Header Ads Widget

New Post

6/recent/ticker-posts
Telegram Join Whatsapp Channel Whatsapp Follow

आप डूुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है Bharati Bhawan और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Class 9th Bharati Bhawan Geography Chapter 9 | Short Answer Question | भारत का पड़ोसी देश-बांग्लादेश | कक्षा 9वीं भारती भवन भूगोल अध्याय 9 | लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 9th Bharati Bhawan Geography Chapter 9  Short Answer Question  भारत का पड़ोसी देश-बांग्लादेश  कक्षा 9वीं भारती भवन भूगोल अध्याय 9  लघु उत्तरीय प्रश्न
www.BharatiBhawan.org

लघु उत्तरीय प्रश्न
1. बांग्लादेश की स्थलाकृति का संक्षिप्त परिचय दें। 
उत्तर- स्थलाकृति की दृष्टि से बांग्लादेश एक समतल निम्नभूमिवाला क्षेत्र है, जहाँ विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरवन पाया जाता है। वास्तव में यह एक डेल्टा प्रदेश है। यही कारण है कि यहाँ की भूमि की औसत ऊँचाई 20-25 मीटर है। यह क्षेत्र मैदानी भाग है। बांग्लादेश में पहाड़ी भूमि पूर्वी सीमा पर मिलती है जिसमें सिलहट एवं चटगाँव का क्षेत्र शामिल है। इन पहाड़ियों की औसत ऊँचाई 300-400 मीटर है। अधिकतम ऊँचाई दक्षिण-पूर्वी सीमा पर 1,230 मीटर ऊँची क्योकराडौंग चोटी के रूप में है। तटीय भागों में डेल्टाई विशेषता पाई जाती है। अतः, स्थलाकृति की दृष्टि से बांग्लादेश को तीन वृहत एवं नौ लघु स्थलाकृति प्रदेशों में बाँटा जाता है। 
2. बांग्लादेश के आर्थिक संसाधनों का वर्णन करें।
उत्तर- बांग्लादेश के आर्थिक संसाधनों में कृषि, खनिज एवं उद्योगों का प्रमुख स्थान है। कृषि मुख्य रूप से मैदानी क्षेत्रों एवं पहाड़ी ढलानों पर की जाती है जो देश के कुल क्षेत्रफल का लगभग 63 प्रतिशत है। यहाँ की मुख्य कृषि उपज में चावल, गेहूँ, गन्ना, तंबाकू, नारियल, केला, आम, लीची शामिल हैं। यहाँ के खनिज संसाधनों में कोयला, प्राकृतिक गैस, खनिज तेल एवं चूनापत्थर शामिल हैं। उद्योगों के अंतर्गत यहाँ गृह उद्योग एवं वृहत उद्योग दोनों मिलते हैं। देश की कुल जनसंख्या के मात्र 10 प्रतिशत ही इनमें शामिल हैं जबकि कृषि क्षेत्र में 80 प्रतिशत जनसंख्या संलग्न है। 
3. ढाका की स्थिति एवं महत्व पर प्रकाश डालें। 
उत्तर- बांग्लादेश की राजधानी ढाका इस देश के लगभग मध्य में स्थित है। मध्यवर्ती स्थिति होने के साथ-साथ यह मेघना और पद्मा नदी के संगम पर बसा है । फलस्वरूप, इसी भूमि काफी उपजाऊ है। इस शहर के पूर्व की ओर उत्तर में सिलहट की पहाड़ियाँ तथा दक्षिण में चटगाँव पहाड़ियाँ हैं जो इस देश एवं शहर को सुरक्षा प्रदान करती हैं। ढाका के निकट से कर्करेखा गजरती है। फलस्वरूप, यहाँ तापमान ग्रीष्म ऋतु में अधिक एवं शीत ऋतु में कम रहता है। विशेष भागोलिक स्थिति के कारण यह नगर उद्योगों का प्रमुख केंद्र है। देश का यह सबसे बड़ा नगर है।
4. बांग्लादेश की भौगोलिक स्थिति का विवरण दें।
