Bhrati Bhawan Class 10th Economics Chapter 6 | Very Short Questions Answer | Bihar Board Class 10 Arthshastr | 6. वैश्वीकरण | भारती भवन कक्षा 10वीं अर्थशास्त्र अध्याय 6 | बिहार बोर्ड क्लास 10 अर्थशास्त्र | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Bharati Bhawan
0
Bhrati Bhawan Class 10th Economics Chapter 6 | Very Short Questions Answer | Bihar Board Class 10 Arthshastr | 6. वैश्वीकरण | भारती भवन कक्षा 10वीं अर्थशास्त्र अध्याय 6 | बिहार बोर्ड क्लास 10 अर्थशास्त्र | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. वैश्वीकरण से आप क्या समझते हैं ? 
उत्तर - वैश्वीकरण वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से विश्व की विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं का एकीकरण होता है। इसके फलस्वरूप वस्तुओं एवं सेवाओं, प्रौद्योगिकी, पूँजी और श्रम का निर्बाध प्रवाह संभव हो पाता है। इसके अंतर्गत बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ विदेशों में पूँजी निवेश करके वस्तुओं का उत्पादन शुरू करती है । तथा विभिन्न प्रकार की सेवाएँ उपलब्ध कराती है।
2. एक बहुराष्ट्रीय निगम क्या है ?
उत्तर - बहुराष्ट्रीय कंपनी या बहुराष्ट्रीय निगम वह है जिसका एक से अधिक देशों में वस्तुओं के उत्पादन पर नियंत्रण या स्वामित्व होता है। बहुराष्ट्रीय कंपनी की क्रियाएँ या व्यापार एक देश में सीमित न होकर अनेक राष्ट्रों में फैली रहती है।
3. बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ अन्य कंपनियों से किस प्रकार भिन्न होती है ?
उत्तर- एक बहुराष्ट्रीय निगम वह है जिसका एक से अधिक देशों में वस्तुओं के उत्पादन पर नियंत्रण या स्वामित्व होता है। बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ विभिन्न देशों में पूँजी का निवेश करती है। तथा इनके द्वारा किया गया निवेश अरबों रुपयों में होता है। कोका-कोला, सैंमसंग, इंफोसिस इत्यादि इसी श्रेणी में आते हैं। परंतु अन्य कंपनियों का कार्य छोटे स्तरों पर होता है। एक क्षेत्र विशेष राज्य या देश स्तर पर ही अन्य कंपनियाँ अपनी उत्पादन प्रक्रिया को करती है।
4. विदेश व्यापार विभिन्न देशों के बाजारों को जोड़ता है। कैसे ?
उत्तर- प्राचीनकाल से ही विदेश व्यापार विभिन्न देशों को परस्पर जोड़ने का माध्यम रहा है। दो देशों के बीच मुक्त व्यापार होने से वस्तुओं का एक बाजार से दूसरे बाजार में आवागमन होता है। बाजार में वस्तुओं के विकल्प बढ़ जाते हैं तथा दो बाजारों में एक ही वस्तु का मूल्य एकसमान होने लगता है। इस प्रकार विदेश व्यापार विभिन्न देशों के बाजारों को जोड़ने अथवा एकीकरण में सहायक होता है।
5. क्या आप मानते हैं कि फोर्ड मोटर्स एक बहुराष्ट्रीय निगम है ? 
उत्तर - फोर्ड मोटर्स' एक अमेरिकी कंपनी है तथा यह विश्व की बड़ी कार निर्माता कंपनियों में सबसे बड़ी है। उसका उत्पादन 26 अलग-अलग देशों में फैला हुआ हो। फोर्ड मोटर्स एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है।
6. विदेशी निवेश से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- बहुराष्ट्रीय कंपनी अथवा निगम अपने देश के बाहर दूसरे देशों में जो पूँजी लगाते हैं, उसे विदेशी निवेश कहते हैं । विदेशी निवेश का एकमात्र उद्देश्य लाभ अर्जित करना होता है। वैश्वीकरण को प्रोत्साहित करनेवाले प्रमुख कारक क्या है ? उत्तर वैश्वीकरण को प्रोत्साहित करनेवाले प्रमुख कारक है— प्रौद्योगिकी, परिवहन प्रौद्योगिकी, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी तथा विदेशी व्यापार तथा विदेशी निवेशों का उदारीकरण ।
8. प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में होनेवाली प्रगति ने वैश्वीकरण को कैसे संभव बनाया है ? 
