Header Ads Widget

New Post

6/recent/ticker-posts
Telegram Join Whatsapp Channel Whatsapp Follow

आप डूुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है Bharati Bhawan और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Bharati Bhawan Class 9th Economics Chapter 2 | Very Short Questions Answer | Bihar Board Class IX Arthshastr | मानव संसाधन | भारती भवन कक्षा 9वीं अर्थशास्त्र अध्याय 2 | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Bharati Bhawan Class 9th Economics Chapter 2  Very Short Questions Answer  Bihar Board Class IX Arthshastr  मानव संसाधन  भारती भवन कक्षा 9वीं अर्थशास्त्र अध्याय 2  अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. संसाधन के रूप में जनसंख्या से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- प्राकृतिक संसाधन और भौतिक पूँजी के समान ही जनसंख्या भी एक संसाधन है जिसे मानवीय पूँजी की संज्ञा दी जाती है। इसके सहयोग से ही वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन होता है। जनसंख्या के द्वारा ही किसी देश में श्रम की आपूर्ति की जाती है। जो उत्पादन के साधनों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। प्राकृतिक संसाधन और भौतिक पूँजी उत्पादन के निष्क्रिय साधन है। जनसंख्या या मानवीय संसाधन ही इन्हें उत्पादन के योग्य बनाती है।
2. जनसंख्या में तीव्र वृद्धि होने पर कौन-सी समस्याएँ उत्पन्न होती है ? 
उत्तर - अन्य साधनों के समान ही जनसंख्या भी एक संसाधन है। प्राकृतिक संसाधन और भौतिक पूँजी की अपेक्षा जनसंख्या में अधिक वृद्धि होने से कई समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। जनसंख्या बढ़ने के कारण जन समुदाय को आर्थिक विकास के लाभों से वंचित रह जाना पड़ता है। जनसंख्या में तीव्र वृद्धि के फलस्वरूप प्रतिव्यक्ति की औसत आय में ह्रास होता है। अधिकतर व्यक्तियों को पर्याप्त एवं पौष्टिक भोजन नही मिल पाता तथा उनकी वस्त्र, आवास, शिक्षा, चिकित्सा आदि जैसी अनिवार्य आवश्यकताओं की भी पूर्त्ति नही होती है। परिणामतः लोगों का जीवन स्तर गिरने लगता है। और उनकी कार्य कुशलता कम हो जाती है।
3. बिहार की जनसंख्या का आकार क्या है ?
उत्तर- 2001 की जनगणना के अनुसार, बिहार की कुल जनसंख्या लगभग 8.29 करोड़ है। इनमें 4.32 करोड़ पुरुष तथा 3.97 करोड़ महिलाएँ हैं। इस प्रकार, बिहार की जनसंख्या का आकार काफी बड़ा है। और यह भारत की कुल जनसंख्या का लगभग 8.7 प्रतिशत है बिहार जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। वस्तुतः नवंबर 2000 में राज्य के विभाजन के पूर्व देश की कुल जनसंख्या का 10 प्रतिशत से भी अधिक बिहार में निवास करता था और उत्तर प्रदेश के बाद यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य था।
4. जनसंख्या के घनत्व से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- जनसंख्या के घनत्व का अभिप्राय मानव-भूमि अनुपात से है। किसी क्षेत्र में प्रति वर्ग किलोमीटर में निवास करनेवाले व्यक्तियों की औसत संख्या को जनसंख्या का घनत्व कहते हैं। किसी देश या राज्य की कुल भूमि में कुल जनसंख्या से भाग देकर उसके घनत्व को निकाला जा सकता है। हमारे देश तथा राज्य की जनसंख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण जनसंख्या का घनत्व भी क्रमशः बढ़ता जा रहा है। 2001 की जनगणना के अनुसार, भारत में जनसंख्या का औसत घनत्व 324 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर तथा बिहार में 881 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। 5. स्त्री-पुरुष अनुपात का क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-स्त्री-पुरुष अनुपात अथवा लिंग अनुपात का अर्थ यह है कि प्रत्येक 1,000 पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या क्या है।
6.स्त्री-पुरुष अनुपात की गणना किस प्रकार की जाती है ? 
