Header Ads Widget

New Post

6/recent/ticker-posts
Telegram Join Whatsapp Channel Whatsapp Follow

आप डूुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है Bharati Bhawan और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Class 9th Bharati Bhawan Geography Chapter 11 | Short Answer question | भारती का पड़ोसी देश-पाकिस्तान | कक्षा 9वीं भारती भवन भूगोल अध्याय 11 | लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 9th Bharati Bhawan Geography Chapter 11  Short Answer question  भारती का पड़ोसी देश-पाकिस्तान  कक्षा 9वीं भारती भवन भूगोल अध्याय 11   लघु उत्तरीय प्रश्न
www.BharatiBhawan.org

 लघु उत्तरीय प्रश्न 
1. पाकिस्तान को 'सिंधु नदी की देन' क्यों कहा जाता है ? 
उत्तर- पाकिस्तान की स्थलाकृति काफी विविध है जिसमें पर्वतीय भाग, पठारी भाग एवं रेगिस्तान शामिल है। इसी मरुस्थलीय क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिम में सिंधु नदी का मैदान है। इसका निर्माण सिंधु एवं इसकी सहायक नदियों द्वारा बहाकर लाई गई मिट्टी के अवसादों के निक्षेपण से हुआ है। ये नदियाँ प्रतिवर्ष नई जलोढ़ मिट्टी लाकर इस क्षेत्र में फैला देती है, जिससे यह एक उपजाऊ क्षेत्र है। इस मैदानी क्षेत्र में प्रमुख रूप से कृषिकार्य किया जाता है। यही नहीं, सिंधु नदी इस देश के सुदूर उत्तरी भाग से प्रवेश कर दक्षिण में डेल्टा बनाकर अरब सागर में गिरती है। सिंधु नदी अपनी 5 मुख्य सहायक नदियों के साथ पाकिस्तान के लगभग आधे भू-भाग को विभिन्न प्रकार से जीवन प्रदान करती रही है। यही कारण है कि पाकिस्तान को सिंधु नदी की देन कहा जाता है।
2. पाकिस्तान कैसे अस्तित्व में आया ? 
उत्तर- पाकिस्तान भारत की उत्तरी-पश्चिमी सीमा से लगा हुआ पहले भारत का अंग था जो 1947 में भारत-विभाजन के फलस्वरूप भारत से अलग हो गया। तात्पर्य यह कि पाकिस्तान का जन्म 14 अगस्त 1947 को हुआ।
3. पाकिस्तान किन अक्षांशों और देशांतरों के बीच स्थित है ?
उत्तर- पाकिस्तान 23°30'N और 26°45'N अक्षांशों एवं 61°E से 76°E देशांतरों के बीच स्थित है।
4. एशिया का सबसे गर्म स्थान कौन है ? इसका तापमान कितना चला जाता है ? 
उत्तर- एशिया का सबसे गर्मक्षेत्र जैकोबाबाद है। जिसका तापमान 55°C से भी अधिक रहता है।  
5. काबुल नामक नदी कहाँ है ?
उत्तर- सिंधु की सहायक नदियों में एक काबुल नदी है जो अफगानिस्तान से होते हुए उत्तर-पश्चिम से आकर सिंधु में मिल जाती है ।
6. पाकिस्तान की भौगोलिक अवस्थिति बनाएँ।
उत्तर- पाकिस्तान भारतकी उत्तरी - पश्चिमी सीमा पर स्थित है। यह 23°30' उत्तर से 36°45' उत्तर अक्षांश एवं 61° पूर्व से 76° पूर्व देशांतर के मध्य लंगभग 8 लाख वर्ग पर फैला है। इस देश के पश्चिम में ईरान, दक्षिण में अरब सागर, पूर्व लामीटर क्षेत्रफल भारत तथा उत्तर में
7. पाकिस्तान की स्थलाकृतिक विशेषताओं का वर्णन करें।
उत्तर- पाकिस्तान के पश्चिमी भाग में बलूचिस्तान का पहाड़ी प्रदेश है। हिंदूकुश, सेफ्डकोह तथा पश्चिम एवं दक्षिण में सुलेमान, किरथर, सियाहन एवं मध्य मकरान श्रेणी हैं। इन श्रेणियों में कई पर्वतीय दरें हैं। इस देश के पूर्वी भाग में सिंधु नदी का मैदानी क्षेत्र तथा इसका दक्षिण-पूर्वी भाग मरुस्थलीय है।
8. पाकिस्तान की जनसंख्या की विशेषताओं को संक्षेप में लिखें।
उत्तर- पाकिस्तान की जनसंख्या जुलाई 2008 में 17 करोड़ के लगभग थी। इसमें 14 वर्ष तक की आयुवालों की 38 प्रतिशत थी। 58 प्रतिशत लोगों की आयु 15-64 वर्ष तथा 4 प्रतिशत से कुछ अधिक 65 वर्ष से ऊपर के वृद्धों की थी। इस देश में जनसंख्या का घ्ज्ञनत्व 216 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है तथा कुल आबादी की लगभग आधी साक्षर है।
9. पाकिस्तान की प्रशासनिक व्यवस्था का संक्षिप्त विवरण दें।
उत्तर- पाकिस्तान एक संघीय राज्य है, जहाँ सिंधु, बलूचिस्तान, पंजाब एवं उत्तरी-पश्चिमी सीमा प्रांत के साथ-ही-साथ छोटी-छोटी लगभग 10 रियासतें प्रशासनिक दृष्टि से हैं। यहाँ की राष्ट्रभाषा उर्दू है तथा इसके अलावा पंजाबी, सिंधी, बलूची इत्यादि भाषाएँ भी प्रचलित हैं।
10. पाकिस्तान के जलवायु की विशेषताओं को संक्षेप में लिखें।
उत्तर- पाकिस्तान में मॉनसूनी एवं उष्ण मरुस्थलीय दोनों प्रकार का जलवायु पाया जाता है। वहाँ गर्मी में बेहद गर्मी एवं जाड़े में बेहद सर्दी पड़ती है। एशिया का सबसे गर्म स्थान जैकोबाबाद यहीं स्थित है। शीतोष्ण क्षेत्र में स्थित पाकिस्तान का जलवायु विवधितापूर्ण है। यहाँ आर्द्र तटीय क्षेत्र, शुष्क मरुभूमि एवं हिमाच्छादित पर्वतश्रेणियाँ मिलती हैं।
11. पाकिस्तान के तापमान की स्थिति का संक्षिप्त वर्णन करें।
उत्तर- शीतोष्ण क्षेत्र में स्थित पाकिस्तान के इस्लामाबाद क्षेत्र का औसत तापमान जनवरी में 2°C तथा जून में 40°C तक होता है जबकि राची जैसे तटीय शहर में यह तापमान क्रमशः 13 C एवं 35°C के बीच रहता है ।
12. पाकिस्तान में वर्षा की स्थिति का वर्णन करें।
उत्तर- पाकिस्तान में वर्षा का औसत 35 सेंटीमीटर है। लेकिन, उत्तर के पर्वतीय भाग में 70-80 सेंटीमीटर, पूर्वी मैदान में 35-50 सेंटीमीटर तथा पश्चिमी भाग में 10-25 सेंटीमीटर वर्षा होती है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तथा अरब सागर का मॉनसून नहीं पहुँच पाते हैं, फलत: यहाँ का पश्चिमी भाग शुष्क रहता है।
13. पाकिस्तान की कृषि की विशेषताओं का संक्षेप में वर्णन करें।
उत्तर - पाकिस्तान की 19 प्रतिशत भूमि कृषि योग्य है, जिसपर देश के 72 प्रतिशत लोग आश्रित हैं। यहाँ की कुल कृषिभूमि का लगभग 63 प्रतिशत भाग सिंचित है। कुल कृषिभूमि के 55 प्रतिशत भाग गेहूँ की खेती की जाती है। इसके अलाव कपास, गन्ना, चना, मकई, चावल, ज्वार, बाजरा, की भी खेती की जाती है।
