Bharati Bhawan Class 10th Economics Chapter 5 | Very Short Questions Answer | Bihar Board Class 10 Arthshastr | रोजगार एवं सेवाएँ | भारती भवन कक्षा 10वीं अर्थशास्त्र अध्याय 5 | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Bharati Bhawan
0
Bharati Bhawan Class 10th Economics Chapter 5  Long Questions Answer  Bihar Board Class 10 Arthshastr  रोजगार एवं सेवाएँ  भारती भवन कक्षा 10वीं अर्थशास्त्र अध्याय 5  दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. श्रमबल से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- देश की रोजगार जनसंख्या को ही कार्यशील (श्रमबल) जनसंख्या अथवा कार्यबल की संज्ञा दी जाती है जो कृषि, उद्योग एवं अन्य व्यवसायों में है। वास्तविक रूप में लगी होती है। 
2. श्रमबल तथा कार्यबल में अंतर कीजिए।
उत्तर- जो व्यक्ति वास्तवकि रूप में आर्थिक क्रियाकलापों में लगे हैं अथवा इन्हें करने के योग्य है, वे सभी श्रमबल कहलाते हैं। जो व्यक्ति आर्थिक क्रियाकलापों में वस्तुतः लगे होते हैं उन्हें कार्यबल के रूप जाना जाता है। इस प्रकार श्रमबल तथा कार्यबल के अंतर को बेरोजगार श्रमबल कहते हैं।
3. एक अर्थव्यवस्था में रोजगार के प्रमुख क्षेत्र क्या है ? 
उत्तर- एक अर्थव्यवस्था में रोजगार के तीन प्रमुख क्षेत्र होते हैं— 
i. प्राथमिक क्षेत्र – कृषि, पशुपालन, वानिकी, खनन आदि । 
ii. द्वितीयक क्षेत्र – उद्योग, विनिर्माण, निर्माण, विद्युत, गैस, आदि। 
iii. तृतीयक क्षेत्र – परिवहन, संचार, भंडारण व्यापार, बैकिंग, बीमा तथा अन्य सभी प्रकार की सीमाएँ।
4. तृतीयक क्षेत्र के अंतर्गत कौन-कौन-सी सेवाओं को सम्मिलित किया जाता है ? 
उत्तर- तृतीयक क्षेत्र के अंतर्गत परिवहन, संचार भंडारण, व्यापार, बैकिंग, बीमा तथा अन्य सभी प्रकार की सेवाएँ को सम्मिलित किया जाता है। 
5. संचार सेवाओं से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- संचार सेवाओं से हमारा अभिप्राय उन साधनों से है जिनके माध्यम से विभिन्न स्थान के बीच विचारों और सूचनाओं का आदान-प्रदान होता है। समाचारपत्र, डाक सेवा, टेलीग्राफ, टेलीफोन, रेडियो आदि संचार के साधन है। टेलीविजन, मोबाइल टेलीफोन, फैक्स तथा इंटरनेट के संचार सेवाओं के आधुनिक साधन है।
6. सूचना और संचार प्रणाली से जुड़ी पाँच सेवाओं का उल्लेख करें। 
उत्तर- समाचार पत्र, डाक सेवा, टेलीविजन, मोबाइल टेलीफोन, तथा इंटरनेट सूचना और संचार प्रणाली से जुड़ी पाँच पहले पूर्ण सेवाओं में से एक है। 
7. कंप्यूटर सॉफ्टवेयर तथा हार्डवेयर से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- कंप्यूटर के दो मुख्य अंग होते हैं— सॉफ्टवेयर तथा हार्डवेयर सॉफ्टवेयर का प्रयोग प्रोग्राम और आँकड़ों को संकलित, नियंत्रित तथा संचित करने के लिए किया जाता है। कंप्यूटर का भौतिक भाग हार्डवेयर के नाम से जाना जाता है।
8. 'आउटसोर्सिंग' किसे कहते हैं ?
उत्तर- जब कोई कंपनी अपने उत्पादन से संबंधित सेवाएँ अन्य स्रोतों से प्राप्त करती हैं तो उसे आउटसोर्सिंग कहते हैं। एक विदेशी कंपनी द्वारा अपनी पुस्तक के डिजाइन छपाई आदि का कार्य हमारे देश में करवाना आउटसोर्सिंग का उदाहरण है।
9. स्वच्छता का क्या अभिप्राय है ?
उत्तर- स्वच्छता का संबंध नालियों तथा कूड़े की सफाई, शौचालय, मलव्ययन आदि की व्यवस्था से है। इसका अभाव स्वास्थ्य सेवाओं को भी प्रभावित करता है।
10. प्रारंभिक शिक्षा क्या है ?
उत्तर- प्रारंभिक शिक्षा युवावर्ग को न्यूनतम एवं आधारभूत कौशल सिखायी है। सरकार ने 2001 के संविधान संशोधन द्वारा 6-14 वर्ष के बच्चों के लिए निःशुल्क और अनिवार्य प्रारंभिक शिक्षा को मौलिक अधिकार घोषित कर दिया गया है।
11. कार्यबल से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- देश में रोजगारत जनसंख्या को ही कार्यशील जनसंख्या अथवा कार्यबल की संज्ञा दी जाती है जो कृषि, उद्योग एवं अन्य व्यवसायों में कार्यरत होती है।  
12. सेवा क्षेत्र क्या है ?
उत्तर- सेवा क्षेत्र वह है जो अर्थव्यवस्था में परिवहन, संचार, सिंचाई, शिक्षा या स्वास्थ्य सेवाओं आदि जैसी विभिन्न प्रकार की सेवाएँ प्रदान करता है। 
13. सरकारी सेवा किसे कहते हैं ?
उत्तर- सरकारी सेवा का अभिप्राय राज्य अथवा सरकार द्वारा प्रदान की जानेवाली विभिन्न प्रकार की सेवाओं से है जिनमें सुरक्षा एवं प्रशासनिक सेवाएँ तथा सार्वजनिक सेवाएँ सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण हैं।
14. गैर-सरकारी सेवा क्या है ?
उत्तर- अर्थव्यवस्था के संचालन के लिए कई प्रकार की सेवाओं की आवश्यकता होती है तथा जो सेवाएँ निजी उद्यमियों द्वारा प्रदान की जाती हैं उन्हें गैर-सरकारी सेवा कहते हैं। 
15. सेवा क्षेत्र का क्या महत्त्व है ?
उत्तर- सेवा क्षेत्र के द्वारा ही किसी अर्थव्यवस्था की आधार संरचना का निर्माण होता है जो कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्र को विभिन्न प्रकार की सेवाएँ प्रदान कर उनकी उत्पादन क्षमता को बढ़ाती है।
16. आधारभूत संरचना किसे कहते हैं ?
उत्तर- आधारभूत संरचना से हमारा अभिप्राय यातायात एवं संचार, शक्ति, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, जलापूर्ति आदि जैसी सेवाओं से है जो किसी अर्थव्यवस्था के संचालन के लिए एक सहायक ढाँचे का निर्माण करती हैं।
17. आर्थिक संरचना का क्या महत्त्व है.
उत्तर- आर्थिक संरचना हमारी उत्पादक क्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप में सहायता प्रदान करती है तथा इसके अभाव में एक आधुनिक अर्थव्यवस्था का संचालन संभव नहीं है।  
18. रोजगार और सेवा में क्या संबंध है ?
उत्तर- रोजगार और सेवाओं में घनिष्ठ संबंध है तथा सेवा क्षेत्र के विस्तार से रोजगार के अवसरों में वृद्धि होती है।
19. वैश्वीकरण का सेवा क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ा है ?
उत्तर- वैश्वीकरण से सेवा क्षेत्र का बहुत विस्तार हुआ है तथा अन्य वस्तुओं के समान ही इस क्षेत्र के उत्पादन का भी निर्यात होने लगा है।
20. तृतीयक क्षेत्र के अंतर्गत कौन-कौन-सी सेवाओं को सम्मिलित किया जाता है ? 
उत्तर - तृतीयक क्षेत्र के अंतर्गत व्यापार, परिवहन, संचार, शक्ति, सिंचाई, मौद्रिक एवं वित्तीय संस्थाओं तथा सभी प्रकार की सामाजिक सेवाओं को सम्मिलित किया जाता है जो प्राथमिक एवं द्वितीयक क्षेत्र के लिए एक सहयोगी ढाँचे का निर्माण करती हैं।
21. 'इंदिरा आवास योजना' क्या है ? 
उत्तर- 1985-86 से सरकार द्वारा 'इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आदिवासी, हरिजन एवं भूमिहीन श्रमिकों के लिए आवास अर्थात रहने के मकानों की व्यवस्था की जा रही है जिसे 'इंदिरा आवास योजना' की संज्ञा दी गई है। 
22. किन्हीं पाँच सामाजिक सेवाओं या सुविधाओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर- शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, जलापूर्ति तथा स्वच्छता सामाजिक सेवाओं या सुविधाओं के पाँच उदाहरण हैं तथा इन सेवाओं से हमारी उत्पादन क्षमता, योग्यता एवं कुशलता में वृद्धि होती है।

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!