Class 10th Bharati Bhawan History Chapter 7 | Very Short Answer Question | व्यापार और भूमंडलीकरण | कक्षा 10वीं भारती भवन इतिहास अध्याय 7 | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Bharati Bhawan
0
Class 10th Bharati Bhawan History Chapter 7  Very Short Answer Question  व्यापार और भूमंडलीकरण कक्षा 10वीं भारती भवन इतिहास अध्याय 7  अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
www.BharatiBhawan.org

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. अमेरिका के उपनिवेशीकरण में किसका महत्वपूर्ण योगदान था ? 
उत्तर-अमेरिका के उपनिवेशीकरण में इंगलैंड का महत्वपूर्ण योगदान था।
2. गिरमिटिया मजदूर कौन थे?
उत्तर- औपनिवेशिक देशों के ऐसे मजदूर जिन्हें एक निश्चित समझौता द्वारा निश्चित समय के लिए अपने शासित क्षेत्रों में ले जाया जाता था, गिरमिटिया मजदूर कहलाते थे।  
3. बैटन वुड्स सम्मेलन में स्थापित दो वित्तीय संस्थाओं के नाम लिखें। 
उत्तर- बजर-ब्रेटन वुड्स सम्मेलन में स्थापित दो वित्तीय संस्थाओं के नाम हैं—(i) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष एवं (ii) विश्व बैंक।
4. भूमंडलीकरण से आप क्या समझते हैं ? 
उत्तर-भूमंडलीकरण राजनीति, आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृति जीवन के विश्वव्यापी समायोजन की प्रक्रिया है जो विश्व के विभिन्न भागों के लोगों को भौतिक व मनोवैज्ञानिक स्तर पर एकीकृत करने का सफल प्रयास करता है। 
5. वर्तमान युग में कॉल सेंटर की क्या उपयोगिता है ? 
उत्तर-वर्तमान युग कॉल सेंटर की स्थापना के कारण बैठे-बैठे किसी कम्पनी के विषय में वांछित सुविधा प्राप्त की जा सकती है।
6. रेशम मार्ग कहाँ से आरंभ होता था? 
उत्तर-रेशम मार्ग का आरंभ चीन से होता था।
7. गुलामी प्रथा का प्रचलन किस देश में था? 
उत्तर- गुलामी प्रथा का प्रचलन इंगलैंड, जर्मनी एवं फ्रांस में था। 
8. कॉर्न लॉ किस देश में पारित किया गया था? 
उत्तर- कॉर्न लॉ को ब्रिटेन में पारित किया गया था। 
9. अमेरिका में वृहत उत्पादन व्यवस्था किसने आरंभ की? 
उत्तर- हेनरी फोर्ड ने अमेरिका में वृहत उत्पादन व्यवस्था को आरंभ किया। 
10. गिरमिटिया मजदूर किस देश से ले जाए जाते थे ? 
उत्तर- गिरमिटिया मजदूर भारत से ले जाए जाते थे। 
11. अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक विनिमय किन तीन प्रवाहों पर आधृत है ? 
उत्तर- अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक विनिमय तीन प्रवाहों पर आधारित हैं वे हैं- व्यापार, श्रम एवं पूँजी।

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!