिस बल से चंद्रमा को आकर्षित करती है वह बल, उस बल से जिससे चंद्रमा पृथ्वी को आकर्षित करता है बड़ा है या छोटा है या बराबर है ? बताइये क्यों ?
उत्तर- ये दोनों बल क्रिया-प्रतिक्रिया बल हैं, अतः न्यूटन के तृतीय गति नियम से एक-दूसरे के बराबर होंगे।
6. पृथ्वी तथा किसी वस्तु के बीच के गुरुत्वाकर्षण बल को हम क्या कहते हैं ?
उत्तर- गुरुत्व बला
7. मुक्त पतन क्या है ?
उत्तर- जब वस्तुयें पृथ्वी की ओर केवल गुरुत्व बल के कारण गिरती हैं, तब हम कहते हैं कि वस्तुयें मुक्त पतन में हैं।
8. मुक्त पतन का त्वरण या गुरुत्वीय त्वरण क्या है ?
उत्तर - जब कोई वस्तु मुक्त पतन में हो अर्थात् जब कोई वस्तु पृथ्वी के गुरुत्व बल के अधीन गिरती हो तो उसके त्वरण को मुक्त पतन का त्वरण या गुरुत्वीय त्वरण कहते हैं ।
9. पृथ्वी के त्वरण (g) का मान महत्तम होता है या न्यूनतम।
उत्तर- महत्तम।
10. कमानीदार तुला से किसी वस्तु का क्या मापा जाता है ?
उत्तर- कमानीदार तुला से किसी वस्तु का भार मापा जाता है।
11. एक कागज की शीट, उसी प्रकार की शीट को मरोड़ कर बनायी गेंद से धीमी क्यों गिरती है ?
उत्तर- वायु का प्रतिरोध कागज की गेंद की अपेक्षा कागज की शीट पर अधिक होता है, इसलिये गेंद की अपेक्षा शीट धीमी गिरती है ।
12. किसी वस्तु के द्रव्यमान, उसके भार और गुरुत्वीय त्वरण में क्या संबंध है ?
उत्तर- वस्तु का भार = वस्तु का द्रव्यमान x गुरुत्वीय त्वरण ।
13. एक पिंड का द्रव्यमान 40 Kg है। यदि पृथ्वी पर गुरुत्वीय त्वरण 10ms? हो, तो पृथ्वी पर इसका भार क्या होगा ?
हल : भार = ma
यहाँ m = 40 kg
a = 10ms-²
= 40kg x 10ms-²
= 400 kg ms-²
= 400 N
14. एक पिंड को पृथ्वी से चंद्रमा पर ले जाया जाता है। क्या उसका (i) द्रव्यमान (ii) भार बढ़ता है या घटता है या अंचर रहता है।
उत्तर- जब एक पिंड को पृथ्वी से चन्द्रमा पर ले जाया जाता है तब पिंड का द्रव्यमान अचर रहता है, परंतु भार घटता है।
15. दाब क्या है ? दाब का SI मात्रक लिखें।
उत्तर- प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगनेवाले बल को दाब कहते हैं। दाब का SI मात्रक होता है। इसे पास्कल (pascal, संक्षेप में pa) संबोधित किया जाता है
16. प्रणोद से क्या समझते हैं ? इसका SI मात्रक क्या होता है ?
उत्तर- किसी पृष्ठ या सतह के लंबवत लगे हुये बल को प्रणोद कहते हैं। प्रणोद का SI मात्रक न्यूटन (N) होता है।
17. तेज धार वाली कैंची से कपड़ा कम बल लगाने पर भी क्यों कट जाता है ?
उत्तर- तेज़ धार वाली कैंची की धार तेज होती है या कह सकते हैं कि उसकी सतह का क्षेत्रफल कम होता है और बल लगाने पर अधिक दाब उत्पन्न करता है और काटने में आसानी होती है। अतः कम बल लगाने पर भी तेज धार वाली कैंची से कपड़ा कट जाता है।
18. मोटरगाड़ी या ट्रकों के टायर अधिक चौड़े क्यों होते हैं ?
उत्तर- मोटरगाड़ी या ट्रकों के टायर अधिक चौड़े होते हैं क्योंकि इससे वाहन का भार बड़े क्षेत्रफल में वितरित हो जाता है और टायर पर दाब कम पड़ता है जिससे वे फटने से बचे रहते हैं।
19. किसी पिंड द्वारा विस्थापित द्रव का आयतन कितना होता है जब उसे द्रव में डुबाया जाता है ?
उत्तर- आयतन बढ़ जाता है।
20. किसी द्रव में डुबोई गयी वस्तु पर उत्प्लावन बल किस दिशा में कार्य करता है ?
उत्तर- वस्तु पर उत्प्लावन बल ऊपर की ओर लगता है।
21. पानी के भीतर किसी प्लास्टिक के गुटके को छोड़ने पर यह पानी की सतह पर क्यों आ जाता है ?
उत्तर- प्लास्टिक के गुटके पर ऊपर की ओर लगता उत्प्लावन बल उसपर नीचे की ओर गुरुत्व बल से अधिक होता है। अतः गुटका पानी की सतह पर आ जाता है।
22. यदि दो पिंड एक ही द्रव में पूरी तरह डूबे हों और उनके भारों की हानियाँ समान हों तो उन पिंडों के आयतनों के बीच क्या संबंध होगा ?
उत्तर - पिंड के भार में या हानि पिंड द्वारा विस्थापित द्रव के बराबर होती है। अतः उन पिंडों के आयतन के बीच बराबर का संबंध होता है।
23. आपेक्षिक घनत्व का मात्रक क्या होता है ?
उत्तर- आपेक्षिक घनत्व समान राशियों का अनुपात है, इसीलिये इसका कोई मात्रक नहीं होता है। 24. किसी पदार्थ के आपेक्षिक घनत्व, उसके घनत्व और पानी के घनत्व में क्या संबंध है ?
उत्तर -किसी वस्तु का घनत्व = उस वस्तु का आपेक्षिक घनत्व x पानी का घनत्व ।
25. द्रव की उत्प्लावकता के दो उपयोगों का उल्लेख करें।
उत्तर - ( 1 ) जहाज या नाव को पानी में तैरना ।, (2) मनुष्य को नदी या तालाब में तैरना ।
26. पास्कल का नियम क्या है ?
उत्तर- बंद द्रव के किसी भाग पर डाला गया दाब सभी दिशाओं में समान रूप से संचरित होता है।
27. एक पिंड का त्वरण अपने गमन के दौरान पाँच गुना हो जाता है, क्या उसपर लगा हुआ बल भी बदल जाता है? यदि हाँ तो कितने से बदलता है?
उत्तर - हाँ, उस पर लगा हुआ बल भी बढ़ जायेगा जो पूर्ववत बल का पाँच गुना हो जायेगा।
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |