1. गाँधीजी ने चंपारण में किस व्यवस्था के विरुद्ध किसानों के संघर्ष को प्रेरित किया
उत्तर-गाँधीजी ने चंपारण में तीनकठिया व्यवस्था के विरुद्ध किसानों को संघर्ष के लिए प्रेरित किया। अंत में लाचार होकर सरकार ने 1918 में एक कानून पारित कर निलहों का अत्याचार रोक दिया। गाँधीजी ने चंपारण में सत्याग्रह का सफल प्रयोग किया। इससे उनकी ख्याति और प्रतिष्ठा बढ़ी।
2. गांधीजी ने खिलाफत आंदोलन को समर्थन क्यों दिया?
उत्तर-हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए क्योंकि गांधी को भारत में एक बड़ा जन आंदोलन असहयोग आंदोलन चलाना था।
3. असहयोग आंदोलन में चौरी-चौरा की घटना का क्या महत्व है ?
उत्तर-5 फरवरी, 1922 को चौरी-चौरा में हुई घटना के कारण ही महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया था।
4. स्वराज पार्टी का गठन किस उद्देश्य से किया गया?
उत्तर- स्वराज पार्टी का गठन का उद्देश्य प्रांतीय विधायिकाओं में प्रवेश कर सरकार पर दबाव डालकर स्वराज की स्थापना के लिए प्रयास करना था।
5. कांग्रेस के किस अधिवेशन में पूर्ण स्वाधीनता की मांग की गई ? इस अधिवेशन अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर- कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन, 1929 में पूर्ण स्वाधीनता की मांग की गई। इस अधिवेशन में के अध्यक्ष जवाहर लाल नेहरू थे।
6. गांधी जी ने दांडी की यात्रा क्यों की?
उत्तर- गांधी जी के दांडी यात्रा का मुख्य उद्देश्य समुद्र के पानी से नमक बनाकर सरकार के नमक कानून का उल्लंघन करना था।
7. 1932 के पूना समझौता का क्या परिणाम हुआ?
उत्तर-1932 में गांधीजी और डॉ अंबेडकर के बीच पूना समझौता हुआ जिसके परिणामस्वरूप दलित वर्गों के लिए प्रांतीय और केन्द्रीय विधायिकाओं में कुछ स्थान आरक्षित हुए।
8. अल्लूरी सीताराम राजू कौन थे?
उत्तर- आंध्र प्रदेश के गुडेम पहाड़ियों में वन कानूनों के विरोध में आदिवासियों के विद्रोह का नेतृत्व अल्लूरी सीताराम राज ने किया।
9. गाँधीजी के स्वराज्य झंडा में कौन-कौन-से रंग और प्रतीक थे?
उत्तर-गाँधीजी के स्वराज्य झंडा में सफेद, हरा और लाल रंग थे। झंडे के बीच में जो चरखा का चित्र बना हुआ था। वह स्वावलंबन का प्रतीक था। इस झंडे को हाथ में लेकर लोग गौरवपूर्ण ढंग से जुलूसों और प्रदर्शनों में भाग लेकर ब्रिटिश शासन के प्रति अवज्ञा का भाव प्रदर्शित करते थे।
10. बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने बंदेमातरम् गीत की रचना किसके लिए की थी ?
उत्तर-1870 के दशक में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने मातृभूमि की स्तुति के लिए "बंदेमातरम्" गीत की रचना की थी। इस गीत को उन्होंने अपने उपन्यास आनंद मठ में भी स्थान दिया।
11. सीमांत गाँधी किन्हें कहा जाता है।
उत्तर-खान अब्दुल गफ्फार खाँ को।
12. मणिपुर एवं नागालैंड में नमक सत्याग्रह का प्रसार किसने किया ?
उत्तर-रानी गैडिनल्यू ने।
13. किसने कहा था कि, “वे बम और पिस्तौल की उपासना नहीं करते, बल्कि समाज में क्रांति लाना चाहते हैं ?"
उत्तर-भगत सिंह ने कहा था कि वे "बम और पिस्तौल की उपासना नहीं करते, बल्कि समाज में क्रांति चाहते हैं....."क्रांति की इस पूजा वेदी पर हम अपना यौवन नैवेद्य के रूप में लाए हैं, क्योंकि ऐसे महान आदर्श के लिए बड़े-से-बड़ा त्याग भी कम है। हम संतुष्ट हैं और क्रांति के के आगमन की उत्सुकतापूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं।
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |