Class 10th BHARATI BHAWAN Political Science Power Participation in Democracy : Objective Question : Fill in the Blanks : Short Answer Questions : कक्षा ~ 10वीं भारती भवन राजनीति विज्ञान लोकतंत्र में सत्ता की भागीदारी : वस्त्निष्ट प्रश्न : रिक्त स्थान भरे : अतिलघु उत्तरीय प्रश्न : BharatiBhawan.org

Bharati Bhawan
0

 वस्तुनिष्ट प्रश्न :

I. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, या घ) लिखे |

1. किस देश को सामाजिक विभेद के कारण विखंडन का सामना करना पड़ा ?

(क) श्रीलंका (ख) बेल्जियम (ग) युगोस्लाविया (घ) भारत 

 उत्तर :- (ग) 

2. निम्नलिखित में एक गलत बयान कौन-सा है ?

(क) लोकतंत्र में सामाजिक विभेद का राजनीति पर अवश्य प्रभाव पड़ता है | 

(ख) लोकतंत्र सामाजिक विभेद के आधार पर देश को विखंडित करने में सहायक होता है | 

(ग) लोकतंत्र को सामाजिक विभेद से उत्पन्न समस्याओं को हल ढूंढने का सबसे अच्छा तरिका माना जाता है | 

(घ) लोकतंत्र में विभिन्न समुदाय अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से शासन के सामने उपस्थित कर सकते है | 

 उत्तर :- (ख) 

3. निम्नलिखित में एक सही बयान कौन-सा है ?

(क) बड़े लोकतांत्रिक देशों में ही सामाजिक विभेद उत्पन्न होते है | 

(ख) सामाजिक विभेद का राजनिति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है | 

(ग) लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक व्यक्ति की कई पहचान होती है | 

(घ) सामजिक विभेद हमेशा लोकतंत्र के लिए घातक सिद्ध होते है  |

उत्तर :- (ग) 

4. निम्नलिखित में भारत के लिए कौन-सा कथन सही है ?

(क) यहाँ धार्मिक स्वतंत्रता का अभाव है |

(ख) यहाँ धर्म की प्रधानता है |

(ग) यहाँ धर्मनिरपेक्ष का सिद्धांत है |

(घ) यहाँ धार्मिक सौहार्द का अभाव है | 

 उत्तर :- (ग) 

5.रंगभेद की निति के विरुद्ध आवाज उठाने वाले कौन थे ?

(क) जार्ज डब्ल्यू बुश (ख) अब्राहम लिंकन (ग) मार्टिन लूथर किंग (घ) जार्ज वाशिंगटन 

 उत्तर :- (ग) 

6. संविधान के किस अनुच्छेद में नागरिकों को स्वतंत्रता का अधिकार दिया गया है ?

(क) अनुच्छेद 15 (ख) अनुच्छेद 19 (ग) अनुच्छेद 18 (घ) अनुच्छेद 14 

 उत्तर :- (ख) 

7. मैक्सिको ओलंपिक की घटना एक उदाहरण है -

(क) रंगभेद को (ख) साम्प्रदायिकता (ग) जातिवाद का (घ) आतंकवाद 

 उत्तर :- (क) 

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें | 

1. लोकतंत्र में विविधता के कारण ...............विभाजन की संभावना बनी रहती है | 

2. ..............को सामाजिक विभेद का सबसे मुख्य कारण माना जाता है | 

3. विविधता में ................ लोकतंत्र का एक गुण माना जाता है | 

4. ब्रिटिश शासको ने ............. शासन करो की निति अपनाई  |

5. श्रीलंका में .............. की समस्या अभी हाल तक बनी हुई थी | 

6. ................. पर आधारित विभाजन सिर्फ भारत में है | 

7. श्रीलंका ने ............... को राजभाषा घोषित किया | 

8. भारत की मात्र ................ प्रतिशत महिलाएँ साक्षर है |  

उत्तर :- 1. सामाजिक, 2. जन्म, 3. एकता, 4. फुट-डालो, 5. तमिलों, 6. जन्म, 7. सिंहली, 8. 54 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न :-

1. सामाजिक विभेद की उत्पत्ति का एक कारण बताएँ ?

उत्तर :- सामाजिक विभेद की उत्पत्ति का एक प्रमुख कारण जन्म है | 

2. विविधतता राष्ट्र के लिए कब घातक बन जाती है ?

उत्तर :- जब धर्म, क्षेत्र, भाषा, जाती, संप्रदाय के नाम पर लोग आपस में उलझ पड़ते है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर बना देता है | विविधताएँ जब सीमा का उल्लंघन करने लगती है तब सामाजिक विभाजन अवश्यंभावी हो जाता है तथा राष्ट्र के लिए घातक बन जाते है | 

3. भारत में सर्वप्रथम समन्वय का एक उदाहरण प्रस्तुत करें |  

उत्तर :- भारत में मंदिरों के शहर वाराणसी में नाजनीन नामक एक मुस्लिम लड़की ने हनुमान-भक्तों की पवित्र पुस्तक हनुमान चालीसा को उर्दू में लिपिबद्ध कर सर्वधर्म समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया  |

4. उत्तरी आयरलैंड में एक ही धर्म के दो समूहों के प्रतिनिधित्व करनेवाली दो राजनितिक पार्टियों के नाम बताएँ | 

उत्तर :- नेशनलिस्ट पार्टियाँ तथा यूनियनिस्ट पार्टियाँ 

5. सामाजिक विभेदों की राजनीति का एक अच्छा परिणाम बताएँ  |

उत्तर :- सामाजिक विभेदों की राजनीति का एक अच्छा परिणाम यह है की अधिकांश लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में सामाजिक विभेद और राजनीति में अटूट संबंध देखने को मिलता है |

Post a Comment

0Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!