Bharati Bhawan Class 9th Economics Chapter 3 | Very Short Questions Answer | Bihar Board Class IX Arthshastr | गरीबी | भारती भवन कक्षा 9वीं अर्थशास्त्र अध्याय 3 | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Bharati Bhawan
0
Bharati Bhawan Class 9th Economics Chapter 3  Very Short Questions Answer  Bihar Board Class IX Arthshastr  गरीबी  भारती भवन कक्षा 9वीं अर्थशास्त्र अध्याय 3  अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. निर्धनता का संकेतक सूचक क्या है? 
उत्तर - आय एवं उपभोग के स्तर को निर्धनंता का एक प्रमुख संकेतक माना जाता है। 
2. समाज के किस वर्ग के व्यक्तियों पर निर्धनता का आघात अधिक गहरा होता है? 
उत्तर - प्राय:, शारीरिक रूप से अयोग्य एवं अपंग व्यक्ति, अनाथ बच्चे, विधवाएँ तथा दलित एवं पिछड़े वर्ग के लोगों पर निर्धनता का आघात अधिक होता है। 
3. निर्धन किसे कहते हैं?
उत्तर - निर्धन का अभिप्राय उस आर्थिक स्थिति से है जिसमें कोई व्यक्ति या परिवार अपनी न्यूनतम आवश्यकताओं को भी पूरा नहीं कर पाता है। 
4. गरीबी रेखा क्या है?
उत्तर - निर्धनता रेखा एक काल्पनिक रेखा है जिसका प्रयोग वर्तमान सामाजिक मापदंडो के अनुसार एक न्यूनतम जीवन स्तर अथवा निर्धनता को मापने के लिए किया जाता है। 
5. बिहार के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धन व्यक्तियों का अनुपात क्या है? 
उत्तर- योजना आयोग के अनुसार, 1999-2000 में बिहार में शहरी जनसंख्या का लगभग 32 प्रतिशत तथा ग्रामीण जनसंख्या का 44 प्रतिशत निर्धनता रेखा के नीचे था।
6. हमारे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में कौन-सा वर्ग सर्वाधिक निर्धन है?
उत्तर - हमारे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि श्रमिकों एवं सीमांत किसानों का वर्ग सर्वाधिक निर्धनों की श्रेणी में शामिल है।
7. सीमांत किसान किसे कहते हैं?
उत्तर- सीमांत किसान वे है। जिनके पास स्वयं की कुछ भूमि होती है, लेकिन परिवार के जीवन-यापन के लिए वह अत्यंत अपर्याप्त होती है।
8. बिहार की गरीबी का प्रमुख कारण क्या है ?
उत्तर- कृषि एवं उद्योग दोनों ही क्षेत्रों में राज्य का अल्प विकास बिहार में गरीबी का प्रमुख कारण है।
9. गरीबी के कारणों में जनसंख्या वृद्धि की क्या भूमिका है? 
उत्तर- राष्ट्रीय आय की अपेक्षा जनसंख्या की वृद्धि दर अधिक होने से प्रतिव्यक्ति आय कम होती है। और निर्धनता बढ़ता है।
10. गरीबी के उन्मूलन के लिए सकरार द्वारा चलाए जा रहे किन्ही तीन कार्यक्रमों के नाम बताएँ। उत्तर- अभी गरीबी उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा जो कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उनमें स्वर्णजयंती ग्राम स्वरोजगार योजना, संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना तथा अंत्योदय अन्न योजना तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं।
11. इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत निर्धनों को कितनी राशि की सहायता अनुदान के रूप में दी जाती है?
उत्तर - इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण निर्धनों की आवासीय इकाइयों के निर्माण के लिए 25.000 रुपये तथा अनुपयोगी कच्चे मकानों को अर्द्ध-पक्के मकानों में बदलने के लिए 12.500 रुपये सहायता अनुदान के रूप में दी जाती है।
12. निम्नलिखित शब्दों का पूर्ण रूप लिखें
उत्तर- (1) NSSO, (ii) IRDP, (iii) SGRY, (iv) AAY 
(i) राष्ट्रीय प्रतिदर्श जाँच संगठन 
(iii) संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना 
(ii) समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम 
(iv) अंत्योदय अन्न योजना।
13. गरीबी का क्या अभिप्राय है ?
