Class 10th Bharati Bhawan History Chapter 6 | Very Short Answer Question | शहरीकरण एवं शहरी जीवन | कक्षा 10वीं भारती भवन इतिहास अध्याय 6 | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Bharati Bhawan
0
Class 10th Bharati Bhawan History Chapter 6  Very Short Answer Question  शहरीकरण एवं शहरी जीवन  कक्षा 10वीं भारती भवन इतिहास अध्याय 6  अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
www.BharatiBhawan.org

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. आधुनिक काल में शहरीकरण पर सबसे बड़ा प्रभाव किसका पड़ा है ?
उत्तर- आधुनिक शहरों के उदय को औद्योगिक पूँजीवाद के उदय ने गहरे रूप से प्रभावित किया है।
2. उन दो कानूनों के नाम लिखें जिनके द्वारा इंगलैंड में बाल श्रमिकों को कारखानों में काम करने से रोक दिया गया ?
उत्तर-जिन दो कानूनों ने इंगलैंड में बाल श्रमिकों को कारखानों में नाम करने से रोक दिया था वे है–
(i) अनिवार्य ये प्राथमिक शिक्षा तथा 
(ii) 1902 का फैक्ट्री कानून। 
4. शहरीकरण का पुरुषों और महिलाओं पर समान रूप से क्या प्रभाव पड़ा? 
उत्तर- शहरीकरण का पुरुषों और महिलाओं पर समान प्रभाव पड़ा। दोनों के व्यक्तिगत स्वतंत्रता अधिकारों और कार्यों पर बल दिया गया।
4. बंबई की चॉल किस प्रकार की इमारत थी? इनका निर्माण कबसे आरंभ हुआ? 
उत्तर-बंबई में बाहर से आए हुए मजदूरों के आवास के लिए ही बड़ी संख्या में चॉल बनवाए गए। चॉल बहुमंजिली इमारतें थी। इसका निर्माण 1860 के दशक से आरंभ हुआ था। 
5. उन दो फिल्मों के नाम लिखे जिनमें बंबई के अंतर्विरोधी आयामों का उल्लेख किया गया है?
उत्तर-सी.आई.डी. और गेस्ट हाउस।
6. शहरों की सबसे बड़ी समस्या क्या थी? 
उत्तर-शहरों की सबसे बड़ी समस्या बढ़ती जनसंख्या एवं उनके पुर्नवास (आवास) की थी। 
7. शहरों और गांवों में मुख्य अंतर क्या है ? 
उत्तर-शहरों और गाँवों में मुख्य अंतर यह है कि ग्रामीण लोगों की आजीविका जहाँ कृषि, पशुपालन एवं घरेलु उद्योग-धंधों पर आश्रित होती हैं वहीं शहरों में लोग विभिन्न व्यवसायों व्यापार उद्योग नौकरी में लोग लगे होते हैं।
8. प्राचीन इराक का सबसे प्रमुख नगर कौन-सा था? 
उत्तर-उर प्राचीन इराक का सबसे प्रमुख नगर था। 
9. 1880 में दुर्गाचरण राय की प्रकाशित पुस्तक का क्या नाम था? 
उत्तर-देबोगेरम आगमन।
10. इंगलैंड में संयमता आन्दोलन किसने चलाया? 
उत्तर-इंगलैंड में संयमता आन्दोलन मध्यमवर्ग ने चलाया। 
11. भारत में धुआँ निरोधक कानून सबसे पहले कहाँ और कब बनाया गया? 
उत्तर- भारत में धुआँ निरोधक कानून सबसे पहले कलकत्ता में 1863 में बनाया गया।

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!