![]() |
www.BharatiBhawan.org |
1. अर्थव्यवस्था क्या है ?
उत्तर :- जीवनयापन के लिए अपनाई गई आर्थिक व्यवस्था |
2. आर्थिक विकास से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- उत्पादन एवं आय में होनेवाली वृद्धि से |
3. राष्ट्रीय आय क्या है ?
उत्तर :- एक निश्चित अवधि में उत्पादित समस्त वस्तुओं और सेवाओं का मौद्रिक मूल्य जिसमे विदेशों से प्राप्त होनेवाले आय भी सम्मिलित होते है |
4. प्रतिव्यक्ति आय से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- देश की कुल राष्ट्रीय आय में कुल जनसंख्या से भाग देने पर जो भागफल आता है उसे प्रतिव्यक्ति आय कहते है |
5. राष्ट्रीय आय का जनसंख्या से क्या संबंध है ?
उत्तर :- राष्ट्रीय आय का जनसंख्या से आर्थिक विकास में उल्टा संबंध है | राष्ट्रीय आय की अपेक्षा जनसंख्या में वृद्धि होने से प्रतिव्यक्ति आय घट जायेगी और आर्थिक विकास की दर कम हो जायेगी |
6. दो देशों के विकास के स्तर को तुलना करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण मापदंड क्या है ?
उत्तर :- प्रतिव्यक्ति आय |
7. आय के अतिरिक्त कुछ अन्य कारकों के उदाहरण दे जो हमारे जीवन स्तर को प्रभावित करते है ?
उत्तर :- उत्पादन, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा इत्यादि |
8. जीवन की भौतिक गुणवत्ता के तीन प्रमुख सूचक क्या है ?
उत्तर :- जीवन प्रत्याशा, शिशु मृत्युदर तथा मौलिक साक्षरता |
9. आय के अतिरिक्त विकास के एनी मापदंड क्या हो सकते है ?
उत्तर :- शिशु मृत्युदर मौलिक साक्षरता तथा विश्व में मानव विकास सूचकांक का क्रमांक |
10. मानव विकास सूचकांक में आर्थिक विकास के क्या मापदंड निर्धारित किए गए है ?
उत्तर :- शैक्षिक-स्तर, स्वास्थ्य-स्थिति और प्रतिव्यक्ति आय आर्थिक विकास के मापदंड मानव विकास सूचकांक में है |
11. प्राकृतिक संसाधनों के अतिविदोहन से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- प्राकृतिक संसाधनों का अतिविदोहन अर्थात अधिक वस्तुओं का उत्पादन एवं पर्यावरण प्रदुषण |
12. आर्थिक विकास का स्तर गैर-आर्थिक कारकों से किस प्रकार प्रभावित होता है ?
उत्तर :- राजनैतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं गैर-आर्थिक कारकोंन में महत्वपूर्ण है | ये कारक आर्थिक विकास को अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करते है | इन संस्थाओं के प्रतिकूल या अनुकूल रहने की स्थिति में आर्थिक विकास की गति मंद या तेज हो जाती है |
13. किसी राज्य का विकास मुख्यतया किस बात पर निर्भर करता है ?
उत्तर :- शुद्ध राज्य घरेलु किसी राज्य का विकास मुख्यतया आर्थिक कारकों (प्राकृतिक संसाधन, पूंजी निर्माण, तकनीकी विकास, मानवीय संसाधन तथा गैर आर्थिक कारकों राजनैतिक, सामाजिक एवं धार्मिक) पर निर्भर करता है |
14. खनिज-संसाधनों की दृष्टि से बिहार की वर्तमान स्थिति क्या है ?
उत्तर :- खनिज संसाधनों की दृष्टी से बिहार की वर्तमान स्थिति सर्वथा अभाव का हो गया है |
15. बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर क्या है ?
