Header Ads Widget

New Post

6/recent/ticker-posts
Telegram Join Whatsapp Channel Whatsapp Follow

आप डूुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है Bharati Bhawan और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Class 9th Bharati Bhawan Geography Chapter 6 | Population | Very Short & Short Answer Question | कक्षा 9वीं भारती भवन भूगोल अध्याय 6 | जनसंख्या | अतिलघु और लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 9th Bharati Bhawan Geography Chapter 6  Population  Very Short & Short Answer Question  कक्षा 9वीं भारती भवन भूगोल अध्याय 6  जनसंख्या  अतिलघु और लघु उत्तरीय प्रश्न
www.BharatiBhawan.org

कारण बताएँ
1. बिहार में झारखंड की अपेक्षा अधिक धनी जनसंख्या मिलती है। क्यों? 
उत्तर-धान उत्पादन अधिक होने के कारण। यानी मैदानी भाग का अधिक उपजाऊ होना। 
2. भारत की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। क्यों? 
उत्तर-अशिक्षा और गरीबी।
3. दक्षिणी पठार में जनसंख्या का घनत्व सर्वत्र समान नहीं मिलता। क्यों? 
उत्तर-दक्षिणी पठार में कृषि-कार्य सुचारू रूप से संपन्न नहीं हो पाता। 4. राजस्थान एवं अरुणाचल प्रदेश विरल जनसंख्या के क्षेत्र हैं। क्यों? असा राजस्थान में जलवर्षा के कमी से और अरूणाचल में।