उत्तर-दक्षिण एशिया में स्थित बांग्लोदश भारत का एक पड़ोसी देश है। भारत के पश्चिम बंगाल से सटे पूर्व की ओर स्थित यह देश तीन ओर से भारतीय राज्यों से घिरा है। इसके दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है। 20° उत्तर 27° उत्तर अक्षांश तथा 85° पूर्व देशांतर से 93° पूर्व देशांतर के मध्य लगभग 144,000 वर्ग किलोमीटर में यह देश फैला है। 
5. बांग्लादेश की जनसंख्या की विशेषताओं को लिखें।
उत्तर- 2008 में बांग्लादेश की कुल जनसंख्या लगभग 15 करोड़ 35 लाख है। यहाँ की कुल जनसंख्या में 98 प्रतिशत जनसंख्या बंगाली समुदाय की है। शेष लोग जनजातीय है। जनसंख्या का 83 प्रतिशत भाग मुस्लिम समुदाय का है। इस देश का जनघत्व 880 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।
6. बांग्लादेश के किस प्रकार के वन मिलते हैं? वर्णन करें।
उत्तर-बांग्लादेश के लगभग 7 प्रतिशत भू-भाग वन का विस्तार है। वनों की प्रधानता पूर्वी पहाड़ी भागों में है। यहाँ वन चरिहरित प्रकार के हैं जिनमें सागवान और बाँस मुख्य रूप से उप हैं। डेल्टाई भागों में मैंग्रोव एवं सुंदरी वृक्ष के वन मिलते हैं। 
7. बांग्लादेश के आयात एवं निर्यात की वस्तुओं का विवरण दें।
उत्तर-बांग्लादेश से निर्यात की जानेवाली वस्तुओं में जूट, जूट के बने समान, मछली, चमड़ा, जड़ी-बूटियाँ, विद्युत उपकरण एवं इंजीनियरिंग के समान है और आयात की जानेवाली वस्तुओं हैं। में खाद्यान्न, तेल, कपड़ा, कोयला, लोहा - इस्पात के समान तथा मोटरगाड़ियाँ प्रमुख हैं।
8. बांग्लादेश के गृह उद्योग का परिचय दें।
उत्तर - प्राचीन से ही बांग्लादेश में गृह उद्योग फल-फूल रहा है। यहाँ के बने सामानों का बाजार सुदूर देश भी हैं। गृह उद्योग से यहाँ रेशम एवं रेशमी कपड़े, लुंगी, गमछा, चादर, मिट्टी के बरतन, खिलौने, चमड़े के सामान, सुखाई हुई मछलियाँ, गुड़, मिठाइयाँ, कंघी, चटाई आदि प्राप्त होते हैं।
9. बांग्लादेश की जलवायवी विशेषताओं का उल्लेख करें।
उत्तर- बांग्लादेश एक मानसूनी जलवायु वाला देश है जहाँ गर्मी, वर्षा एवं शीत की तीन स्पष्ट ऋतुएँ पाई जाती हैं। ग्रीष्मकाल में काल बैसाखी के प्रभाव से अप्रैल-मई में तथा दक्षिण-पूर्वी मॉनसूनी हवाओं के प्रभाव से जून - सितम्बर में वर्षा होती है। यहाँ वर्ष का वार्षिक औसत 175 सेंटीमीटर है। देश में सर्वाधिक वर्षा सिलहट के पूर्वीभाग में स्थित लालाखेल में 500 सेंटीमीटर तथा सबसे कम वर्षा राजर्षि में 100 सेंटीमीटर हुआ करती है ।
शीत ऋतु के दौरान यहाँ तापमान 5°C से 22°C तक, ग्रीष्म ऋतु के दौरान औसत तापमान 33°C तथा वर्षा ऋतु के दौरान 31°C रहता है। 
10. बांग्लादेश की कृषि का वर्णन करें।
उत्तर- बांग्लादेश एक कृषि प्रधान देश है जिसके लगभग 63 प्रतिशत भू-भाग पर खेती की जाती है। देश की कुल जनसंख्या का लगभग 80 प्रतिशत भाग कृषि कार्य में संलग्न है। कुल कृषि भूमि के 80 प्रतिशत भाग पर चावल, 6 प्रतिशत पर जूट, 4 प्रतिशत पर गेहूँ एवं शेष 10 प्रतिशत पर नगदी फसलों की कृषि की जाती है। देश की कृषि से विदेशी व्यापार से प्राप्त आय का 80 प्रतिशत भाग प्राप्त होता है। सालभर में इस देश में चावल की तीन फसलें प्राप्त की जाती हैं। इन्हें अमन, औस और बोरो कहा जाता है। देश में रोजगार के अवसरों में 81 प्रतिशत योगदान कृषि क्षेत्र का ही है। यही नहीं देश के कुल उत्पादन में मूल्य के अनुसार आधे से अधिक का योगदान कृषि उत्पादन का ही है। 
