![]() |
www.BharatiBhawan.org |
कारण बताएँ
1. पाकिस्तान सूती कपड़ा तैयार करता है। क्यों ?
उत्तर- यहाँ लंबे रेशे की कपास की खेती होती है।
2. पाकिस्तान की जनसंख्या घनी नहीं है। क्यों ?
उत्तर- क्योंकि वर्षा की कमी है। और कृषि योग्य मात्र 19% भूमि है।
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. पाकिस्तान के प्रसिद्ध पत्तन का नाम बताएँ।
उत्तर- कराँची ।
2. पाकिस्तान के किस हिस्से में किरथर और सुलेमान पर्वत श्रेणियाँ हैं ?
उत्तर- पश्चिम में।
3. किरथर श्रेणी पाकिस्तान के किस भाग में मिलती है?
उत्तर- दक्षिण मध्य में
4. पाकिस्तान का हैदराबाद शहर किस नदी कि किनारे स्थित है?
उत्तर- सिंधु नदी के
5. मुलतान शहर पाकिस्तान की किस नदी के किनारे अवस्थित है?
उत्तर- चेनाब के
6. पाकिस्तान भारत की किस दिशा में है?
उत्तर- पाकिस्तान भारत की उत्तरी - पश्चिमी सीमा पर स्थित है।
7. पाकिस्तान में किस प्राचीन सभ्यता का अवशेष पाया जाता है?
उत्तर- सिंधुघाटी सभ्यता का
8. 1947 के बाद पाकिस्तान के कितने अंग थे?
उत्तर- 1947 के बाद पाकिस्तान के दो अंग थे।
9. फैसलाबाद शहर किन दो नदियों के मध्य अवस्थित है?
उत्तर- रावी एवं चेनाब के
10. रावी नदी के तट पर स्थित पाकिस्तान के एक शहर का नाम लिखें।
उत्तर- लाहौर
11. कराची का तापमान इस्लामाबाद से कम तापांतरवाला है। क्यों?
उत्तर- तटीय स्थिति होने के कारण कराची का तापमान इस्लामाबाद से कम तापांतर का है।
12. पाकिस्तान में प्राकृतिक वनस्पति का अभाव है। क्यों?
उत्तर- वर्षा की कमी के कारण पाकिस्तान में प्राकृतिक वनस्पति का अभाव है।
13. पाकिस्तान के कितने प्रतिशत भू-भाग पर वन का फैलाव है?
उत्तर- पाकिस्तान के मात्र 3 प्रतिशत भू-भाग पर वन का फैलाव है।
14. पाकिस्तान की तीन प्रमुख कृषि उपज का नाम लिखें।
उत्तर- गेहूँ, कपास एवं गन्ना
15. पाकिस्तान के किस हिस्से में किरथर एवं सुलेमान पर्वतश्रेणियाँ हैं?
उत्तर- पाकिस्तान के मध्यवर्ती हिस्से से किरथर एवं सुलेमान पर्वश्रेणियाँ हैं।
16. पाकिस्तान के किस भाग में मरुस्थलीय क्षेत्र है?
उत्तर- दक्षिण-पूर्वी भाग में
17. पाकिस्तान की दो प्रमुख नकदी फसलों के नाम लिखें।
उत्तर- कपास और गन्ना।
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |