Header Ads Widget

New Post

6/recent/ticker-posts
Telegram Join Whatsapp Channel Whatsapp Follow

आप डूुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है Bharati Bhawan और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Class 9th Bharati Bhawan Disaster Management Chapter 4 | Very Short Ansswer Question | समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन | कक्षा 9वीं भारती भवन आपदा प्रबंधन अध्याय 4 | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Class 9th Bharati Bhawan Disaster Management Chapter 4  Very Short Ansswer Question  समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन  कक्षा 9वीं भारती भवन आपदा प्रबंधन अध्याय 4  अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
www.BharatiBhawan.org

  कारण बताएँ  
1. आपदा प्रबंधन में परिवार की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। क्यों ? 
उत्तर- इनका सहयोग प्रभावी होता है।
2. जले अंग पर ठंडा पानी देना चाहिए। क्यों ? 
उत्तर - तत्काल जलन कम हो ।
3. आपदा प्रबंधन में स्थानीय लोग अधिक उपयोगी होते हैं। क्यों ? 
उत्तर- आपदा के कई रूप होते हैं, ऐसी स्थिति में आपदा के आ जाने पर इससे होनेवाली बरबादी अथवा हानि को कम करने तथा लोगों को सहायता तत्काल पहुँचाने में स्थानीय लोग ही मदद करते हैं, यही लोग निकटवर्ती प्रशासन को इसकी खबर देते हैं, जिससे राहत कार्यों में तेजी आती है।
  अतिलघु उत्तरीय प्रश्न  
1. ग्रामीण आपदा प्रबंधन के एक कार्य का उल्लेख करें। 
उत्तर - प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करना ।
2. किस प्रकार के युवक आपदा प्रबंधन के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। 
उत्तर- सामूहिक कार्यों के लिए साहसी, परिश्रमी हो, उत्साही युवक आपदा प्रबंधन के लिए उपयुक्त होते हैं।
3. आपदा प्रबंधन के तीन सामुदायिक घटकों में से किसी एक का उल्लेख करें। 
उत्तर- आपदा के समय प्रबंधन गतिविधियाँ।
4. आपदा प्रबंधन के घटकों में किसकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है ? 
उत्तर- आपदा प्रबंधन के घटकों में परिवार, ग्राम सभा, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामुदायिक स्थलों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
5. आपदा के कुछ स्वभाविक तथ्यों में से किसी एक का उल्लेख करें। 
उत्तर- बरसात के समय विषैले जंतु, साँप, बिच्छू के काटने का भय । 
6. घर में आग लगने पर अग्निशामक के आने के पूर्व किए जानेवाले किसी एक कार्य को लिखें।
उत्तर- घर में फँसे व्यक्तियों को जल्दी से बाहर निकालना चाहिए।
7. समुदाय के लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
उत्तर- समुदाय के लोगों को व्यक्तिगत हितों की जगह समाज के हित का ध्यान रखना चाहिए। 
8. सामुदायिक कार्यों के लिए किस प्रकार के लोगों को चयनित नहीं करना चाहिए? 
उत्तर- सामूहिक कार्यों के लिए कमजोर, आलसी और लालची लोगों का चयन नहीं करना चाहिए।
9. सामूहिक संगठन के सदस्यों में किस प्रकार की भावना रहनी चाहिए? 
उत्तर - मानव कल्याण और सद्भाव की भावना सामूहिक संगठन के सदस्यों में रहनी चाहिए। 
10. सामुदायिक प्रबंधन से संबंधित किसी एक मुख्य प्राथमिक क्रियाकलाप का उल्लेख करें।
उत्तर - घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाना तथा पंचायत के सहयोग से तत्काल राहत कार्य प्रारंभ करना ।
11. ग्रामीण आपदा प्रबंधन समिति के एक कार्य को लिखें। 
उत्तर- राहत शिविर में भोजन, स्वच्छ जल और अन्य आवश्यक वस्तुओं का प्रबंधन करना 
12. ग्रामीण आपदा प्रबंधन समिति के दो सदस्यों के नाम लिखें।  
उत्तर- (i) ग्राम सेवक (ii) गाँव के कुछ समर्पित लोग
13. आपदा प्रबंधन के सदस्यों में किन गुणों का होना आवश्यक है? 
उत्तर- आपदा प्रबंधन के सदस्यों में साहस, उत्साह, न्याय एवं गैर कानूनी कार्य कानेवालों के साथ सख्ती से पेश आने का गुण होना चाहिए।
14. भारत में संस्कृति का विकास किस प्रणाली से हुआ है? 
उत्तर - नगर प्रणाली से
15. आपदा प्रबंधन में समुदाय की क्या भूमिका होती है? 
उत्तर - केंद्रीय भूमिका ।

Post a Comment

0 Comments