1. उपभोक्ता शोषण से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- उत्पादकों तथा विक्रेताओं के द्वारा जब किसी वस्तु को उपभोक्ताओं के बीच बेचा जाता है तथा उपभोक्ताओं द्वारा उसकी गुणवत्ता की जाँच करने पर गलत पाया जाता है तो इसे ही हम उपभोक्ता शोषण कहते हैं।
2. बाजार में अनुचित व्यापार कब अधिक होता है ?
उत्तर- खाद्यान्न की कमी अत्यधिक होने के कारण या किसी भी वस्तु की बाजार में अत्यधिक माँस होने पर उस वस्तु की कमी होना, बाजार में अनुचित व्यापार को बढ़ावा देता है। कालाबाजारी जमाखोरी इत्यादि अनुचित व्यापार आरंभ हो जाते हैं।
3. बाजार में नियमों और विनिमयों की आवश्यकता क्यों पड़ती है ?
उत्तर- बाजार में उपभोक्ताओं के शोषण को रोकने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए नियमों और विनियमों की आवश्यकता पड़ती है।
4. 'उपभोक्ता जागरूकता आंदोलन का प्रारंभ सर्वप्रथम किस देश में हुआ ?
उत्तर- उपभोक्ता जागरूकता आंदोलन का प्रारंभ सर्वप्रथम इंगलैंड में हुआ।
5. उपभोक्ता अधिकारों की घोषणा सर्वप्रथम कब और कहाँ हुई थी ?
उत्तर- उपभोक्ता अधिकारों की घोषणा 1962 में संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई।
6. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस' कब मनाया जाता है ?
उत्तर - 15 मार्च को प्रत्येक वर्ष विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है।
7. 'कोपरा क्या है ?
उत्तर- सरकार द्वारा 1986 में पारित उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम को ही संक्षेप में 'कोपरा ' उत्तर कहते हैं।
8. क्या 'कोपरा' केवल वस्तुओं के विक्रय पर लागू होता है ?
उत्तर- 'कोपरा' वस्तुओं के विक्रय के साथ-साथ उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा तथा दंड देने के स्थान पर क्षतिपूर्ति की व्यवस्था करती है।
9. जब आप कोई सौंदर्य प्रसाधन या दवा खरीदते हैं तो उसके पैकेट पर किस प्रकार की जानकारी रहती है ?
उत्तर- सौंदर्य प्रसाधन या दवा खरीदते समय उसके पैकेट पर उस वस्तु के उत्पादक कम्पनी का नाम मूल्य, निर्माण की तिथि, अंतिम तिथि आदि की जानकारी दी हुई रहती है ।
10. उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए किस प्रकार के कानून बनाए हैं?
उत्तर- उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 बनाए गए हैं। जो एक कानूनी उपाय है।
11. उपभोक्ताओं की क्षति होने पर उन्हें किस प्रकार का अधिकार प्रदान किया गया ?
उत्तर- उपभोक्ताओं की क्षति होने पर उन्हें क्षतिपूर्ति अधिकार की व्यवस्था की गयी है। इसके लिए सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की व्यवस्था की जिसके अंतर्गत दंड देने के स्थान पर क्षतिपूर्ति की व्यवस्था है।
12. भारतीय मानक ब्यूरो का मुख्य कार्य क्या है ?
उत्तर- भारतीय मानक ब्यूरो का मुख्य कार्य विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं का मानक तैयार, कर उनकी प्रमाणन योजना को संचालित करना है।
13. उपभोक्ता प्रशिक्षण और जागरण के लिए सरकार ने किस नारे का व्यापक रूप में प्रयोग किया है ?
उत्तर- उपभोक्ता प्रशिक्षण और जागरण के लिए सरकार ने 'जागो ग्राहक, जाग' के नारे का व्यापक रूप में प्रयोग किया है।
14. भारत में 'राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस' कब मनाया जाता है ?
उत्तर- भारत में 24 दिसम्बर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
15. उपभोक्ता जागरूकता क्यों आवश्यक है ?
उत्तर- उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा के लिए उन्हें जागरूक बनाना आवश्यक है।
16. उपभोक्ता इंटरनेशनल क्या है ?
उत्तर- उपभोक्ता इंटरनेशनल उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
17. भारत में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम कब पारित हुआ ?
उत्तर- भारत में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 में पारित हुआ।
18. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 का क्या उद्देश्य है ?
उत्तर- इस अधिनियम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को अनुचित व्यापारिक व्यवहारों से सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही उनकी शिकायतों को दूर करना है।
19 मिलावट का क्या अभिप्राय है ?
उत्तर- कई बार उत्पादक एवं व्यापारी अधिक लाभ अर्जित करने के लिए घी, तेल, मसालों जैसे महँगे खाद्य पदार्थों, दवाओं, प्रसाधन सामग्री आदि में निम्नस्तर और कम मूल्य की वस्तुओं को मिला देते हैं जिसे मिलावट की संज्ञा दी जाती है।
20. जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उपभोक्ता न्यायालयों के नाम बताएँ।
उत्तर- उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 के अंतर्गत जिला स्तर पर जिला अदालत, राज्य स्तर पर राज्य आयोग तथा राष्ट्र स्तर पर राष्ट्रीय आयोग की स्थापना की व्यवस्था की गई है।
21. उत्पादों के मानकीकरण का क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-उत्पादों के मानकीकरण का अभिप्राय वस्तुओं और सेवाओं की गुणवत्ता एवं शुद्धता का प्रमाणीकरण करना है।
22. भारत में मानकीकरण का प्रमाणपत्र देनेवाली प्रमुख संस्था का नाम बताएँ।
उत्तर- भारतीय मानक ब्यूरो हमारे देश की प्रमुख मानकीकरण संस्था है।
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |