1. हिंद चीन में रहनेवाले फ्रांसीसियों को क्या कहा जाता था?
उत्तर- 20वीं शताब्दी के आरंभ तक संपूर्ण हिंद-चीन फ्रांस की अधीनता में आ गए थे। फ्रांसीसी आकर वियतनाम में बसने लगे। वियतनाम में रहनेवाले फ्रांसीसियों को 'कोलोन' कहा जाता था।
2. वियतनाम में टोंकिन फ्री स्कूल क्यों स्थापित किए गए?
उत्तर- पश्चिमी ढंग की शिक्षा देने के उद्देश्य से 1907 में वियतनाम में टोकिन फ्री स्कूल खोला गया था। इस शिक्षा में विज्ञान, स्वच्छता तथा फ्रांसीसी भाषा की कक्षाएँ भी शामिल थीं जो शाम को लगती थीं तथा इनके लिए अलग से फीस ली जाती थी। स्कूल में वियतनामियों को आधुनिक बनाने पर बल दिया गया।
3. वियतनाम में स्कॉलर्स रिवोल्ट क्यों हुआ?
उत्तर-वियतनाम में ईसाई मिशनरियों के बढ़ते प्रभाव को समाप्त करने के लिए 1868 में ईसाईयत के विरुद्ध स्कॉलर्स रिवोल्ट हुआ।
4. पाथेट लाओ की स्थापना क्यों की गई?
उत्तर- पाथेट लाओ जो एक सैन्य संगठन था। इसकी स्थापना का कारण लाओस में साम्यवादी शासन व्यवस्था की स्थापना करना था।
5. 1970 में जकार्ता सम्मेलन क्यों बुलाया गया?
उत्तर- अमेरिका ने कंबोडिया से अपनी सेना की वापसी की घोषणा की लेकिन दक्षिण वियतनाम कंबोडिया से अपनी सेना हटाने को तैयार नहीं हुआ। इस गंभीर स्थिति के समाधान के लिए मई 1970 में जकार्ता सम्मेलन (ग्यारह एशियाई देशों का सम्मेलन) बुलाया गया।
6. जनवा समझौता कब बीच हुआ था?
उत्तर- जेनेवा समझौता फ्रांस और वियतनाम के बीच 1954 में हुआ था।
7. 'पूरब की ओर चलो' आंदोलन का क्या उद्देश्य था ?
उत्तर-इस आंदोलन का उद्देश्य वियतनाम में फ्रांसीसी सत्ता को समाप्त कर फ्रांसीसियों वियतनाम से बाहर निकालना था। साथ ही साथ को वियतनामी उसके स्थान पर नगूयेन राजवंश की पुनर्स्थापना करना चाहते थे।
8. हुईन्ह फू सो कौन थे?
उत्तर- होआ हाओ आंदोलन के संस्थापक हुईन्ह फू सो थे। वह गरीबों की मदद करता था व्यर्थ खर्च के खिलाफ उनके उपदेशों का लोगों के ऊपर काफी प्रभाव पड़ा था।
9. इंडो-चाइना यूनियन की स्थापना कब और किसके साथ मिलकर हुई ?
उत्तर- इंडो-चाइना यूनियन की स्थापना 1887 में की गई थी। इंडो-चाइना यूनियन की स्थापना कोचिन-चाइना, अन्नाम, तोकिन, कंबोडिया और बाद में लाओस को मिलाकर बनाया गया था।
10. एकतरफा अनुबंध व्यवस्था क्या है ?
उत्तर- एकतरफा अनुबंध का तात्पर्य ऐसे अनुबंध से है जिसमें मजदूरों द्वारा अनुबंध को शता के हिसाब से अपना काम पूरा नहीं कर पाने के कारण उनके ऊपर मुकदमा चला कर उन्हें जेल में डाल दिया जाता था।
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |