1. जापानी उकियो चित्रकला शैली की विषय वस्तु क्या थी?
उत्तर-जापानी उकियो चित्रकला शैली की विषय वस्तु शहरी लोगों के जीवन : आधारित थी।
2. इटली में वुड ब्लॉक छपाई की तकनीक कहाँ से और किसके द्वारा लाई गई।
उत्तर-इटली में वुड ब्लॉक छपाई की तकनीक चीन से मार्कोपोलो द्वारा लाई गई।
3. किसने कहा था 'किताबें भिनमिनाती मक्खियों की तरह हैं।"
उत्तर-कैथोलिक धर्म सुधारक इरैस्मस ने।
4. रोमन चर्च ने प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं पर प्रतिबंध क्यों लगाया?
उत्तर-नए धार्मिक विचारों के प्रसार को रोकने के लिए रोमन चर्च ने प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं पर प्रतिबंध लगाया।
5. मुद्रण संस्कृति ने फ्रांसीसी क्रांति के लिए किस प्रकार अनुकूल परिस्थितियाँ बनाई? किसी एक का उल्लेख करें?
उत्तर-वाद-विवाद की संस्कृति- पुस्तकों और लेखों में वाद-विवाद की संस्कृति को जन्म दिया। नए विचारों के प्रसार के साथ ही तर्क की भावना का विकास हुआ। अब लोग पुरानी मान्यताओं की समीक्षा कर उनपर अपने विचार प्रकट करने लगे। इससे नई सोच उभरी। राजशाही चर्च और सामाजिक व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता महसूस की जाने लगी। फलतः क्रातिकारी विचारधारा का उदय हुआ। इस तरह मुद्रण संस्कृति ने फ्रांसीसी क्रांति के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनाई।
6. वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट पारित करने का उद्देश्य क्या था?
उत्तर-वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट परित करने के मुख्य उद्देश्य थे-
(i) सरकार वैसी कोई भी पत्र-पत्रिका अथवा समाचार-पत्र को मुक्त रूप से प्रकाशित नहीं होने देना चाहती थी जिसमें सरकारी व्यवस्था और नीतियों को आलोचना हो तथा (ii) भारत में उभरते हुए राष्ट्रवाद के प्रसार को रोकना।
7. छपाई का आरंभ किस देश में हुआ?
उत्तर-चीन में।
8. छापाखाना का आविष्कार किस देश में हुआ?
उत्तर-जर्मनी में।
9. इटली में वुडलॉक छपाई की तकनीक कौन लाया?
उत्तर-मार्कोपोलो ने।
10. मार्टिन लूथन ने अपनी पिच्चानवें स्थापनाएँ किस चर्च के दरवाजे पर टाँग दौ?
उत्तर-गुटेन वर्ग चर्च।
11. तिलक ने किस भाषा में मराठा का प्रकाशन किया?
उत्तर-अंग्रेजी भाषा में।
12. किसने कहा था, "मुद्रण ईश्वर की दी हुई महानतम देन है, सबसे बड़ा तोहफा?"
उत्तर- मार्टिन लूथर मुद्रण के पक्ष में था और उसने इसकी खुलेआम प्रशंसा की। मार्टिन लुथर मुद्रण की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुद्रण ईश्वर की महानतम देन है और यह सबसे बड़ा तोहफा है। छपाई ने नया बौद्धिक माहौल बनाया और इससे धर्मसुधार आंदोलन के नए विचारों के प्रसार में मदद मिली।
13. धारावाहिक उपन्यास रोचक क्यों लगते थे?
उत्तर- जब से धारावाहिक उपन्यास प्रकाशित होने लगे इसके प्रति लोगों की अभिरुचि बढ़ने लगी। लोग उपन्यास का एक अंश पढ़कर उसके अगले अंक के प्रकाशन की प्रतीक्षा करते थे। इससे उपन्यास की माँग और बिक्री में वृद्धि होने लगी।
14. औपनिवेशिक प्रसार को दिखानेवाली किन्हीं दो अंगरेजी उपन्यासों और उनके लेखकों के नाम लिखें।
उत्तर- औपनिवेशिक प्रसार के अच्छे पहलुओं को दिखाने के लिए डैनियल डेफो ने रॉबिंसन . क्रूसो नामक एक उपन्यास लिखा। इसी तरह 'औपनिवेशिक प्रकृति को दिलाते हुए आर. एल. स्टीवेंसन ने ट्रेजर आइलैंड नामक उपन्यास लिखा।
15. हिंदी भाषा और देवनागरी लिपि को व्यापक बनाने में किस उपन्यास और उपन्यासकार की महत्त्वपूर्ण भूमिका थी?
उत्तर- हिंदी भाषा और देवनागरी लिपि को व्यापक बनाने का श्रेय देवकीनंदन खत्री को जाता है। इनका उपन्यास चंद्रकांता संतति अनेक खंडों में प्रकाशित हुआ। इस उपन्यास को पढ़ने के लिए . पाठकों ने हिंदी भाषा और देवनागरी लिपि का ज्ञान प्राप्त किया।
16. मुसलमानों की रोजाना जिंदगी का उल्लेख किस मलयालम लेखक ने किया है ?
उत्तर- वैकोम मुहम्मद बशीर ने मलयालम भाषा में उपन्यास लिखे। उनके उपन्यासों में मुस्लिम परिवारों की रोजाना जिंदगी, गरीबी, पागलपन और बंदी जीवन की झलक मिलती है। इन मुद्दों पर मलयालम भाषा में मुहम्मद बशीर से पहले किसी ने नहीं लिखा।
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |