![]() |
www.BharatiBhawan.org |
1. भारत में कैसे राजनीतिक व्यवस्था अपने गई है ?
उत्तर- भारत की राजनीति (Indian Politics) संविधान के ढाँचे में काम करती हैं। जहाँ पर राष्ट्रपति देश का प्रमुख होता हैं और प्रधानमंत्री सरकार का प्रमुख होता हैं। भारत एक संघीय संसदीय, लोकतांत्रिक गणतंत्र हैं, भारत एक द्वि-राजतन्त्र का अनुसरण करता हैं, अर्थात, केन्द्र में एक केन्द्रीय सत्ता वाली सरकार और परिधि में राज्य सरकारें।
2. ब्रिटिश शासन पर भारतीयों ने किस वर्ष संविधान सभा गठित करने का दबाव बनाया?
उत्तर- वर्ष 1946 मेँ गठित संविधान सभा को दो कार्य सौंपे (संवैधानिक और विधायी)। इस औपनिवेशिक विधायिका को इसने प्रभुता संपन्न संस्था घोषित किया।
3. किस वर्ष संविधान सभा गठित की गई ?
उत्तर- (1) कैबिनेट मिशन की संस्तुतियों के आधार पर भारतीय संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन जुलाई, 1946 ई० में किया गया. (2) संविधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या 389 निश्चित की गई थी, जिनमें 292 ब्रिटिश प्रांतों के प्रतिनिधि, 4 चीफ कमिश्नर क्षेत्रों के प्रतिनिधि एवं 93 देशी रियासतों के प्रतिनिधि थे
4. संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई ?
उत्तर- संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसम्बर, 1946 को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन हॉल, जिसे अब संसद भवन के केंद्रीय कक्ष के नाम से जाना जाता है, में हुई।
5. भारतीय संविधान सभा की प्रारूपण समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर- डॉ बी. आर. अम्बेडकर को प्रारूप समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
6. किस वर्ष संविधान सभा ने संविधान बनाने का काम पूरा किया ?
उत्तर- संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया। गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया।
7. संविधान सभा के कितने सदस्य थे ?
उत्तर- संविधान सभा के सदस्य वयस्क मताधिकार के आधार पर अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित हुए थे। जिनका चुनाव जुलाई 1946 में सम्पन्न हुआ था। बँटवारे के बाद कुल सदस्यों (389) में से भारत में 299 ही रह गए। जिनमे 229 चुने हुए थे।
8. भारत का संविधान कब लागू हुआ ?
उत्तर- यह गणराज्य भारत के संविधान के अनुसार शासित है जिसे संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को ग्रहण किया गया तथा जो 26 जनवरी 1950 को प्रवृत्त हुआ।
9. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 'पंथ-निरपेक्ष' शब्द कब जोड़ा गया ?
उत्तर- धर्मनिरपेक्ष शब्द, भारतीय संविधान की प्रस्तावना में बयालीसवें संशोधन (1976) द्वारा डाला गया था। भारत का इसलिए एक आधिकारिक राज्य धर्म नहीं है। हर व्यक्ति को उपदेश, अभ्यास और किसी भी धर्म के चुनाव प्रचार करने का अधिकार है। सरकार के पक्ष में या किसी भी धर्म के खिलाफ भेदभाव नहीं करना चाहिए।
10. किस शंसोधन द्वारा भारत को सामाजवादी राज्य घोषित किया गया ?
उत्तर- आपातकाल के दौरान 1976 के 42 वें संशोधन अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान के प्रस्तावना में समाजवादी शब्द को जोड़ा गया था। यह सामाजिक और आर्थिक समानता का तात्पर्य है।
11. किस धर्म के अनुयायियों को छह इंच का कृपाण लेकर सार्वजनिक स्थलों पर जाने की इजाजत डी गई है ?
उत्तर- सिख धर्म में कड़ा और कृपाण हमेशा धारण करनी होती हैं.
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |