![]() |
www.BharatiBhawan.org |
कारण बताएँ
1. बांग्लादेश बाढ़ग्रस्त रहा करता है। क्यों ?
उत्तर- नदियों की अधिकता एवं घनी वर्षा के कारण यह समतल देश हमेशा बाढ़ग्रस्त रहता है।
2. बांग्लादेश के लोग मछली का प्रयोग अधिक करते हैं। क्यों ?
उत्तर- बांग्लादेश में जलाशयों से लेकर छोटी-छोटी बावड़ियों की संख्या काफी अधिक है, जिनसे मछली का उत्पादन अधिक होता है।
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. बांग्लादेश की कौन-सी जगह चाय-उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है ?
उत्तर - सिलहट और चटगाँव की पहाड़ियाँ।
2. चटगाँव क्या है ?
उत्तर- चटगाँव बांग्लादेश का एक मुख्य औद्योगिक केन्द्र है।
3. बांग्लादेश की एक बड़ी नदी का नाम लिखें।
उत्तर- बांग्लादेश की एक प्रमुख नदी पद्मा है।
4. बांग्लादेश का देशांतरीय विस्तार क्या है?
उत्तर- 85° पूर्व 93° पूर्व
5. बांग्लादेश के दक्षिण में क्या है?
उत्तर- बंगाल की खाड़ी
6. बांग्लादेश के उत्तर के स्थित दो भारतीय राज्यों के नाम लिखें।
उत्तर- असम एवं मेघालय
7. बांग्लादेश के पूर्व में स्थित दो भारतीय राज्यों के क्या नाम है?
उत्तर- त्रिपुरा एवं मिजोरम
8. पश्चिम बंगाल के किस दिशा में बांग्लादेश की अवस्थित है ?
उत्तर- पूर्व में
9. बांग्लादेश की कितनी प्रतिशत जनसंख्या मुस्लिम समुदाय की है?
उत्तर-83%
10. बांग्लादेश में कौन-सी जगह नारंगी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर- सिलहट की पहाड़ियाँ
11. बांग्लादेश का शृंगार किसे कहा जाता है?
उत्तर- नदियों को बांग्लादेश का शृंगार कहा जाता है।
12. बांग्लादेश में वार्षिक वर्षा का औसत क्या है?
उत्तर- 175 सेंटीमीटर -
13. काल बैसाखी हवा द्वारा बांग्लादेश में किस महीने में वर्षा होती है?
उत्तर- अप्रैल और मई महीने में
14. बांग्लादेश में ग्रीष्म ऋतु का महीना कब तक रहता है?
उत्तर- मार्च से मई तक
15. वर्षा ऋतु के दौरान बांग्लादेश में तापमान कितना रहता है?
उत्तर- 31°C
16. धान की कौन-कौन सी फसलें बांग्लादेश में उगाई जाती हैं?
उत्तर- अमन, औस और बोरो
17. बांग्लादेश में कोयला की खदानें कहाँ मिलती हैं?
उत्तर - बांग्लादेश के जमालपुर तथा फरीदपुर में कोयला की खदानें मिलती है।
18. चूनापत्थर का खनन बांग्लादेश में कहाँ किया जाता है?
उत्तर- सिलहट क्षेत्र में चूनापत्थर का खनन किया जाता है ।
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |