Bharati Bhawan Class 9th Economics Chapter 5 | Very Short Questions Answer | Bihar Board Class IX Arthshastr Krishi evn Khadan Suraksha | कृषि एवं खाद्दान सुरक्षा | भारती भवन कक्षा 9वीं अर्थशास्त्र अध्याय 5 | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Bharati Bhawan
0
Bharati Bhawan Class 9th Economics Chapter 5  Very Short Questions Answer  Bihar Board Class IX Arthshastr Krishi evn Khadan Suraksha  कृषि एवं खाद्दान सुरक्षा   भारती भवन कक्षा 9वीं अर्थशास्त्र अध्याय 5  अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. बिहार में कृषि के पिछड़े होने के दो कारण बताएँ। 
उत्तर- बिहार में कृषि के पिछड़े होने के दो प्रमुख कारण निम्नांकित हैं— 
(i) जोतों का आकार- अन्य राज्यों की अपेक्षा बिहार में जोतों का आकार बहुत छोटा हैं । मध्य बिहार की अपेक्षा उत्तर बिहार में जोतों का आकार और भी छोटा है। किसानों के ये छोटे-छोटे जोत भी प्रायः कई स्थानों में फैले या बिखरे होते हैं। अतः इनपर लाभप्रद खेती संभव नहीं है । (ii) बाढ़ एवं भूमि-क्षरण - बिहार में बाढ़ की समस्या अत्यधिक गंभीर है। बाढ़ का प्रकाप उत्तर बिहार में अधिक होता है। बाढ़ के कारण इस क्षेत्र में कृषि भूमि का एक बड़ा भाग प्रतिवर्ष परती रह जाता है। बाढ़ से भू-क्षरण भी होता है और इससे राज्य की लगभग 19 लाख हेक्टेयर भूमि प्रभावित होती है।
2. बिहार सरकार की 2006 की कृषि नीति का मुख्य लक्ष्य क्या है ? 
उत्तर- बिहार सरकार की 2006 की कृषि नीति का मुख्य लक्ष्य राज्य की कृषि भूमि का समुचित उपयोग, कृषि का यंत्रीकरण तथा 2013 तक खाद्यान्न के उत्पादन को बढ़ाकर दोगुना है।
3. बिहार की प्रमुख कर देना खाद्यान्न फसलों के नाम बताएँ।
उत्तर- चावल, गेहूँ, मक्का, चना ।
4. खाद्य सुरक्षा से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- खाद्य सुरक्षा का अभिप्राय देश में खाद्य पदार्थों की उपलब्धता, सभी लोगों की खाद्यान्न तक पहुँच तथा उसे खरीदने के सामर्थ्य से है।
5. वे कौन-से व्यक्ति हैं जो खाद्य असुरक्षा से सर्वाधिक प्रभावित होते हैं ? 
उत्तर- ग्रामीण क्षेत्रों के बहुत छोटे किसान, भूमिहीन श्रमिक, गढ़ई, लोहार, जुलाह अनाथ बच्चे, अपंग भिखारी आदि खाद्य असुरक्षा से सर्वाधिक प्रभावित होते हैं।  
6. भारत के किन राज्यों में खाद्य असुरक्षा सबसे अधिक है ?
उत्तर- उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा दक्षिण-पूर्वी भाग, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ भागों में खाद्य-असुरक्षित व्यक्तियों की संख्या सबसे अधिक है। 
7. अकाल से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- अकाल एक ऐसी स्थिति है जिसमें खाद्यान्न का अभाव होने के कारण लोगों की भुखमरी से बहुत बड़े पैमाने पर मृत्यु होती हैं ।
8. न्यूनतम समर्थित मूल्य क्या है ?
उत्तर- किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिवर्ष प्रमुख खाद्यान्नों का न्यूनतम समर्थित मूल्य निर्धारित करती है तथा इस मूल्य पर उनकी अतिरिक्त उपज को खरीदकर उनका भंडारण करती है।
9. निर्गम मूल्य किसे कहते हैं ?
उत्तर- देश के अभावग्रस्त क्षेत्रों तथा निर्धन परिवारों के बीच सरकार अपने संग्रहित अनाज का रियायती मूल्यों पर वितरण करती है जिसे निर्गम मूल्य कहते हैं। 
10. लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली क्या है ?
उत्तर- लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत निर्धनता रेखा से नीचे रहनेवाले परिवारों को सरकार विशेष रियायती दर पर खाद्यान्न की एक निश्चित मात्रा की आपूर्ति करती हैं। 
11. अन्नपूर्णा योजना क्या है ?
