Class 9th Bharati Bhawan Disaster Management Chapter 3 | Very Short Answer Question | सामान्य आपदाएँ-निवारण एवं नियंत्रण | क्लास 9वीं भारती भवन आपदा प्रबंधन अध्याय 3 | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Bharati Bhawan
0
Class 9th Bharati Bhawan Disaster Management Chapter 3  Very Short Answer Question  सामान्य आपदाएँ-निवारण एवं नियंत्रण  क्लास 9वीं भारती भवन आपदा प्रबंधन अध्याय 3  अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
www.BharatiBhawan.org

  कारण बताएँ  
1. भारत और पाकिस्तान पड़ोसी देश होते हुए भी एक-दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं। क्यों ?
उत्तर- वैचारिक असमानता के कारण।
2. महात्मा गाँधी ने हिन्दू मुस्लिम एकता के लिए अपनी आहुति तक दे दी। क्यों ? 
उत्तर- भारत में हिन्दू मुस्लिम की एकता स्थापित हो जाय। 
3. कुहासे के समय जहाजों की उड़ान रोक दी जाती है। क्यों ? 
उत्तर- कुहासे के दौरान दृश्यता कम होने के कारण होनेवाली दुर्घटना से बचने के लिए जहाजों की उड़ान रोक दी जाती है।
4. रेलवे फाटक पर गेटमैन की तैनाती की जाती है। क्यों ? 
उत्तर- गाड़ी आने से पहले फाटक बंद करने के लिए।
5. सड़कों पर कहीं-कहीं जेब्रा का निशान लगा होता है। क्यों ? 
उत्तर- पैदल यात्री को पार करने के लिए।
  अतिलघु उत्तरीय प्रश्न  
1. खान-पान का गड़बड़ी से उत्पन्न एक आपदा का नाम बताएँ। 
उत्तर- कॉलरा (हैजा ) ।
2. दूषित जल से होनेवाली एक बीमारी का नाम लिखें।
उत्तर- कालाजार।
3. मानव भूल से होनेवाली एक आपदा का नाम बताएँ। 
उत्तर- सड़क दुर्घटना।
4. सामान्य आपदाओं के लिए जिम्मेवार एक कारण को लिखें। 
उत्तर- जागरूकता की कमी
5. सामान्य आपदाएँ कितने प्रकार की होती हैं?
उत्तर- स्तरीय सामान्य आपदाएँ दो प्रकार की होती हैं- 
(i) लघु स्तरीय आपदाएँ एवं (ii) दीर्घ स्तरीय आपदाएँ
6. गंदी बस्तियों में फैलनेवाली चार बीमारियों के नाम लिखें। 
उत्तर- (i) हैजा (ii) प्लेग (iii) मलेरिया (iv) कालाजार
7. दीर्घ स्तरीय आपदाओं के नाम लिखें।
उत्तर- सड़क, रेल, वायुयान दुघटनाएँ, आग लगना, सांप्रदायिक दंगे एवं आतंकवादी घटनाएँ दीर्घ स्तरीय आपदाएँ हैं।
8. भारत में रेलवे समपारों की संख्या कितनी है? इसकी क्या विशेषता है? 
उत्तर- भारत में 3,700 रेलवे समपार है, जहाँ कोई कर्मचारी नहीं रहता है।  
9. बस या रेलगाड़ी पर कब चढ़ना-उतरना चाहिए? 
उत्तर- बस या रेलगाड़ी रुककर खड़ी हो जाए तब चढ़ना या उतरना चाहिए। 
10. बस या रेलगाड़ी पर किस स्थान पर खड़ा होकर यात्रा नहीं करना चाहिए? 
उत्तर- बस या रेलगाड़ी के पावदानों पर खड़ा होकर यात्रा नहीं करना चाहिए। 
11. घरों या अपार्टमेंट में आग से सुरक्षा हेतु क्या करना चाहिए? 
उत्तर- अग्निशामक यंत्र रखना चाहिए।
12. घर से बाहर जाते समय क्या करना चाहिए? 
उत्तर- बिजली के सभी उपकरणों एवं सभी स्विच को बंद कर देना चाहिए। 
13. घर से निकलने का मार्ग कैसा होना चाहिए? 
उत्तर- घर से निकलने का मार्ग चौड़ा एवं साफ होना चाहिए। 
14. ताज होटल पर किस वर्ष आतंकवादी हमला हुआ था? 
उत्तर- 2008 में।
15. आतंकवादी घटनाओं के शिकार किसी भारतीय प्रधानमंत्री का नाम लिखें। 
उत्तर- राजीव गाँधी।
16. रेलगाड़ी में आग लगने का क्या करना चाहिए? 
उत्तर- सुविधानुसार आपातकालीन खिड़की से बाहर निकलना चाहिए। 
17. 2008 में भारत के किन शहरों में सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे? 
उत्तर - बंगलूरु, जयपुर, सूरत और दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण शहरों में वर्ष 2008 में सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!