उत्तर- स्त्री-पुरुष अनुपात की गणना 1,000 व्यक्तियों के आधार पर की जाती है।
7.एक साक्षर व्यक्ति कौन है ?
उत्तर- जब एक निश्चित अथवा उससे अधिक आयु का व्यक्ति किसी भी भाषा में पढ़ या लिख सकता है तो उसे साक्षर कहते हैं।
8. जीवन-प्रत्याशा का अर्थ स्पष्ट करें?
उत्तर- जीवन - प्रत्याशा का अर्थ किसी व्यक्ति के जीवित रहने की संभावित आयु से है। दूसरे शब्दों में, जीवन-प्रत्याशा का अभिप्राय यह है कि विभिन्न आयुवर्गों में मृत्यु दरों को ध्यान में रखते हुए किसी बच्चे के जन्म के बाद कितनी आयु तक जीवित रहने की संभावना है इसे हम जन्म के समय प्रत्याशा अथवा प्रत्याशित आयु या औसत आयु कहते है। स्वास्थ्य सेवाओं की उचित व्यवस्था होने पर लोगों की जीवन-प्रत्याशा बढ़ती है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने से विगत वर्षों में हमारी जीवन-प्रत्याशा में वृद्धि हुई है।
9. जन्म दर तथा मृत्यु दर के अध्ययन का क्या महत्व है? 
उत्तर- जन्म एवं मृत्यु दर का अभिप्राय किसी एक वर्ष में प्रति हजार जनसंख्या के पीछे जन्म वाले बच्चों अथवा मरनेवाले व्यक्तियों की संख्या से है। जन्म दर तथा मृत्यु दर ही  8. या प्रदेश में जनसंख्या के आकार का निर्धारण होता है। मुख्यतरण इन दोनों का अंतर ही जनसंख्या की वृद्धि दर को निर्धारित करता है। यदि जन्म-दर की अपेक्षा मृत्यु दर कम है जनसंख्या में वृद्धि होती है। इसके विपरीत, जन्म-दर की अपेक्षा मृत्यु दर अधिक होने से जनसंख्या में कमी होती है। 1
10. कार्यशील जनसंख्या से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- कार्यशील जनसंख्या के अंतर्गत ऐसे व्यक्तियों को रखा जाता है जो वास्तव में काम में लगे हुए हैं। कार्यशील जनसंख्या के निर्धारण की दृष्टि से आयु संरचना अत्यधिक महत्वपूर्ण है। हमारे देश में 14 वर्ष से कम तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को कार्यशील जनसंख्या में सम्मिलित नहीं किया जाता है। इस प्रकार, कुल जनसंख्या में बच्चों और वृद्ध व्यक्तियों की संख्या अधिक होने पर कार्यशील जनसंख्या का अनुपात घट जाता है। इसका आर्थिक एवं औद्योगिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। 2001 की जनगणना के अनुसार हमारे देश में 14 वर्ष तक के आयुवर्ग के बच्चों की संख्या 36 प्रतिशत तथा बिहार में 42 प्रतिशत है जो निश्चय ही बहुत अधिक है। यह हमारी कार्यशील जनसंख्या के कम होने का प्रमुख कारण है। 
11. बिहार की ग्रामीण एवं नगरीय जनसंख्या क्या है?
उत्तर- बिहार की ग्रामीण जनसंख्या ४9% एवं नगरीय जनसंख्या 11% है। 
12. मानव पूंजी निर्माण से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर- जब हम मानवीय संसाधनों के विकास में पूँजी का विनियोग करते हैं तो इसे मानवीय पूँजी निर्माण कहते हैं।
13. मानव-पूँजी निर्माण के दो प्रमुख घटक का उल्लेख करें?
उत्तर- मानवीय संसाधनों में निवेश से श्रम की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता बढ़ती है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा मानव-पूँजी निर्माण के दो मुख्य घटक है। इस दृष्टि से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण पर किया जानेवाला निवेश सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। जहाँ सामान्य शिक्षा से मनुष्य का बौद्धिक विकास होता है वहाँ तकनीकी शिक्षा से हमारी उत्पादन क्षमता बढ़ती है। मानव-पूँजी निर्माण की दृष्टि से स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था भी आवश्यक है। इन सेवाओं या सुविधाओं में सुधार होने से मनुष्य की शारीरिक क्षमता में प्रत्यक्ष रूप से वृद्धि होती है। 
14. साक्षरता बिहार की क्या स्थिति है? 
उत्तर- किसी भी समाज के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। साक्षरता को शिक्षा का एक सामान्य मापदंड माना गया है। विगत वर्षों के अंतर्गत बिहार में शिक्षा का विस्तार हुआ है, लेकिन यह अभी भी इस क्षेत्र में बहुत पिछड़ा हुआ है। 2001 की जनगणना के अनुसार, बिहार में साक्षरता दर मात्र 47 प्रतिशत है, जबकि साक्षरता का राष्ट्रीय औसत 64.84 प्रतिशत है। बिहार में शिक्षा की स्थिति का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि केरल में साक्षरता की दर 90 प्रतिशत से अधिक तथा उड़ीसा जैसे एक पिछड़े हुए राज्य में लगभग 63 प्रतिशत है। 
15. प्रारंभिक शिक्षा से आप क्या समझते हैं ? 
उत्तर- प्रारंभिक अथवा प्राथमिक शिक्षा वह है जो युवावर्ग (6-14 आयुवर्ग के बच्चों) को न्यूनतम और आधारभूत कौशल सिखाती है।
16. स्वास्थ्य सेवाओं का क्या महत्व है ? 
उत्तर- स्वास्थ्य सेवाओं की उचित व्यवस्था रहने पर लोगों की जीवन-प्रत्याशा और कार्यक्षमता बढ़ती है।
17. आवास से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- भोजन और वस्त्र के समान ही आवास भी मनुष्य की एक अनिवार्य आवश्यकता है। आवास जलवायु की विभिन्नताओं से सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही समाज के भावी नागरिकों के जन्म और पालन-पोषण की व्यवस्था करता है। आवास का संबंध केवल रहने के मकानों से ही नहीं, वरन स्वच्छ वायु, सुरक्षित पेयजल तथा एक अच्छे वातावरण से भी है। इस प्रकार के आवास की व्यवस्था मानवीय संसाधनों के विकास में सहायक होती है। मनुष्य की कार्यक्षमता एवं उत्पादकता में वृद्धि के लिए आवास का एक न्यूनतम स्तर अत्यंत आवश्यक है। 
18. बिहार में सबसे अधिक जनसंख्या वाले 5 जिलों के नाम लिखें।
उत्तर- पटना, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और गया बिहार के सर्वाधिक जनसंख्या वाले 5 जिले हैं।
19. निम्नलिखित संक्षिप्त शब्दों का पूर्ण रूप लिखें
उत्तर- (i) NCERT, (ii) UGC, (iii) ICAR, (iv) ICMR, (v) SCERT 
(i) राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (National Council of Educational Research and Training)
(ii) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) 
(iii) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (Indian Council of Agriculture Research) 
(iv) भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical research) 
(v) राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (State Council of Educational Research and Training)
20. 'बिहार देश का सबसे कम साक्षर राज्य है। इसके दो मुख्य कारण बताएँ। 
उत्तर- बिहार शिक्षा के क्षेत्र में बहुत पिछड़ा हुआ है तथा यह देश का सबसे कम साक्षर राज्य है, इसके दो प्रमुख कारण अग्रलिखित हैं— प्रथम, देश के अन्य राज्यों क में प्राथमिक नामांकन की दर बहुत कम है। बच्चों के प्राथमिक नामांकन का राष्ट्रीय औसत 77 प्रतिशत है, जबकि बिहार में यह मात्र 52 प्रतिशत है। द्वितीय, बिहार के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों द्वारा समय से पूर्व ही विद्यालय छोड़ने की समस्या बहुत गंभीर है। राष्ट्रीय प्रतिदर सर्वेक्षण के आँकड़ों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों के 12 वर्ष आयुवर्ग के मात्र 37 प्रतिशत छात्र तथा शहरी क्षेत्रों के 57 प्रतिशत छात्र ही प्राथिमक शिक्षा पूरी करते हैं। 
21. मानव संसाधन क्या है ?
उत्तर- किसी देश या प्रदेश की जनसंख्या को ही मानव संसाधन कहा जाता है।
22. श्रम की आपूर्ति किस प्रकार होती है ? 
उत्तर- श्रम की आपूर्ति देश की कार्यशील जनसंख्या द्वारा होती है।
23. भौतिक पूँजी निवेश से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर - जब हम कल-कारखानों, मशीन उपकरण आदि में पूँजी लगाते हैं तो इसे भौतिक पूँजी निवेश की संज्ञा दी जाती है।
24. हमें मानव संसाधन में निवेश की आवश्यकता क्यों पड़ती है ? 
उत्तर- मनुष्य की कुशलता और कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए मानव संसाधन में निवेश की आवश्यकता होती है।
25. आदर्श जनसंख्या क्या है ?
उत्तर- आदर्श जनसंख्या वह है जिसके रहने पर देश के साधनों का समुचित उपयोग होता है तथा प्रतिव्यक्ति आय अधिकतम होती है।
26. विश्व जनसंख्या की दृष्टि से भारत का क्या स्थान है ? 
उत्तर- जनसंख्या की दृष्टि से भारत का चीन के बाद विश्व में दूसरा स्थान है। 
27. जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से बिहार का देश में क्या स्थान है ? 
उत्तर - जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से पश्चिम बंगाल के बाद अभी बिहार देश में सबसे सघन आबादी वाला राज्य है। 
28. जन्म दर क्या है ?
उत्तर - जन्म-दर का अभिप्राय किसी एक वर्ष में प्रति हजार जनसंख्या के पीछे जन्म लेनेवाले बच्चों की संख्या से है।
29. मृत्यु दर क्या है ?
उत्तर - मृत्यु दर का अभिप्राय किसी एक वर्ष में प्रति हजार जनसंख्या में मरनेवाले व्यक्तियों की संख्या से है।
30. बिहार की जनसंख्या का व्यावसायिक वितरण किस बात का परिचायक है ? 
उत्तर - बिहार की कार्यशील जनसंख्या का व्यावसायिक वितरण राज्य की अर्थव्यवस्था का अवकिसित रूप प्रकट करता है। 
31. किसी राज्य का नगरीकरण किस बात का परिचायक है ?
उत्तर -किसी राज्य का नगरीकरण औद्योगिक एवं आर्थिक विकास का परिचायक है। 
32. बिहार की नगरीय जनसंख्या क्या है ? 
उत्तर-बिहार की नगरीय जनसंख्या मात्र 10.47 प्रतिशत है तुलना में बहुत कम है। 
33. बिहार में प्राथमिक नामांकन की क्या स्थिति है ? 
उत्तर - बच्चों के प्राथमिक नामांकन का राष्ट्रीय औसत 77 प्रतिशत है, लेकिन बिहार में यह मात्र 52 प्रतिशत है।
34. व्यावसायिक शिक्षा क्या है?
उत्तर - व्यावसायिक शिक्षा वह है जो किसी व्यवसाय से जुड़ी होती है तथा उससे संबंधित आधारभूत कौशल का प्रशिक्षण देती है।.
35. बिहार के सबसे कम जनसंख्या वाले 5 जिलों के नाम लिखे। 
उत्तर- खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और शिवहर क्रमश: बिहार के सबसे कम जनसंख्या वाले 5 जिले है।

Post a Comment

0 Comments