11. बांग्लादेश की कृषि उपज का विवरण दें।
उत्तर- बांग्लादेश की कृषि चावल, जूट, सब्जी एवं अन्य नकदी फसलों का प्रमुख स्थान है। धान की खेती यहाँ कुल कृषि क्षेत्र के लगभग 80 प्रतिशत भाग पर की जाती है। वर्ष में इसकी तीन फसलें प्राप्त की जाती हैं। चावल की कृषि मैदानी क्षेत्रों में की जाती है, जिससे यहाँ की वार्षिक उपज 1 करोड़ टन से ऊपर है। चावल के अंतर्गत अमन की खेती 67 प्रतिशत भाग पर, औस की 25 प्रतिशत तथा बोरो धान की खेती 3.5 प्रतिशत भाग पर की जाती है। जूट की कृषि 6 प्रतिशत भाग पर होती है। मैमनसिंह जिला जूट के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। इसका वार्षिक उत्पादन 13 लाख टन है। यही नहीं, देश में प्रतिवर्ष 1 लाख टन से लेकर 3 लाख टन तक मछलियाँ पकड़ी जाती है। पहाड़ी ढालों पर चाय एवं नारंगी की खेती होती है।  
12. बांग्लादेश की कृषि एवं पशुपालन का वर्णन करें।
उत्तर - बांग्लादेश एक समतल निम्नभूमिवाला देश है जो कृषिकार्य के अनुकूल है। यहाँ चावल और गेहूँ के अलावा गन्ना, तंबाकू, नारंगी, नारियल, केला, आम, लीची इत्यादि की भी खेती की जाती है। सब्जी और जूट भी यहाँ के प्रमुख उत्पाद हैं। कृषि के अलावा पशुपालन कृषि के सहायक उद्योग के रूप में होता है। इस देश का प्रायः प्रत्येक परिवार अपने उपयोग के लिए मुर्गी, बतख, भेड़, बकरियाँ, गाय, भैंस इत्यादि पालता है। बांग्लादेश में जलाशयों से लेकर छोटी-छोटी बावड़ियाँ प्रायः घर-घर में मिलती हैं। इनसे मछली का अच्छा उत्पादन है।
13. बांग्लादेश के खनिज संसाधनों का उल्लेख करें। 
उत्तर- समतल निम्नभूमिवाला देश होने के कारण, बांग्लादेश में खनिज संसाधनों का लगभग अभाव-सा है। यहाँ पठारी भूमि का भी अभाव है। फिर भी कोयला एवं प्राकृतिक गैस यहाँ पाया जाता है। तटीय भाग में खनिज तेल भंडार मिले हैं। सिलहट क्षेत्र से चूनापत्थर निकाला जाता है। जमालपुर और फरीदपुर में कोयले की खानें हैं, परंतु कोयला उत्तम कोटि का नहीं है। सिलहट, तिपरा और रसीदपुर में प्राकृतिक गैस निकाली जाती है। खनिजों के अभाव के कारण इस देश आर्थिक एवं दृष्टि से पिछड़ा हुआ औद्योगिक है।
14. बांग्लादेश के उद्योग-धंधों का वर्णन करें।
उत्तर - बांग्लादेश में उद्योग-धंधे विकसित नहीं है। यहाँ की कुल जनसंख्या का मात्र 10 प्रतिशत ही बड़े उद्योगों में संलग्न है। सकल राष्ट्रीय उत्पादन में उद्योगों का योगदान यहाँ मात्र 10 प्रतिशत है। इस देश में, गृह उद्योग के अंतर्गत रेशम एवं रेशमी वस्त्र, लुंगी, गमछे, चादर, मिट्टी के बरतन, खिलौने, चमड़े के सामान, मछली उत्पाद, गुड़, मिठाइयाँ, कँघी, चटाई इत्यादि बनाए जाते हैं जबकि वृहत उद्योगों के अंतर्गत यहाँ पटनसन, सूती वस्त्र, चीनी, कागज, सीमेंट, शीश, रसायनिक खाद, दियासलाई, सिगरेट, मशीनी, औजार, तेल साफ करने एवं जहाज बनाने के उद्योग शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments