Class 9th Bharati Bhawan Geography Chapter 8 | Neighboring Countries of India - Bhutan | Very Short Answer Question | कक्षा 9वीं भारती भवन भूगोल अध्याय 8 | भारत का पड़ोसी देश-भूटान | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Bharati Bhawan
0
Class 9th Bharati Bhawan Geography Chapter 8  Neighboring Countries of India - Bhutan  Very Short Answer Question  कक्षा 9वीं भारती भवन भूगोल अध्याय 8  भारत का पड़ोसी देश-भूटान  अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
www.BharatiBhawan.org

कारण बताएँ 
1. भूटान में नदियों की धारा बहुत तेज है। क्यों ?
उत्तर - पर्वतीय ढलान होने के कारण 
2. औद्योगिक दृष्टि से भूटान पिछड़ा है क्यों ?
उत्तर- यातायात की कठिनाइयों के कारण।
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. भूटान की कोई एक फसल का नाम लिखें।
उत्तर- चावल।
2. भूटान के किस भाग में सबसे अधिक ऊँचाई मिलती है। 
उत्तर- उतर-दक्षिण। 
3. भूटान का अक्षांशीय विस्तार लिखें। 
उत्तर- 26°45' उत्तर से 28°20' उत्तर अक्षांश। 
4. भृटान किन देशांतरों के मध्य स्थित है? 
उत्तर- 89°45' पूर्व से 92°05' पूर्व देशांतर। 
5. भूटान की सबसे ऊँची चोटी का नाम एवं उसकी ऊँचाई लिखें। 
उत्तर- कुला कांगड़ी 7,553 मीटर 
6. भूटान की दो नदियों के नाम लिखें। 
उत्तर- (i) आमो एवं (ii) संकोश। 
7. भूटान का द्वार किसे कहते है ?
उत्तर- भूटान के दक्षिणी भाग में फैली 16 किलोमीटर चौड़ी मैदानी पट्टी को भूटान का द्वारा कहा जाता है।
8. भूटान का क्षेत्रफल कितना है? 
उत्तर- 47,000 वर्ग किलोमीटर। 
9. भूटान की सीमारेखा किन देशों से मिलती है? 
उत्तर- भूटान की सीमारेखा उनर में चीन तथा शेष दिशाओं में भारत से मिलती है। 
10. भूटान जनसंख्या कितनी है? 
उत्तर- लगभग 7 लाख 
11. भूटान की नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत क्या है?
उत्तर-  11 प्रतिशत।
12. भौगोलिक दृष्टि से भूटान किस प्रकार का देश है? 
उत्तर- भौगोलिक दृष्टि से भूटान चारों ओर से स्थलों से घिरा एक संरक्षित देश है। 
13. भूटान की सुरक्षा की जिम्मेदारी किस देश पर है? 
उत्तर- भूटान की सुरक्षा की जिम्मेदारी भारत पर है। 
14. भूटान के दक्षिणी भाग में कौन-सी स्थलाकृति है? 
उत्तर- द्वार का मैदान।
15. भूटान के वृहत हिमालय क्षेत्र में ग्रीष्मकाल कैसा रहता है? 
उत्तर- भूटान के पृहत हिमालय क्षेत्र में ग्रीष्मकाल बहुत सुहावना और शीतल रहता है। 
16. 1,500-3,000 मीटर की ऊँचाई के मध्य भूटान में पाए जानेवाले वृक्षों के नाम लिखें।
उत्तर-1,500-3,000 मीटर की ऊँचाई के मध्य भूटान में चीड़, ओक, मेपल, पोपलर, वालनट इत्यादि के वृक्ष मिलते हैं।
17. भूटान में वन के फैलाव की क्या स्थिति है? 
उत्तर- भूटान में वन यहाँ के कुल क्षेत्रफल के लगभग 68 प्रतिशत भाग पर फैला है। 
18. भूटान में मिलनेवाले खनिजों के नाम लिखें। 
उत्तर- भूटान में मिलनेवाले खनिजों में कोयला, लौह-अयस्क एवं डोलोमाइट हैं। 
19. भूटान में खनन उद्योग के अविकसित होने का एक प्रमुख कारण लिखें।
उत्तर- यातायात संबंधी कठिनाइयाँ। 
20. भूटान में वनों से प्राप्त होनेवाली 5 वस्तुओं एवं पशुओं का नाम लिखें। 
उत्तर- भूटान में वनों से लकड़ी, मोम, लाह, हाथी एवं कस्तूरी मृग प्राप्त किए जाते हैं। 
21. भूटान में चल रहे उद्योग के नाम लिखें। 
उत्तर- भूटान में प्लाईवुट, पैकिंग, डिस्टिलरी, रेजीन एवं तारपीन के तेल के उद्योग चल रहे हैं। 
22. भूटान के दो हवाई अड्डों के नाम लिखें। 
उत्तर- थिम्फू एवं पारो भूटान के दो हवाई अड्डे हैं।
23. भूटान से भारत आनेवाली 5 वस्तुओं के नाम लिखें। 
उत्तर- भूटान से भारत आनेवाली 5 वस्तुओं में ऊन, ऊनी वस्त्र, कालीन, कंबल एवं मधु मुख्य हैं।

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!