1. बिहार राज्य के घरेलू उत्पाद में किस क्षेत्र का सर्वाधिक योगदान होता है ?
उत्तर- तृतीयक अथवा सेवा क्षेत्र का ।
2. बिहार राज्य की वर्तमान विकास दर क्या है ?
उत्तर- 5 प्रतिशत।
3. राष्ट्रीय आय क्या है ?
उत्तर- राष्ट्रीय आय किसी देश के अंदर एक निश्चित अवधि में उत्पादित समस्त वस्तुओं और सेवाओं का मौद्रिक मूल्य है। जिसमें विदेशों से प्राप्त होनेवाली आय भी सम्मिलित है।
4. राष्ट्रीय आय का सृजन किस प्रकार होता है ?
उत्तर-राष्ट्रीय आय का सृजन अर्थव्यवस्था में वस्तुओं और सेवाओं की उत्पादन प्रक्रिया के अंतर्गत होती है।
5. राष्ट्रीय आय की साधन लागत पर राष्ट्रीय आय क्यों कहते हैं ?
उत्तर-राष्ट्रीय आय का उत्पादन के साधनों पर वितरण होने के कारण इसे साघन लागत पर राष्ट्रीय आय कहा जाता है।
6. भारत में राष्ट्रीय आय की गणना किस संस्था द्वारा की जाती है ?
उत्तर- राष्ट्रीय आय की गणना केंद्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा की जाती है।
7. प्रतिव्यक्ति आय से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- किसी देश की कुल आय में कुल जनसंख्या से भाग देने पर जो भागफल आता वह उस देश की औसत या प्रतिव्यक्ति आय कहलाती है।
8. बिहार की प्रतिव्यक्ति आय कम होने के क्या कारण है ?
उत्तर- जनसंख्या वृद्धि, आंचलिक विषमता तथा कमजोर प्रशासन बिहार की प्रतिव्यक्ति आय कम होने के कारण है।
प्रतिव्यक्ति आय = राष्ट्रीय आय/जनसंख्या
9. बिहार के किस जिले की प्रतिव्यक्ति आय सबसे अधिक और किस जिले की सबसे कम है ?
उत्तर-बिहार में पटना जिले की प्रतिव्यक्ति आय अधिक और शिवहर जिले की प्रतिव्यक्ति आय सबसे कम है।
10. बया राष्ट्रीय आय में वृद्धि प्रतिव्यक्ति आय को प्रभावित करती है ?
उत्तर- राष्ट्रीय आय में वृद्धि प्रतिव्यक्ति आय में भी वृद्धि करती है।
11 देश के मानक को कौन-सी संस्था निर्धारित करती है ?
उत्तर- डायरेक्टोरेट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड स्टेटिस्टिक्स |
12. भारत की प्रतिव्यक्ति आय अमेरिकी प्रतिव्यक्ति आय का कौन-सा हिस्सा है ?
उत्तर- 1/48 वाँ।
13. देश या राज्य की आप मुख खोत क्या होता है ?
उतर- किसी देश या राज्य की आय का मुख्य स्रोत उसकी उत्पादक क्रियाएँ होती है।
14. बिहार की आय का प्रधान स्रोत क्या है ?
उत्तर- अन्य राज्यों के समान ही बिहार की आय का प्रधान स्रोत उसका राज्य घरेलू उत्पाद है।
15. रायबरेलू उत्पाद जया है ?
उत्तर - राज्य घरेलू उत्पाद राज्य में उत्पादित सभी वस्तुएँ और सेवाएँ हैं और यह इनके बाजार मूल्य के बराबर होता है।
16. साध गरेलू उत्पाद का आकलन किस आधार पर किया जाता है ?
उत्तर- राज्य घरेलू उत्पाद का आकलन प्रायः दो आधार पर किया जाता है— सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) तथा शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद (NSDP) I.
17. एक बंद अर्थव्यवस्था से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर - एक बंद अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था होती है तथा इसका विदेशियों से कोई आर्थिक संबंध नहीं रहता है ।
18. एक खुली अर्थव्यवस्था क्या है
उत्तर- एक खुली अर्थव्यवस्था वह है जिसका दूसरे देशों से भी व्यापारिक तथा आर्थिक संबंध होता है।
19. कुला घरेलू उत्पाद क्या है ?
उत्तर- कुल अथवा सकल घरेलू उत्पाद एक देश की भौगोलिक सीमाओं के अंदर एक लेखा वर्ष में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का मौद्रिक मूल्य है।
20. कुल राष्ट्रीय उत्पाद से आप क्या समझते हैं ? और सेवाओं
उत्तर- कुल राष्ट्रीय उत्पाद देश में एक वर्ष के अंतर्गत उत्पादित सभी वस्तुओं का मौद्रिक मूल्य है जिसमें विदेशों से प्राप्त शुद्ध आय भी सम्मिलित रहती है।
21. शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद क्या है ?
उत्तर- देश के कुल राष्ट्रीय उत्पादन में से व्यय अथवा खर्च की विभिन्न मुद्दों को निकाल देने के बाद जो शेष बचता है, वह शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद है।
22. राष्ट्रीय आय को मापने के मुख्य तरीके क्या है ?
उत्तर- राष्ट्रीय आय की माप या गणना करने के तीन मुख्य तरीके हैं - उत्पत्ति-गणना पद्धति, आय- गणना पद्धति तथा व्यय-गणना पद्धति ।
23. भारत की राष्ट्रीय आय का सर्वप्रथम किसके द्वारा अनुमान लगाया गया था ?
उत्तर- संभवतः, सर्वप्रथम दादाभाई नौरोजी ने 1868 में भारत की राष्ट्रीय आय 340 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया था।
24. भारत के किन राज्यों की प्रतिव्यक्ति आय अपेक्षाकृत अधिक है ?
उत्तर - हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु आदि देश के विकसित राज्य है तथा इनकी प्रतिव्यक्ति आय अपेक्षाकृत अधिक है।
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |