Header Ads Widget

New Post

6/recent/ticker-posts
Telegram Join Whatsapp Channel Whatsapp Follow

आप डूुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है Bharati Bhawan और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

Class 9th Bharati Bhawan Geography Chapter 2 | Very Short and Short Answer Question | भौतिक स्वरूप-संरचना और उच्चावच | कक्षा 9वीं भारती भवन भूगोल अध्याय 2 | अतिलघु और लघु उत्तरीय प्रश्न

Class 9th Bharati Bhawan Geography Chapter 2  Very Short and Short Answer Question  भौतिक स्वरूप-संरचना और उच्चावच  कक्षा 9वीं भारती भवन भूगोल अध्याय 2  अतिलघु और लघु उत्तरीय प्रश्न
www.BharatiBhawan.org

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. भारत का सबसे पुराना मोड़दार पहाड़ कौन है ? 
उत्तर-अरावली। 
2. शिवालिक क्या है ?
उत्तर-दक्षिणी श्रेणी। 
3. दक्षिणी पठार पर स्थित सर्वोच्च चोटी कौन-सी है ? 
उत्तर-अनयमुदी। 
4. अरावली पर्वत भारत के किस राज्य स्थित है ? 
उत्तर-राजस्थाना 
5. पटकाई बुम क्या है ? 
उत्तर-पहाड़ियाँ हैं।
6. उत्तर के पर्वतीय भाग में सबसे ऊँची चोटी कौन है ? 
उत्तर-एवरेस्ट (सागरमाथा)। 
7. गुजरात से गोवा तक का तटीय मैदान किस नाम से प्रसिद्ध है ? 
उत्तर-'कोंकण तट।
लघु उत्तरीय प्रश्न

1. संरचना की दृष्टि से भारत के तीन प्राकृतिक विभागों के नाम लिखें। 
उत्तर-1.हिमालय या उत्तर का पर्वतीय प्रदेश। 
2. उत्तर का विस्तृत या विशाल मैदान।
3. दक्षिण का पठार।
2. हिमालय की तीन समानांतर श्रेणियों के नाम बताएँ एवं उनकी विशेषताएँ बताएँ। 
उत्तर - हिमाद्रि, हिमाचल और शिवालिक |
हिमाद्रि- सिंधु, सतलुज, गंगा, यमुना, कोसी और ब्रह्मपुत्र नदियों का उद्गम हिमाद्रि ही है। 
हिमाचल–कश्मीर और काठमांडू की चिन्ताकर्षक घाटियाँ इसी भाग में है। जल और वुलर मीठे जल की दो प्रसिद्ध झीलें अवस्थित हैं। धर्मशाला, डलहौसी, शिमला, मसूरी, नैनीताल, दार्जिलिंग आदि सभी प्रसिद्ध पर्वतीय नगर तथा केदारनाथ, बदरीनाथ और अमरनाथ जैसे पावन तीर्थस्थल हिमालय के इसी भाग में बसे हैं। 
शिवालिक——इस भाग में अनेक झीलें मिलते हैं। इसकी तराई में घने वन मिलते हैं। सोमेश्वर की पहाड़ियाँ इसी शिवालिक के अंग हैं। देहरादून एवं हरिद्वार इसी में हैं।
3. पूर्वांचल में कौन-कौन श्रेणियाँ आती हैं। उनका विवरण दें। 
उत्तर-पटकाई बुम, नागा पर्वतश्रेणी और लुशाई पर्वत श्रेणी ।
4. प्रायद्वीपीय भारत की भूमि उतरी भाग की भूमि से किस प्रकार भिन्न है ? 
उत्तर - प्रायद्वीपीय भारत की भूमि का निर्माण मुख्य रूप से कड़ी रवादार चट्टानों से हुआ है। इसकी ऊँचाई 400 से 900 मीटर तक है। यह उतर की ओर चौड़ा और दक्षिण की ओर पतला होता गया है।
उत्तर का मैदान समतल है और इसमें कोई पर्वत नहीं है। सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र तथा इसकी सहायक नदियों के जलोढ़ निक्षेपों से बना यह विशाल मैदान 250 मीटर से भी कम ऊँचा है। और अत्यंत उपजाऊ है !
5. हिमालय और दक्षिण पठार के पहाड़ों के अंतर बताएँ ।
उत्तर - विस्तृत मोड़दार पर्वत मुख्य रूप से 'हिमालय' के नाम से विख्यात है। पश्चिम में सिंधु नदी और पूर्व में ब्रह्मपुत्र नदी के बीच फैला है। हिमालय की लंबाई 2,500 किलोमीटर है और चौड़ाई 150 से 500 किलोमीटर है। विश्व की सर्वोच्च चोटी इसी में मिलती है। इस पर्वतीय भाग की औसत ऊँचाई 6,000 मीटर है। दक्षिणी भारत प्रायद्वीप है और सबसे पुराना पठार भी। यह प्राचीन गोंडवानाभूमि का एक खंड है और मुख्य रूप से कड़ी रवादार चट्टानों से बना है। इसकी ऊँचाई मुख्यतः 400 से 900 मीटर तक है। यह उत्तर की चौड़ा और दक्षिण की ओर पतला होता गया है। कन्याकुमारी की स्थिति सबसे दक्षिणी छोर पर है।
6. हिमालय के प्रमुख दरों के नाम लिखें।
उत्तर- उमासी-ला, बुर्जी ला, जोजिला, माना- ला, शिपकी-ला, ऋषि-ला, बोमाडि-ला, से-ला। जलेप ला, नाथू-ला,ऋषि-ला, बोमाडी-ला, से-ला 
7. पूर्वतटीय मैदान और पश्चिमतटीय मैदान की तुलना करें। 
उत्तर-पूर्वतटीय मैदान का विस्तार महानदी घाटी से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक लगभग 1500 किलोमीटर है। इस तटीय मैदान का आधा उत्तरी भाग 'गोलकुंडा तट आधा दक्षिणी भाग' कोरोमंडल तट कहलाता है। महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी चार बड़ी नदियाँ इस तट से गुजरती हैं। चिल्का और पुलिकट दो झीलें खारा पानी का है। और कोलेरू झील मीठे पानी का है। इस तट पर पाराद्वीप, विखाखापत्तनम और चेन्नई प्रमुख पत्तन हैं। यहाँ नारियल, गर्ममसाले, धान आदि की खेती होती है।
पश्चिम तटीय मैदान का फैलाव उतर में खंभात की खाड़ी से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी अंतरीप तक है। पश्चिमतटीय मैदान में नर्मदा और ताप्ती दो बड़ी नदियों के मुहाने मिलते हैं, किंतु > वहाँ डेल्टा नहीं बनता। साबरमती, मांडवी, जुआरी, कालिंदी, सरस्वती, नेत्रवती, पेरियर आदि प्रमुख नदियाँ हैं। कांडला, मुंबई, मर्मागोवा मंगवर और कोचीन उत्तम प्राकृतिक पत्तन हैं। वेम्बानद झील खारे पानी की है।
8. तटीय मैदान के तीन झीलों के नाम लिखें।
उत्तर- चिल्का, पुलकिट, कोलेरू।
