Header Ads Widget

New Post

6/recent/ticker-posts
Telegram Join Whatsapp Channel Whatsapp Follow

आप डूुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है Bharati Bhawan और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Class 9th Bharati Bhawan Geography Chapter 8 | Neighboring Countries of India - Bhutan | Short Answer Question | कक्षा 9वीं भारती भवन भूगोल अध्याय 8 | भारत का पड़ोसी देश-भूटान | लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 9th Bharati Bhawan Geography Chapter 8  Neighboring Countries of India - Bhutan  Short Answer Question  कक्षा 9वीं भारती भवन भूगोल अध्याय 8  भारत का पड़ोसी देश-भूटान  लघु उत्तरीय प्रश्न
www.BharatiBhawan.org

लघु उत्तरीय प्रश्न
1. भूटान की स्थलाकृति का वर्णन करें। 
उत्तर- भूटान 26°45'N और 28°20'N अक्षांशों तथा 89945' और 92°05' देशांतरों के बीच अवस्थित है। यह चारों ओर से स्थल से घिरा हुआ है। 
2. भूटान की आर्थिक संसाधनों का संक्षिप्त विवरण दें। 
उत्तर- भूटान की तीन आर्थिक संसाधन हैं।
(i) कृषि, (ii) नदियाँ, (iii) खनिजा 
(i) कृषि- भूटान की स्थलाकृति कृषि-कार्य के अनुकूल नहीं है। मात्र 10 प्रतिशत भ-भाग पर नदियों के बीच की घाटियों और कम ढलानवाले क्षेत्रों में खेती संभव हो पाती है। 
(ii) नदिया- यहाँ की " आमो, वोंग्साचू, संकोश और मानस नदियाँ प्रसिद्ध हैं। इन्हीं के तटों पर खेती की जाती है।
(iii) खनिज- यहाँ मिलनेवाले खनिजों में कोयला, जिप्सम, डोलोमाइट, ग्रेफाइट और लौह-अयस्क उल्लेखनीय है, किंतु यातायात की कठिनाइयों के कारण इनका पूर्णतः विकास नहीं हो पाया है।
3. भूटान के क्षेत्रफल एवं सीमारेखा की लम्बाई क्या है? 
उत्तर- यह पर्वतीय देश है जिसका क्षेत्रफल 47,000 वर्ग किलोमीटर है। भारत की उत्तरी सीमा से सटे इस देश की सीमारेखा मात्र 1,075 किलोमीटर है जिसमें 470 किलोमीटर सीमारेखा चीन से तथा 605 किलोमीटर भारत से मिलती है। विदेशी व्यापार के लिए इसे भारत के कोलकाता । बंदरगाह की सुविधा उपलब्ध है। 
4. भूटान के भौगोलिक स्थिति का वर्णन करें। 
उत्तर- भूटान एक पहाड़ी देश है, जो चारो ओर से स्थलों से घिरा है। 26°45' उत्तर अक्षांश से लेकर 28°20' उत्तर अक्षांश तथा 89°45' पूर्व देशांतर से लेकर 92°05 पूर्व देशांतर के मध्य यह भारत-संरक्षित देश है। इस देश के उत्तर में चीन तथा शेष दिशाओं में भारत की स्थिति है।
5. भूयन में मिलनेवाले खनिजों का विवरण दें।
उत्तर- पहाड़ी देश होने के कारण भूटान में सीमित मात्रा में खनिज पाए जाते हैं। यहाँ मिलने वाले खनिजों में कोयला, जिप्सम, डोलोमाइट, ग्रेफाइट एवं लौह-अयस्क उल्लेखनीय हैं। इस देश में यातायात की कठिनाइयों के कारण इनका विकास नहीं हो पाया है।
6. भारत और भूटान के बीच आयात-निर्यात की जानेवाली वस्तुओं के नाम लिखें। 
उत्तर- भूटान से भारत को निर्यात की जानेवाली वस्तुओं में ऊन, ऊनी वस्त्र, कालीन, कंबल, मोम इत्यादि मुख्य हैं जबकि भारत से भूटान को निर्यात की जानेवाली वस्तुओं में खाद्यान्न, दवाएँ से सूती-रेशमी वस्त्र, चाय चीन, नमक, चमड़े के समान, सीमेंट इत्यादि शामिल है। 
7. भूटान की अर्थव्यवस्था का वर्णन करें।
