Header Ads Widget

New Post

6/recent/ticker-posts
Telegram Join Whatsapp Channel Whatsapp Follow

आप डूुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है Bharati Bhawan और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Class 9th Bharati Bhawan Geography Chapter 10 | Very Short Answer Question | भारत का पड़ोसी देश-श्रीलंका | कक्षा 9वीं भारती भवन भूगोल अध्याय 10 | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 9th Bharati Bhawan Geography Chapter 10  Very Short Answer Question  भारत का पड़ोसी देश-श्रीलंका  कक्षा 9वीं भारती भवन भूगोल अध्याय 10  अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
www.BharatiBhawan.org
कारण बताएँ
1. श्रीलंका में सालोभर गर्मी पड़ती है। क्यों ? 
उत्तर- विषुवतरेखा के अत्यंत निकट (5° उत्तर) है।
2. श्रीलंका चाय की खेती के लिए प्रसिद्ध है। क्यों ? 
उत्तर- श्रीलंका विश्व में चाय का सबसे बड़ा निर्यातक है।
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. कोलंबो क्या है? 
उत्तर- कोलंबो श्रीलंका की राजधानी एवं पश्चिमी तट पर स्थित एक बंदरगाह है। 
2. श्रीलंका में धान की खेती किस भाग में की जाती है? 
उत्तर- श्रीलंका की निम्नभूमि में धान की खेती की जाती । 
3. पाक जलसंधि कहाँ है? 
उत्तर- श्रीलंका के उत्तरी द्वीप और भारत के मध्य पाक जलसंधि है। 
4. श्रीलंका में सालों भर गर्मी पड़ती है। क्यों? 
उत्तर- विषुवत रेखा के निकट होने के कारण 
5. आदम - पुल क्या है ? 
उत्तर- भारत के रामेश्वरम से श्रीलंका तक प्रवाल द्वीपों की लंबी श्रृंखला को आदम- पुल कहा जाता है।
6. श्रीलंका और भारत के बीच समुद्री मार्ग से कितनी दुरी है ?
उत्तर- 52 किलोमीटर  
7. श्रीलंका का आकार किस प्रकार का है? 
उत्तर- श्रीलंका का आकार नारियल की तरह है। 
8. श्रीलंका का क्षेत्रफल कितना है? 
उत्तर- 66 हजार वर्ग किलोमीटर । 
9. श्रीलंका को 'मोतियों का द्वीप' क्यों कहा जाता है? 
उत्तर - हीरे-मोती, जवाहरात एवं अन्य रत्नों के भंडार होने के कारण श्रीलंका को मोतियों का द्वीप कहा जाता है ।
10. श्रीलंका में जनसंख्या का औसत घनत्व क्या है?
उत्तर- 250 प्रति व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर 
11. श्रीलंका में किस भाषा की प्रधानता है? 
उत्तर- सिहली
12. उत्तरी श्रीलंका में किसकी संख्या अधिक है?
उत्तर- तमिलों की
13. जाफना की धराकृति कैसी है?
उत्तर- जाफना की धराकृति मैदानी है । 
14. जाफना प्रायद्वीप में किस पत्थर की प्रधानता है? 
उत्तर- जाफना प्रायद्वीप में चूनापत्थर की प्रधानता है। 
15. श्रीलंका का मध्यवर्ती भाग किस प्रकार का है? 
उत्तर- श्रीलंका का मध्यवर्ती भाग पठारी है।  
16. श्रीलंका जलवायु किस प्रकार का है? 
उत्तर - श्रीलंका का जलवायु मॉनसूनी है। 
17. श्रीलंका के जलवाय विशेषता बताएँ। 
उत्तर- यहाँ जाड़े ऋतु नहीं पाई जाती है।
18. श्रीलंका का औसत तापमान कितना रहता है? 
उत्तर- 27°C
19. श्रीलंका में किस प्रकार के उद्योगों के विकास की संभावनाएँ हैं? 
उत्तर- श्रीलंका में लघु उद्योगों के विकास की असीम संभावनाएँ है।
20. श्रीलंका के दो प्रमुख नगरों के नाम लिखें।
उत्तर- (i) जाफना और (ii) अनुराधापुर
21. श्रीलंका से निर्यात की जानेवाली प्रमुख वस्तुओं के नाम लिखें।
उत्तर - चावल, आटा, चीनी, मशीनें, खनिज तेल, कोयला, सवारी गाड़ियाँ, सूती वस्त्र इत्यादि श्रीलंका की प्रमुख आयातक वस्तुएँ हैं।

Post a Comment

0 Comments