उत्तर- अन्नपूर्णा योजना के अन्तर्गत 65 वर्ष या उससे अधिक आयुवर्ग के असहाय एवं वृद्ध व्यक्तियों को प्रतिव्यक्ति प्रतिमाह 10 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क दिया जाता है।  
12. समाज के निर्धनतम व्यक्तियों के लिए सरकार ने खाद्य सुरक्षा की कौन-सी योजना आरंभ की है ?
उत्तर- सरकार द्वारा निर्धनों में भी निर्धनतम व्यक्तियों के लिए 25 दिसंबर 2000 से अंत्योदय अन्न योजना आरंभ की गई है जिसके अन्तर्गत प्रत्येक निर्धन परिवार को दो रुपये प्रति किलोग्राम गेहूँ तथा तीन रुपये प्रति किलोग्राम चावल की अत्यधिक रियायती दर पर 35 किलोग्राम खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है।
13. भारत को एक कृषि प्रधान देश क्यों कहा जाता है?
उत्तर- भारत को एक कृषि प्रधान देश कहा जाता है। क्योंकि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था का सबसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है और यहाँ की लगभग 65 प्रतिशत जनसंख्या जीवन निर्वाह के लिए कृषि पर निर्भर है।
14. प्राथमिक क्षेत्र किसे कहते हैं?
उत्तर- कृषि क्षेत्र को प्राथमिक क्षेत्र कहते हैं तथा इसके अंतर्गत कृषि एवं इससे संबद्ध व्यवसायों को शामिल किया जाता है जैसे खनन, पशुपालन, मत्स्यपालन इत्यादि।
15. खाद्य फसलों से आपू क्या समझते हैं? 
उत्तर- खाद्य फसल वह है जिनका उत्पादन मुख्यतः भोजन के उद्देश्य से किया जाता है। 
16. व्यावसायिक फसलें क्या हैं ? 
उत्तर- व्यावसायिक अथवा नकदी फसलें वे हैं जिन्हें उपजाने का मुख्य उद्देश्य व्यवसाय होता है।
17. बिहारवासियों की आजीविका का मुख्य साधन क्या है ? 
उत्तर- कृषि बिहारवासियों की आजीविका का मुख्य साधन है। 
18. बिहार की चार प्रमुख व्यावसायिक फसलें कौन-सी हैं ? 
उत्तर- गन्ना, जूट, तेलहन और तंबाकू।
19. बिहार की खास फसलों में मक्का का क्या महत्त्व है। 
उत्तर- मवेशियों के लिए चारे के रूप में प्रयोग किया जाता है। मक्का राज्य के गरीब लोगों का एक मुख्य खाद्य पदार्थ है
20. हमारे भोजन में दालों का क्या महत्त्व है ? 
उत्तर-दाल एक पौष्टिक खाद्यान्न है तथा शाकाहारी में दालें प्रोटीन का मुख्य स्रोत हैं। 
21. "कृषि पर जनसंख्या का अत्यधिक बोझ बिहार में कृषि के पिछड़ेपन का एक प्रधान कारण है।" कैसे ? 
उत्तर-कृषि पर जनसंख्या का बोझ अधिक होने के कारण जोतों का आकार निरंतर छोटा होता जा रहा है जिसपर आधुनिक ढंग से कृषि करना संभव नहीं है।
22. आर्थिक जोत क्या है ? 
उत्तर- आर्थिक जोत से अभिप्राय भूमि-खंड के उस आकार से है जिसपर कृषि करना लाभदायक होता है, अर्थात कृषिं से प्राप्तं होने वाली उपज लगात से अधिक होती है। 
23. बिहार की कृषि मानसून के साथ जुडी है इस कथन को स्पस्ट करें। 
उत्तर- जिस वर्ष मानसून समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में होता है, उस वर्ष कृषि की पैदावार भी अच्छी होती है तथा मानसून के असामयिक या अपर्याप्त होने पर कृषि की उपज कम हो जाती है।
24. सिंचाई- व्यवस्था के विस्तार से बिहार में कृषि को क्या लाभ होगा ?
उत्तर- सिंचाई के साधनों का विस्तार होने से मानसून पर हमारी निर्भरता कम होगी, भूमि की उत्पादकता बढ़ेगी तथा गहन कृषि, अर्थात एक से अधिक फसल उपजाने में सहायता मिलेगी। 
25. मिट्टी के कयूव का बिहार की कृषि पर क्या कुप्रभाव पड़ता है ? 
उत्तर- भूमि की ऊपरी सतह में उर्वरा-शक्ति अधिक होती है जो अत्यधिक वर्षा, आँधी, बाढ़ के कारण कटकर बह जाती है।
26. भूमि सुधार कार्यक्रमों से आप क्या समझते हैं ? 
उत्तर- भूमि सुधार कार्यक्रमों का अभिप्राय उन संस्थागत सुधारों से है जिनसे भूमि की उत्पादकता में वृद्धि होती है। 

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!