उत्तर :- बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर अन्य राज्यों से भिन्न है | यहाँ 2001 में साक्षरता दर 47% थीं तथा कुपोषण से ग्रस्त बच्चों का अनुपात देश में सबसे अधिक बिहार में है |राज्य की स्वास्थ्य सेवा भी जर्जर अवस्था में है |
16. बिहार में कृषि आधारित उद्दोगों के विकास की संभावनाओं का उल्लेख करें |
उत्तर :- बिहार में उर्वर भूमि एवं जल संसाधन के रूप में प्राकृतिक संसाधनों का विशाल भण्डार है | बिहार मसालों, सब्जी तथा फलों के उत्पादन में दुसरे या तीसरे स्थान पर है | इसलिए राज्य में कृषि आधारित उद्दोगों के विकास की संभावनाएँ बहुत अधिक है |
17. अर्थव्यवस्था क्या है ?
उत्तर :- अर्थव्यवस्था जीवनयापन के लिए अपनाई गई एक आर्थिक व्यवस्था है तथा इस व्यवस्था के अंतर्गत ही मनुष्य के आर्थिक क्रियाकलापों का संपादन होता है |
18. अर्थव्यवस्थाओं के मुख्य प्रकार क्या है ?
उत्तर :- उत्पादन के साधनों के स्वामित्व की दृष्टि से अर्थव्यवस्थाओं के तिन मुख्य प्रकार है
पूंजीवादी अर्थव्यवस्था, सामाजवादी अर्थव्यवस्था तथा मिश्रित अर्थव्यवस्था |
19. विकास के स्तर की दृष्टि से अर्थव्यवस्थाओं के कौन-कौन-से प्रकार है ?
उत्तर :- विकसित अर्थव्यवस्था तथा अर्धविकसित या विकासशील अर्थव्यवस्था |
20. आर्थिक विकास से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- आर्थिक विकास वह प्रक्रिया है जिसमे किसी देश या राज्य की प्रतिव्यक्ति वास्तविक आय में एक लंबी अवधि तक वृद्धि होती है |
21. राष्ट्रीय आय क्या है ?
उत्तर :- राष्ट्रीय आय किसी देश के अन्दर एक निश्चित अवधि में उत्पादित समस्त वस्तुओं और सेवाओं का मौद्रिक मूल्य है जिसमे विदेशों से प्राप्त होनेवाले आय भी सम्मिलित होती है |
22. प्रतिव्यक्ति आय से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- किसी देश की कुल राष्ट्रीय आय में कुल जनसंख्या से भाग देने पर जो भागफल आता है उसे प्रतिव्यक्ति आय कहते है |
23. राष्ट्रीय आय का जनसंख्या से क्या संबंध है ?
उत्तर :- यदि एक दिए हुए समय में राष्ट्रीय आय की अपेक्षा जनसंख्या में वृद्धि का अनुपात अधिक है तो प्रतिव्यक्ति आय घाट जाएगी और आर्थिक विकास की दर भी कम होगी |
24. दो देशों के विकास के स्तर की तुलना करने के ल;इए सबसे महत्वपूर्ण मापदंड क्या है ?
उत्तर :- दो देशों के विकास के स्तर की तुलना अथवा माप करने के लिए प्रतिव्यक्ति आय में होनेवाली वृद्धि को सबसे महत्वपूर्ण मापदंड माना गया है|
25. आय के अतिरिक्त कुछ एनी कारकों के उदाहरण दे जो हमारे-स्तर को प्रभावित करते है ?
उत्तर :- आय के अतिरिक्त ऐसे कई अन्य कारक है जो हमारे जीवन-स्टारर को प्रभावित करते है, जैसे चिकित्सा सुविधाएँ, प्राथमिक तथा माध्यमिक स्तर पर स्कूलों में नामांकन-दर, प्रतिव्यक्ति विद्धुत एवं इस्पात की खपत, पक्की सडकों की लम्बाई, विद्धुतिकरण गावों की संख्या, डाकघरों की संख्या इत्यादि |
26. जीवन की भौतिक गुणवत्ता के तिन सूचक क्या है ?
