Class 9th Bharati Bhawan Geography Chapter 9 | Long Type Answer Question | भारत का पड़ोसी देश-बांग्लादेश | कक्षा 9वीं भारती भवन भूगोल अध्याय 9 | दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Bharati Bhawan
0
Class 9th Bharati Bhawan Geography Chapter 9  Long Type Answer Question  भारत का पड़ोसी देश-बांग्लादेश  कक्षा 9वीं भारती भवन भूगोल अध्याय 9  दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
www.BharatiBhawan.org

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. बांग्लादेश की भौगोलिक संरचना और वनस्पतियों का वर्णन करें। 
उत्तर- बांग्लादेश की भूमि निम्न (समुद्रतल से 20-25 मीटर ऊँची) और प्रायः समतल है जो नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी से बनी है।
सिलहट और चटगाँव की पहाड़ियों की औसत ऊँचाई 300-400 मीटर है। सुन्दरवन का डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है। इसमें नदियों की ढाल बहुत कम होने से दूर-दूर तक का भू-भाग समुद्रतल से मात्र 25 मीटर तक ही ऊँचा है।
इसमें सुंदरी नाम के विशेष वृक्षों की बहुलता है। इन्हीं पौधों के नाम पर इसे सुंदरवन कहते हैं। बांग्लादेश का 7% भाग वनों से ढँका है। वनों की प्रधानता पूर्वी पहाड़ी भागों में है। जहाँ घनी वृष्टि होती है। ये वन चिरहरित है। सागवान और बाँस प्रमुख रूप से उगते हैं। डेल्टाई भाग में ज्वार वन (मैंग्रोव) मिलते हैं जो सुंदरवन कहलाते हैं। इसी वन में विश्वप्रसिद्ध बाघ रॉयल बंगाल टाइगर पाए जाते हैं। मैदान भागों में घास पाई जाती है।
2. बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था में कृषि और मत्स्य उद्योगों की भूमिका प्रस्तुत करें।
उत्तर - बांग्लादेश एक कृषि प्रधान देश है। इसकी 80% जनसंख्या कृषि कार्य में ली है और देश के कुल घरेलू उत्पादन का तिहाई भाग कृषि से प्राप्त होता है। प्रायः 63 प्रतिशत भू-भाग पर खेती की जाती है। पूरी कृषि भूमि के 80 प्रतिशत क्षेत्र में चावल का उत्पादन होता है। 6 प्रतिशत क्षेत्र में जूट, 4 प्रतिशत में गेहूँ तथा शेष 10 प्रतिशत में क्षेत्र में नगदी फसलों, फल और सब्जियों का उत्पादन होता है। रोजगार के अवसरों में 81 प्रतिशत योगदान कृषि का ही है। यहाँ तक की विदेशी व्यापार से प्राप्त आय का 80% कृषि उत्पादों से होता है और राष्ट्र के कुल उत्पादन में मूल्य के अनुसार आधे से अधिक योगदान कृषि उत्पादन का है। 
बांग्लादेश में जलाशयों से लेकर छोटी-छोटी बावड़ियाँ प्रायः घर-घर होती हैं। इनसे मछली का अच्छा उत्पादन होता है। समुद्री मछलियाँ निर्यात भी की जाती हैं। प्रतिवर्ष 1 लाख टन से लेकर 3 लाख टन तक मछलियाँ पकड़ी जाती हैं और घरेलू खपत के बाद हमारे देश में (मुख्यतः कोलकाता) भेजी जाती है।
3. बांग्लादेश की भौगोलिक संरचना का विस्तृत विवरण दें।
उत्तर- बांग्लादेश भौगोलिक दृष्टि से दक्षिण एशिया का देश है जो 144,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। इस देश की सीमाएँ तीन ओर से भारत से घिरी है। दक्षिण में बंगाल की खाड़ी की अवस्थित है। 20° उत्तर से 27° उत्तर आक्षांश तथा 85° पूर्व से 93° पूर्व देशांतर के मध्य फैले इस देश की भौगोलिक संरचना सरल हें यह एक निम्नभूमि और लगभग समतल प्रदेश है। यहाँ नदियों का जाल मिलता है। इस देश की पूर्वी सीमा पर सिलहट एवं चटगाँव की पहाड़ियाँ स्थित है। यह एक दलदली प्रदेश है जहाँ सुंदरवन पाया जाता है ।
भौगोलिक संरचना एवं भू-आकृति की दृष्टि से बांग्लादेश को 9 भागों में बाँटा जाता है। इनमें चटगाँव एवं सिलहट का पहाड़ी, प्राचीन जलोढ़ प्रदेश, टिपरा संमतल क्षेत्र, रेतीला जलोढ़- पंख प्रदेश, मोरीबंद डेल्टा, स्थिर डेल्टा, दलदली गर्त, गुफित नदीय ज्वार भूमि एवं ज्वारीय डेल्टा प्रदेश शामिल हैं।
बांग्लादेश की पहाड़ियाँ उत्तर से दक्षिण दिशा में मिलती हैं जिनकी औसत ऊँचाई 300-400 मीटर है। इसमें अधिकतम ऊँचाई दक्षिण-पूर्व सीमा पर क्योकराडौंग चोटी के रूप में है। इन पहाड़ियों के बीच में पर्वतीय दर्रे भी हैं। चटगाँव की पहाड़ियों में इस देश की जनजातियों का निवास स्थान है।
यहाँ मैदानी प्रदेश 20-25 मीटर ऊँचा है। यह प्रतिवर्ष नदियों द्वारा लाई गई मिट्ट की परतों से बना है। डेल्टा क्षेत्र में नदियों द्वारा जमा की गई मिट्टियों के कारण अनेक छोटे-छोटे टापू नजर आते हैं।

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!