उत्तर- प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में होनेवाली प्रगति वैश्वीकरण और विभिन्न देशों के एकीकरण को संभव बनानेवाले कारकों में एक प्रमुख कारक है। परिवहन प्रौद्योगिकी में सुधार होने से सुदूर स्थानों में अधिक मात्रा में तथा कम समय में वस्तुओं को भेजा जा सकता है। तथा कम समय में वस्तुओं को भेजा जा सकता है। संचार और सूचना प्रौद्योगिकी ने भी विश्व के सभी भागों के निवासी को एक-दूसरे से संपर्क और सूचनाओं का आदान-प्रदान करने में सुलभता प्रदान की है।
9. सरकारें व्यापार अवरोधक का प्रयोग क्यों करती है ?
उत्तर- सरकार व्यापार अवरोधक का प्रयोग अपने विदेश व्यापार में कमी या वृद्धि, अर्थात उसे नियमित करने तथा आपतित वस्तुओं की मात्रा एवं प्रकार को निर्धारित करने के लिए करती है । 10. उदारीकरण से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- उदारीकरण का अर्थ सरकार द्वारा अवरोधों तथा प्रतिबंधों को हटाने की प्रक्रिया है। अर्थात् उद्योग एवं व्यापार पर से नियंत्रण या प्रतिबंध हटाना है। 
11. निजीकरण का क्या अभिप्राय है ?
उत्तर- निजीकरण का अर्थ है – निजी क्षेत्र द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों पर पूर्णत: अथवा आंशिक स्वामित्व प्राप्त करना तथा उनका प्रबंधन करना।
12. विश्व व्यापार संगठन का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
उत्तर- विश्व व्यापार संगठन का मुख्य उद्देश्य अंतरर्राष्ट्रीय व्यापार को उदार बनाना तथा वस्तुओं एवं सेवाओं के बाजार का विस्तार करना है।
13. वैश्वीकरण की प्रमुख विशेषता क्या है ?
उत्तर- आर्थिक स्वतंत्रता एवं मुक्त व्यापार वैश्वीकरण की प्रमुख विशेषता 
14. बहुराष्ट्रीय कंपनी किसे कहते हैं ?
उत्तर - एक बहुराष्ट्रीय कंपनी या बहुराष्ट्रीय निगम वह है जिसका एक से अधिक देशों में उत्पादन पर नियंत्रण या स्वामित्व होता है।
15. विदेश व्यापार क्या है ?
उत्तर- जब राजनैतिक दृष्टि से स्वतंत्र दो अलग-अलग देशें के बीच वस्तुओं या सेवाओं का लेन-देन होता है तब उसे विदेश व्यापार कहते हैं।
16. विश्व व्यापार संगठन की स्थापना कब हुई ? 
उत्तर- विश्व व्यापार संगठन की स्थापना 1994 में हुई। 
17. विश्व व्यापार संगठन का मुख्य कार्यालय कहाँ है ? 
उत्तर- विश्व व्यापार संगठन का मुख्य कार्यालय जेनेवा में है।
18. वैश्वीकरण से बिहार के किस उद्योग को सबसे अधिक प्रोत्साहन मिला है ? 
उत्तर- वैश्वीकरण से बिहार के पर्यटन उद्योग को सर्वाधिक प्रोत्साहन मिला है। 
19. भारत सरकार की नवीन आर्थिक नीति क्या है ?
उत्तर- भारत सरकार की नवीन आर्थिक नीति के अंतर्गत वे सभी तरीके शामिल है जो उद्योग, व्यापार एवं भुगतान संतुलन में सुधार के लिए जुलाई 1991 में अपनाए गए। 
20. नवीन आर्थिक नीति के मुख्य अंग क्या हैं ?.
उत्तर- उदारीकरण निजीकरण और वैश्वीकरण सरकार की नवीन आर्थिक नीति के मुख्य अंग है।
21. दो ऐसी समस्याओं का उल्लेख कीजिए जिनके कारण 1991 में भारत को नई आर्थिक नीति अपनानी पड़ी।
उत्तर - मुद्रास्फीति एवं भुगतान संतुलन की समस्या बढ़ती जा रही थी तथा सार्वजनिक क्षेत्र का कार्य संपादन आशा के अनुरूप नहीं हो रहा था ।

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!