9. मध्य हिमालय से आप क्या समझते हैं ? इसकी दो घाटियों के नाम लिखें। 
उत्तर-हिमाचल वास्तव में मध्य हिमाचल हैं, जिसमें नदी घाटियाँ और हिमघाटियाँ मिलती हैं। यहाँ नदी-अपहरण के लक्षण भी दृष्टिगोचर होते हैं। कश्मीर और काठमांडू की चित्ताकर्षक घाटियाँ इसी भाग में हैं।
10. मध्य गंगा मैदान की विशेषताएं बताएँ।
उत्तर- मध्य गंगा का मैदान प्रयाग से राजमहल तक है। कोसी और तिस्ता मध्य भाग की प्रमुख नदियाँ हैं। गंगा अनेक सहायक नदियों का जल, कीचड़, बालू आदि लेकर आगे बढ़ती है। यहाँ हर साल बाढ़ के समय नई मिट्टी बिछ जाती है। भाबर रोड़े-कंकड़-गिट्टीवाले भूमि है। इसकी पेटी पूर्व में तिस्ता तक फैली है।
11. खादर और बांगर किसे कहते हैं ? इनमें अंतर स्पष्ट करें। 
उत्तर- खादर नई मिट्टी एवं बाँगर पुरानी मिट्टी का क्षेत्र है। खादर बहुत उपजाऊ भाग है। बॉगर उच्च भाग है और बाढ़ से बच जाता है। खादर निम्न भाग होने के कारण बाढ़ के समय जलमग्न हो जाता है।
12. पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर- दक्कन के पठार का पश्चिमी किनारा भ्रंश के कारण सीधा और खड़ी ढालवाला है, जो पश्चिमी घाट बनाता है। पश्चिमी घाट का विस्तार ताप्ती नदी से लेकर कन्याकुमारी तक है। सबसे अधिक ऊँचाई अनयमुदी चोटी की है। (2695 मीटर) दक्षिण भारत का सबसे सुंदर पर्वतीय नगर 'ऊटी' यही स्थित है। पश्चिमी घाट की शिखररेखा के लिए स्थानीय नाम 'घाटमाथा' है। पश्चिमीघाट में तीन प्रमुख दर्रे मिलते हैं-थालघाट, भोरघाट और पालघाट।
दक्कन के पठार का दक्षिण-पूर्वी भाग मुख्य दक्कन प्रदेश कहलाता है। जहाँ पूर्वी घाट की पहाड़ियाँ मिलती हैं। पूर्वीघाट की सर्वोच्च शिखर महेन्द्रगिरि 1500 मीटर ऊँचा है। आंध्र प्रदेश के नलामलय, पालकोंडा, वेलीकांडा, तथा तमिलनाडु के पचामलय और शिवराय पूर्वी घाट के ही अंग हैं। भूमि की ढाल पूर्व की ओर है जो महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी नदियों के मागों से ज्ञात होता है। दक्षिणी पठार के इस भाग को तेलंगाना और कर्नाटक या मैसूर पठार के नाम से जाना जाता है। बाबूदन पहाड़ी यहीं है।
13. भारत के भौतिक विभागों के नाम बताएं।
उत्तर-भौतिक स्वरूप के आधार पर भारत को निम्न छः विभागों में बाँटा गया है 
(i) हिमालय या उतर का पर्वतीय प्रदेश। 
(ii) उत्तर का विस्तृत या विशाल मैदान। 
(iii) दक्षिण का पठार।
(iv) समुद्रतटीय मैदान।
(v) भारतीय मरुस्थल। 
(vi) भारतीय द्वीपसमूह। 
14. भारतीय मरुभूमि की विशेषताएं बना। 
उत्तर- अराघला के पश्चिम में दूर तक मरुभूमि मिलती है। जो "थार मरुस्थल' के नाम से' प्रसिद्ध है। यह 644 किमी. लंबा और 160 किलोमीटर चौड़ा है। यह प्रायद्वीपीय भारत का पश्चिमोत्तर भाग है। यह बालूमय प्रवेश पौराणिक सरस्वती नदी को पाताल ले गया। इसके दक्षिणी भाग में एकमात्र लूनी नदी मिलती है। ताप की अधिकता और वर्षा के अभाव में चट्टानों का टूटना में जारी है। अपरदित छत्रकशिलाएँ और बालु का स्तूप यहाँ की सामान्य स्थलाकृतियाँ हैं। थार मरुस्थल का विस्तार 1,0400 वर्ग किलोमीटर पहुँच चुका है।
15. भारतीय द्वीपसमूहों की स्थिति और उनकी रचना पर प्रकाश डालें। 
उत्तर- भारत की मुख्य भूमि से हटकर दो द्वीपसमूह 'अंडमान और निकोबार' तथा 'लक्षद्वीप' भारत के ही अंग हैं। अंडमान और निकोबार बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इसके अंतर्गत 572 द्वीप हैं, जो सागरमग्न पर्वतश्रेणी पर स्थित है। इनमें कुछ ज्वालामुखी के उद्गार से बने हैं। लक्षद्वीप के अंतर्गत 27 द्वीप हैं, जिनमें आबाद हैं। ये द्वीप समुद्री जीव मूँगे (प्रवाल, Coral) के निक्षेप से बने हैं। स्पष्ट है कि दोनों द्वीपसमूहों की रचना दो भिन्न तरीकों से हुई है। लक्षद्वीप केरल के निकट अरब सागर में स्थित है।
16. हिमालय के कुछ हिमनदों (हिमानियों) के नाम बताएँ। 
उत्तर - बाल्टोरो, सियाचीन

Post a Comment

0 Comments