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1. बिहार की जनसंख्या का घनत्व प्रति वर्ग किलोमीटर बताएँ। 
उत्तर- 881
2. जनसंख्या-वृद्धि का एक कारण बताएँ। 
उत्तर-अशिक्षा और गरीबी।
3. किस राज्य की जनसंख्या सबसे कम है।
उत्तर- सिक्किम
1. जनशक्ति किस प्रकार महत्त्वपूर्ण है ? स्पष्ट करें। 
उत्तर-किसी देश में रहनेवाले लोगों की कुल संख्या (जनसंख्या) उस देश की जनशक्ति की परिचायिका होती है। जनशक्ति ही प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करती है। ज्ञान-विज्ञान और विकसित तकनीकों का उपयोग कर जनशक्ति को अधिक प्रभावकारी बनाया | जा सकता है।
2. भारत के जनसंख्या वृद्धि के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालें। 
उत्तर- भारत में इतनी अधिक जनसंख्या मिलने का एक कारण यहाँ की मानसूनी जलवायु है, जो धान्य (धान) उत्पादन के लिए सबसे अधिक उपयुक्त है। धान से चावल निकाला जाता है, जिससे भात, खिचड़ी, चूड़ा, इडली, डोसा आदि विविध खाद्य वस्तुएँ तैयार की जाती हैं। इस खाद्यान्न से जितने अधिक लोगों का जीवननिर्वाह हो सकता है उतना संसार के अन्य किसी खाद्यान्न से नहीं। भारत जैसे विशाल देश में धान की अत्यधिक खेती होती रही और यहाँ की विशाल जनसंख्या उसपर पलती रही है। (ii) चिकित्सा में सुधार।
3. भारत में जनसंख्या की वृद्धि से उत्पन्न किन्हीं दो समस्याओं का उल्लेख करें। 
उत्तर- 1. सामान्य जीवन-स्तर में गिरावट। 2. बेकारी।
4. भारत की जनसंख्या वृद्धि की विशेषताएं बताएँ। 
उत्तर- भारत में जनसंख्या वृद्धि के कारण युवा शक्ति 58% है। जो आर्थिक संसाधनों के विकास में लगा हुआ है। इससे आर्थिक उद्योगों में उन्नति हो रही है। मानव संसाधन की दृष्टि से विश्व में दूसरा स्थान है।
5. भारत में जनसंख्या के घनत्व की प्रादेशिक भिन्नता की विवेचना करें। 
उत्तर- गंगा के मैदान में पश्चिम की ओर बढ़ने पर जनसंख्या का घनत्व क्रमशः घटता जाता है। मगर, असम में वर्षा के अधिक होते हुए भी जनसंख्या कम है। इसका कारण यह है कि उसका अधिक भाग वन्य और पहाड़ी है, वहाँ के आर्द्र क्षेत्रों में जलवायु अस्वास्थ्यकर है। पंजाब-हरियाणा में वर्षा कम होते हुए भी जनसंख्या अधिक मिलती है, क्योंकि वहाँ सिंचाई के साधनों का विकास हुआ है। (नहरें खोदी गई हैं) और जलवायु स्वास्थ्यकर है
6. भारत में युवावर्ग के लिए सरकार को विशेष नीति बनाना क्यों आवश्यक 
उत्तर- क्योंकि जनसंख्या में युवकों की संख्या काफी है, जो बेरोजगारी के कारण भटक रहे हैं। उनमें निराशा व्याप्त है और वे आपराधिक प्रवृति अपनाने लगे हैं। युवाशक्ति का उचित उपयोग कर देश की प्रगति तेजी से की जा सकती है।
7. टिप्पणियाँ लिखें 
जनगणना, जन्मदर, लिंग अनुपात, किशोरवय, जनसंख्या, राष्ट्रीय जनसंख्या (NPP), साक्षरता
उत्तर-जनगणना- वह प्रक्रिया जिसमें एक निश्चित समय में देश की जनसंख्या से संबंधित सूचनाओं का संग्रह, संकलन और प्रकाशन होता है।
जनगणना का कार्य सरकार करती है। भारत में प्रति दस वर्षों पर जनगणना होती है। पिछली जनगणना 2001 में हुई।
जन्मदर- जन्म लेनेवालों की वास्तविक संख्या न होकर प्रति हजार व्यक्तियों पर वर्ष में जन्म लेने वालों की संख्या है।
लिंग अनुपात- भारत में पुरुषों की 1000 संख्या पर कितनी स्त्रियों की संख्या है लिंग अनुपात कहलाता। 2001 में (1000 पुरुष पर 933 स्त्रियाँ थी)।
किशोरवय- भारतीय जनसंख्या का आकार काफी बड़ा है। इसमें किशोरवय जनसंख्या 1/5 है। 10 से 19 वर्ष तक की उम्र किशोरावस्था मानी जाती है।
जनसंख्या- किसी निश्चित समय में देश की निवासियों की कुल संख्या। 2001 में भारत कुल जनसंख्या 102.8 करोड़ थी।
राष्ट्रीय जनसंख्या नीति- (NPP) 2000 का उद्देश्य 2045 तक जनसंख्या को स्थिर करना है। देश का आर्थिक विकास, समाज का उन्नयन और पर्यावरण सुरक्षा इनके अन्य उद्देश्य हैं। विवाह करने की उम्र बढ़ाना, 14 वर्ष की उम्र तक निःशुल्क अनिवार्य स्कूली शिक्षा प्रदान करना और प्रारंभिक शिक्षा का छीजन कम करना नीतिगत बाते हैं।
साक्षरता- 2001 की जनगणना के अनुसार उस व्यक्ति को साक्षर' माना गया है जिसकी उम्र 7 वर्ष या उससे अधिक है तथा जो किसी भी भाषा को समझकर लिख या पढ़ सकते हैं।  
8. स्वस्थ जनसंख्या किस तरह लाभकारी है। स्पष्ट करें?
उत्तर- स्वस्थ जनसंख्या होने पर सरकार के खर्च जनता के स्वास्थ्य संबंधी क्रिया-कलापों पर कम होंगे। बचे हुए धन को आर्थिक संसाधनों के विकास पर लगा जाएगा। देश के विकास का पहला मापदंड है जनसंख्या का स्वस्थ होना।
9. व्यावसायिक संरचना और विकास के बीच क्या संबंध है ? 
उत्तर-अर्थतंत्र के विकास और व्यावसायिक संरचना में गहरा संबंध है। द्वितीयक और तृतीयक कार्यशीलनों में (उद्योगों तथा विभिन्न सेवाकार्यों में) लगी जनसंख्या की आय अधिक हुआ करती है, अत: जीवन स्तर ऊँचा होता है। कृषि या अन्य प्राथमिक क्रियाशीलनों पर आश्रित जनसंख्या का जीवन-स्तर ऊँचा नहीं होता। भारत के दो तिहाई लोग (67%) कृषि पर आश्रित है, 13% लोग उद्योगों में लगे हैं और शेष 20% सेवा-कार्य में (1991)। 
10. 2001 की जनगणना के अनुसार 'साक्षर व्यक्ति कौन है ?
उत्तर- 2001 की जनगणना के अनुसार उस व्यक्ति को साक्षर' माना गया है जिसकी उम्र 7 वर्ष या उससे अधिक है तथा जो किसी भी भाषा को समझकर लिख या पढ़ सकता है।
जहाँ तक साक्षरता की बात है, 2001 की जनगणना के अनुसार, 100 पुरुषों में 76 साक्षर और 100 स्त्रियों में 54 साक्षर हैं। स्त्री-पुरुषों को मिलाकर साक्षरता 65% है।

Post a Comment

0 Comments