उत्तर- भूटान ठंड जलवायुवाला एक पहाड़ी देश है। यहाँ छोटी-छोटी नदियों की अधिकता है। बड़ी नदियों की संख्या कम है। परंतु, इनमें जलविद्युत उत्पादन की क्षमता है। कृषि कार्य के लिए यहाँ मात्र 10 प्रतिशत भू-भाग ही उपलब्ध है, वह भी सिर्फ नदी-घाटियों एवं कम ढालवाले क्षेत्रों में। देश के पूर्वीभाग में अभी भी झूम खेती की जाती है जबकि थिम्फू के आसपास सघन खेती की जाती है। यातायात का विकास काफी सीमित है। रेलमार्ग का यहाँ अभाव है। बावजूद प्लाईवुड, पैकिंग, रेजीन डिस्टिलरी एवं तारपीन के तेल के उद्योग चल रहे हैं। यहाँ पर्यटन उद्योग का पर्याप्त विकासि किया जा रहा है। अर्थव्यवस्था की दृष्टि से यह एक पिछड़ा देश है।
8. भूटान की स्थलाकृति का वर्णन करें।
उत्तर- भूटान एक पहाड़ी देश है, जिसकी औसत ऊँचाई बहुत अधिक है। परंतु, यहाँ घाटियों का अभाव है। स्थलाकृति की दृष्टि से इसके तीन स्पष्ट विभाजन है। सुदूर उत्तर में हिमालय की ऊंची पर्वश्रेणियाँ है। जिसमें कुला कांगड़ी देश की सबसे ऊंची पर्वतचोटी स्थित है। इसकी ऊँचाई 7,553 मीटर है। इसके दक्षिण में हिमालय की श्रेणी है जिनकी ऊँचाई 1,500-3,000 मीटर है। इस देश के दक्षिणी भाग में 16 किलोमीटर चौड़ी एक मैदानी पट्टी है जिसे भूटान का द्वारा कहा जाता है। यह 600 मीटर तक ऊँची एक संकरी पट्टी है।
9. भूटान की जलवायवी परिस्थतियों को स्पष्ट करें।
उत्तर- भूटान एक छोटा पहाड़ी देश है, जहाँ उच्चावच की विविधता के कारण जलवायु में भी विविधताएं पाई जाती है। दक्षिण में स्थित द्वार प्रदेश एक मैदानी भाग है जहाँ का जलवायु उष्ण एवं आई है। यहाँ गर्मी भी तेज पड़ती है तथा वर्षा भी अधिक होती है। तापमान 15°C. 30°C के बीच यहाँ रहता है। मध्यवर्ती भाग में उष्ण ग्रीष्म एवं शीत ऋतुवाला शीतोष्ण जलवायु पाया जाता है, जबकि उत्तरी भाग में स्थित वृहत हिमालय की ऊँची चोटियों के बीच जाड़े की ऋतु बहुत कष्टदायक होती है। ग्रीष्मकालीन यहाँ बहुत सुहावना एवं शीतल रहता है। भाग में आर्कटिक जलवायु पाया जाता है। 
10. भूटान की वर्षा तथा वनस्पति की स्थितियों का वर्णन करें। 
उत्तर- भूटान के उच्चावच तथा स्थलाकृति की विभिन्नता के कारण यहाँ वर्षा की मात्रा और वनस्पति के प्रकार में भी विभिन्नताएँ मिलती हैं। सुदूर उत्तरी भाग शुष्क रहता है। कभी-कभी हिमपात होता है। भीतर की ढालों एवं पहाड़ियों की वादियों के केंद्रीय भाग में 100-150 सेंटीमीटर तक वर्षा होती है। दक्षिणी भाग में अधिक वर्षा होती है।
वर्षा के अनुरूप दक्षिण के द्वार क्षेत्र में चौड़ी पत्तीवाले उष्ण कटिबंधीय वन मिलते हैं। 1,200-2,00 मीटर की ऊंचाई के बीच पर्वतीय वनों के चीड़, ओक, मेपल, वालनट इत्यादि के पेड़ मिलते हैं।
11. भूटान के संसाधनों का संक्षिप्त परिचय दें। 
उत्तर- भूटान के आर्थिक संसाधनों में कृषि, नदियाँ एवं यहाँ के खनिज पदार्थ शामिल हैं। यहाँ की स्थलाकृति कृषिकार्य के अनुकूल नहीं है। मात्र 10% भू-भाग ही यहाँ कृषि लायक है हैं। जिसमें नदी-घाटियाँ एवं कम ढलान के क्षेत्र शामिल है। थिम्फू के निकट सघन कृषि की जाती देश के प्रमुख कृषि उपज में चावल, गेहूँ, जौ, आलू और मक्का शामिल है। 
यहाँ कई छोटी-छोटी नदियों के अलावा, आमो, तोंग्साचू, संकोश और मानस प्रमुख बड़ी नदियाँ हैं जिनसे जलविद्युत उत्पादन करना संभव है। खनिजों की दृष्टि से कोयला, जिप्सम, डोलोमाइट, ग्रेफाइट एवं लौट-अयस्क उल्लेखनीय हैं।

Post a Comment

0 Comments