Bharati Bhawan Class 9th Economics Chapter 6 | Very Short Questions Answer | Bihar Board Class IX Arthshastr Krishi evn Khadan Suraksha | कृषि मजदूरों की समस्याएँ | भारती भवन कक्षा 9वीं अर्थशास्त्र अध्याय 6 | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Bharati Bhawan
0
Bharati Bhawan Class 9th Economics Chapter 6  Very Short Questions Answer  Bihar Board Class IX Arthshastr Krishi evn Khadan Suraksha  कृषि मजदूरों की समस्याएँ  भारती भवन कक्षा 9वीं अर्थशास्त्र अध्याय 6  अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. कृषि-श्रमिक या कृषि मजदूर से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर- कृषि-श्रमिक या कृषि मजदूर ऐसे व्यक्तियों को कहते हैं जो कृषि या कृषि से संबंधित अन्य धंधों में किराए के मजदूर के रूप में कार्य करते हैं।
2. भूमिहीन कृषि-श्रमिक कौन हैं ?
उत्तर- भूमिहीन कृषि श्रमिक वे हैं जो अपनी आजीविका के लिए कृषि एवं इससे संबद्ध क्रियाकलापों पर निर्भर हैं, लेकिन जिनके पास खेती करने के लिए कोई निजी भूमि नहीं होती है। 
3. सीमांत किसानों से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर - सीमांत किसान वे हैं जिनके पास कुछ निजी भूमि होती है, लेकिन वह उनके जीवन-निर्वाह के लिए पर्याप्त नहीं होती है।
4. बिहार में कृषि श्रमिकों की क्या स्थिति  है ? 
उत्तर- बिहार में कृषि श्रमिकों की संख्या बहुत अधिक है तथा इसमें निरंतर वृद्धि हो रहो है। योजना आयोग की एक समिति द्वारा अविभाजित बिहार में कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में 33 प्रतिशत से अधिक कृषि मजदूरों के परिवार थे। 2001 की जनगणता के आँकड़ों के अनुसार, बिहार में कृषि मजदूरों की संख्या 90.20 लाख से भी कुछ अधिक है। - बिहार सरकार के 2008-09 के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, राज्य में कृषि श्रमिक लगभग 48 प्रतिशत हैं।
5. न्यूनतम मजदूरी अधिनियम क्या है ? बिहार में सरकार द्वारा निर्धारित कृषि श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी क्या है ?
उत्तर- 'न्यूनतम मजदूरी अधिनियम' सरकार द्वारा पारित वह अधिनियम है जिसके अनुसार श्रमिकों को सरकार द्वारा निर्धारित दर से कम मजदूरी देना गैर-कानूनी है। भारत सरकार ने 1948 में ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम पारित किया था जिसे कृषि श्रमिकों पर भी लागू कर दिया गया है। इस अधिनियम द्वारा देश के सभी राज्यों में वहाँ की वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार मजदूरी की न्यूनतम दरें निश्चित कर दी गई है। अभी बिहार में कृषि श्रमिकों के लिए मजदूरी की न्यूनतम निर्धारित दर प्रतिदिन 66 रुपये है।
6. बिहार में कृषि मजदूरों की मुख्य समस्या क्या है ?
उत्तर- कृषि मजदूरों की मुख्य समस्या रोजगार के साधनों का अभाव है और यह ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त बेरोजगारी एवं अर्द्ध- बेरोजगारी की समस्या से जुड़ी है।
7. बिहार में कृषि श्रमिकों को संगठित करने में मुख्य कठिनाई क्या है। 
उत्तर- कृषि श्रमिक देश अथवा राज्य के दूरस्थ गाँवों में फैले हुए है, इनमें शिक्षा का सर्वथा अभाव है तथा औद्योगिक श्रमिकों के समान इनका कोई संगठन नहीं है। है:
8. बिहार से कृषि श्रमिकों के पलायन का मुख्य कारण क्या
उत्तर - बिहार से कृषि-श्रमिकों के पलायन का मुख्य कारण यहाँ की कृषि का पिछड़ापन इसकी मौसमी प्रकृति तथा राज्य में वृहत उद्योगों का सर्वथा अभाव है।
9. बिहार के किस क्षेत्र से श्रमिकों का अधिक पलायन हो रहा है ?
उत्तर-बिहार के प्राथमिक अथवा कृषि क्षेत्र से श्रमिकों का अधिक पलायन हो रहा है तथा राज्य से पलायन करनेवाले श्रमिकों में कृषि श्रमिकों की संख्या सबसे अधिक है।  
10. कृषि श्रमिकों के पलायन से उनके परिवार के सदस्य किस प्रकार प्रभावित हुए है?
उत्तर-नई दिल्ली के मानव विकास संस्थान के सर्वेक्षण के अनुसार, कृषि मजदूरों के राज्य से पलायन के कुछ सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले हैं। अपने मूल गाँव में काम और उचित मजदूरी नहीं मिलने के कारण ही कृषि श्रमिकों का देश के दूसरे राज्यों में पलायन हुआ है। प्रवासी श्रमिकों के लिए इनके नए स्थानों में रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध है और इन्हें वेतन या मजदूरी भी अधिक मिलती है। वे अपनी बढ़ी हुई मजदूरी या पारिश्रमिक का एक भाग बचाकर गाँव में अपने परिवारों को भेजते हैं। इससे इनके परिवार के सदस्यों के रहन-सहन के स्तर में सुधार हुआ है।
11. बंधुआ मजदूर किसे कहते हैं ?
उत्तर- बँधुआ मजदूर वे हैं जो ऋणों आदि की अदायगी नहीं करने के कारण भू-स्वामी के यहाँ बहुत कम मजदूरी या केवल भोजन पर कार्य करने के लिए बाध्य होते हैं। 
12. कृषि श्रमिकों में समाज के किस वर्ग के व्यक्तियों की संख्या अधिक होती है ? 
उत्तर- कृषि श्रमिकों में समाज के पिछड़े वर्ग, विशेषतया अनुसूचित जाति एवं जनजाति के व्यक्तियों की संख्या सबसे अधिक होती है।
13. कृषि श्रमिकों के पलायन का क्या अभिप्राय है ?
उत्तर- कृषि श्रमिकों के पलायन का अर्थ इनका काम की खोज में अपने मूल स्थान से राज्य, देश अथवा विदेशों में स्थानांतरण है।
14. बिहार के किन भागों से कृषि श्रमिकों का अत्यधिक पलायन होता है तथा इसका प्रमुख कारण क्या है।
उत्तर- बिहार के अन्य भागों की अपेक्षा उत्तर बिहार से कृषि श्रमिकों का अत्यधिक पलायन होता है। तथा इसका प्रमुख कारण इस क्षेत्र के एक बड़े भू-भाग में प्रतिवर्ष बाढ़ से होनेवाली विभीषिका है।
15. बँधुआ मजदूर उन्मूलन अधिनियम कब पारित हुआ था।
उत्तर- बँधुआ मजदूर उन्मूलन अधिनियम 1976 में पारित हुआ था। तथा इसके अंतर्गत देश में सभी प्रकार को बँधआ मजदूरी को गैर-कानूनी घोषित कर दिया गया है।

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!