उत्तर- गरीबी या निर्धनता का अभिप्राय उस आर्थिक स्थिति से है जिसमें कोई व्यक्ति या परिवार अपनी न्यूनतम आवश्यकताओं को भी पूरा नहीं कर पाता है।
14. निर्धनता को सामाजिक निषेध क्यों माना जाता है ? 
उत्तर- निर्धनता एक प्रकार का सामाजिक निषेध है जिसके कारण कोई व्यक्ति या परिवार कई प्रकार की सुविधाओं से वंचित रहता है ।
15. निर्धनता के प्रति भेद्यता से आप क्या समझते हैं ? 
उत्तर-निर्धनता के प्रति भेद्यता इस बात की माप है कि किन व्यक्तियों पर इसका सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है तथा समाज का सर्वाधिक असुरक्षित समूह कौन है।
16. हमारे देश का कौन-सा व्यक्ति या वर्ग निर्धनता के अधिक भेद्य होता है ? 
उत्तर- शारीरिक रूप से अयोग्य एवं अपंग व्यक्ति, अनाथ बच्चे, विधवाएँ तथा दलित एवं पिछड़े वर्ग के लोग निर्धनता के प्रति अधिक भेद्य होते हैं जिनके पास साधनों का अभाव है। 
17. योजना आयोग द्वारा निर्धनता रेखा का निर्धारण किस आधार पर किया जाता है ? 

उत्तर - योजना आयोग द्वारा निर्धनता रेखा का निर्धारण लोगों के भोजन में वर्तमान न्यूनतम आवश्यक कैलोरी के आधार पर किया जाता है।
18. शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों को प्रतिदिन अपने भोजन में कितनी कैलोरी की आवश्यकता होती है?
उत्तर- भारत के शहरी क्षेत्रों में सामान्यतया किसी व्यक्ति को अपने भोजन में प्रतिदिन 2. 100 कैलोरी तथा गाँव में 2.400 कैलोरी की आवश्यकता होती है। तथा जिन व्यक्तियों की इस आवश्यकता की पूर्ति नहीं होती उन्हें निर्धन की श्रेणी में रखा जाता है।
19. प्राकृतिक विपदाओं की स्थिति में निर्धन वर्ग को सबसे अधिक नुकसान क्यों होता है? 
उत्तर- इस वर्ग में बाढ़, भूकंप महामारी आदि जैसी प्राकृतिक विपदाओं का सामना करने की क्षमता नहीं होती है।
20. विश्व बैंक द्वारा निर्धनता की माप के लिए किस धारणा का प्रयोग किया जाता है? 
उत्तर- विश्व बैंक द्वारा निर्धनता की माप के लिए प्रतिव्यक्ति प्रतिदिन । अमेरिकी डॉलर के बराबर की राशि की धारणा का प्रयोग किया जाता है।
21. निर्धन व्यक्तियों की संख्या की दृष्टि से बिहार का देश में क्या स्थान है?
उत्तर - योजना आयोग द्वारा अभी हाल में जारी 2004-05 के लिए निर्धनता संबंधों एक अनुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बाद बिहार में निर्धन व्यक्तियों की संख्या सबसे अधिक है। 
22. विगत वर्षों के अंतर्गत बिहार में गरीबी की संख्या में कोई विशेष कमी नही हुई है। इसका प्रमुख कारण क्या है?
उत्तर- आर्थिक संवृद्धि की तुलना में बिहार में जनसंख्या की वृद्धि दर अपेक्षाकृत अधिक है।
23. उत्तर बिहार के निवासियों की निर्धनता का एक प्रमुख कारण बताएँ? 
उत्तर- बाढ़ की विभीषिका उत्तर बिहार के निवासियों की निर्धनता का एक प्रमुख कारण है। 
24. गरीबी की समस्या के समाधान के लिए बिहार में किस प्रकार के उद्योगों का विकास आवश्यक है?
उत्तर- गरीबी की समस्या के समाधान के लिए बिहार में कृषि आधारित तथा खाद्यप्रसस्करण उद्योगों का विकास आवश्यक है।
25. शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएँ निर्धनता निवारण में किस प्रकार सहायक होती है? 
उत्तर- शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने से लोगों की कुशलता एवं उत्पादन क्षमता बढ़ती है।

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!