14. पाकिस्तान की खनिज संपदा का संक्षिप्त विवरण दें।
उत्तर- पाकिस्तान में पेट्रोलियम बालाकासार, खैरपुर, अटक और चाकवाल में मिलता रावलपिंडी, मजराबल तथा हैदराबाद में कोयला निकाला जाता है। बलूचिस्तान की जोब घाटी की क्रोमियम का भंडार है। सूई, खैरपुर तथा लायलपुर में प्राकृतिक गैस मिलती है। अटक, सरगोधा, जितरल तथा मियाँवाली क्षेत्रों में लौह-अयस्क तथा कोहाट में मैंगनीज पाया जाता है।  
15. पाकिस्तान की नदियों का विवरण दें।
उत्तर - पाकिस्तान की मुख्य नदी सिंधु है । इसके अतिरिक्त झेलम, चेनाब, रावी, सतलज और काबुल अन्य नदियाँ हैं। ये सभी सिंधु की सहायक नदियाँ हैं जिनमें सालोंभर जल रहता है। ये नदियाँ वर्षा की कमी होते हुए भी सिंचाई के लिए जल देती हैं जिससे अच्छी खेती होती है। सिंधु की एक सहायक नदी काबुल है जो अफगानिस्तान से होते हुए उत्तर-पश्चिम से आकर सिंधु में मिलती है। अन्य नदियों में जोब, पश्मेल, टोची एवं चित्राल (चितरल) शामिल हैं। ये सभी बरसाती नदियाँ है। इन्हीं नदियों पर बाँध बनाकर नहरों का जाल विकसित हुआ है। सिंधु नदी अपने मुहाने पर डेल्टा बनाती हुई अ सागर में मिल जाती है।
16. पाकिस्तान की प्राकृतिक वनस्पति संबंधी विशेषताओं को लिखें।
उत्तर- वर्षा की कमी के कारण पाकिस्तान में प्राकृतिक वनस्पति का अभाव है। देश के कुल मात्र 3% भाग पर वन का फैलाव है। वह भी मुख्यतः पहाड़ी भागों पर ही पाया जता है। इस दृष्टि से उत्तर के पर्वतीय क्षेत्र में देवदार, चीड़, फर तथा स्प्रूस के वृक्ष मिलते हैं। बलूचिस्तान क्षेत्र में पाइन और ओक के वृक्ष अधिक पाए जाते हैं। मध्यवर्ती क्षेत्र और नदी बेसिनों में बबूल, शीशम, नीम और आम के वृक्ष मिलते हैं जबकि पूर्वी मरुस्थलीय क्षेत्र में कँटीली झाडियाँ मिलती है। सिंधु के मध्य और निचले भागों में घास के मैदानवाली वनस्पति मिलती है। पर्वतीय ढालों पर जहाँ वर्षा की कमी के कारण पेड़ नहीं उग पाते हैं, वहाँ घास उगा करती है। 
17. पाकिस्तान की कृषि व्यवस्था का उल्लेख करें।
उत्तर- पाकिस्तान की 19 प्रतिशत भूमि कृषि योग्य है, जिस पर यहाँ की 72 प्रतिशत जनसंख्या आश्रित है। इस देश की मुख्य उपज में गेहूँ, गन्ना, कपास, तथा ज्वार- बाजरा शामिल हैं। वर्षा के अभाव में यहाँ खेती के लिए सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था है। खाद्यान्न की प्रमुख फसल गेहूँ है जो कुल कृषि योग्य भूमि के आधे भाग पर उपजाया जाता है। सिंचित क्षेत्रों में गन्ने और धान की अच्छी उपज प्राप्त की जाती है। जहाँ सिंचाई संभव नहीं है, वहाँ ज्वार - बाजरे के खेती की जाती है। कपास भी शुष्क क्षेत्रों में उगाई जाती है। मकई, चना, तंबाकू, तेलहन के साथ-ही-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में फलों की खेती की जाती है। 

Post a Comment

0 Comments