उत्तर :- जीवन की भौतिक गुणवत्ता के सूचक को विकसित करने का श्री मोस्सी डी. मोरिस नामक अर्थशास्त्री को है तथा इनके अनुसार इसके अग्रलिखित संकेतक या सूचक है (i) जीवन प्रत्याशा (ii) शिशु मृत्यु-दर (iii) मौलिक साक्षरता
27. मानव विकास सूचकांक में आर्थिक विकास के क्या मापदंड निर्धारित किए गए है ?
उत्तर :- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा प्रकाशित प्रतिवेदन में विभिन्न देशनो के आर्थिक विकास के स्तर की तुलना के लिए तिन मापदंड निर्धारित किए गए है - नागरिकों का शैक्षिक स्तर, उनकी स्वास्थ्य स्थिति तथा प्रतिव्यक्ति आय |
28. सतत विकास से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- सतत अथवा टिकाऊ विकास वह है जिसमे हम भावी पीढ़ियों की आवश्यकता पूर्ति की क्षमता से कोई समझौता किए बिना अपनी वर्त्तमान आवश्यकताओं को पूरा करते है |
29. प्राकृतिक संसाधनों के अति-विदोहन से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- आर्थिक विकास और औद्दोगिकीकरण की प्रक्रिया में हमारे प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दुरुपयोग हुआ है जिसे अति विदोहन की संज्ञा डी जाती है |
30. नविकरनीय प्राकृतिक संसाधन क्या है ?
उत्तर :- नाविकरानीय प्राकृतिक संसाधन वे है जिनका पुनुरुत्पादन संभव है तथा प्रकृति इन संसाधनों की पुनह पूर्ति करती है, जैसे भूमिगत जल |
31. गैर-नविकरनीय संसाधनों से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- गैर-नविकरनीय संसाधन वे है जिनका भण्डार सिमित है और जो अनेक वर्षो तक प्रयोग के पश्चात समाप्त हो जा सकते है, जैसे कोयला, गैस, पेट्रोलियम इत्यादि |
32. आर्थिक विकास के गैर-आर्थिक कारकों का उल्लेख करे |
उत्तर :- आर्थिक विकास का स्तर कई गैर-आर्थिक कारकों से भी प्रभावित होता है तथा इनमे राजनैतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं महत्वपूर्ण है |
33. आर्थिक नियोजन से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- आर्थिक नियोजन का अभिप्राय राज्य अथवा एक निर्धारित सत्ता द्वारा संपूर्ण आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था के एक विस्तृत सर्वेक्षण के आधार पर जान-बुझाकर आर्थिक निर्णय लेना है |
34. भारत में आर्थिक नियोजन का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
उतर :- भारत में नियोजन का मूल उद्देश्य सामाजिक न्याय के साथ देश का आर्थिक विकास करना है |
35. किसी राज्य के आर्थिक विकास का स्तर मुख्यतया किस बात पर निर्भर करता है ?
उत्तर :- किसी राज्य के विकास का स्तर मुख्यतया उसके शुद्ध राज्य घरेलु उत्पाद पर निर्भर करता है |
36. खनिज संसाधनों की दृष्टि से बिहार की वर्त्तमान स्थिति क्या है ?
उत्तर :- विभाजन के पश्चात हमारे राज्य के अधिकांश खनिज संसाधन नवनिर्मित राज्य झारखंड में चले गए है और बिहार में इनका सर्वाधा अभाव हो गया है |
37. बिहार में साक्षरता का स्तर क्या है ?
उत्तर :- वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार भारत में साक्षरता-दर लगभग 65 प्रतिशत थी जबकि बिहार में यह मात्र 47 प्रतिशत थी |
38. बिहार की चार व्यावसायिक फसलों के नाम बताएँ ?
उत्तर :- बिहार की व्यावसायिक फसलों में गन्ना, जुट, तंबाकू और चाय प्रमुख है |
39. बिहार में किस प्रकार के खाद्य-प्रसंस्करण उद्धोगों के विकास की संभावनाएँ है ?
उत्तर :- बिहार में सब्जी, फल तथा मसलों के खाद्य-प्रसंस्करण उद्योगों के विकास की संभावनाएँ बहुत अधिक है जिनके उत्पादन में यह देश का एक अग्रणी राज्य है |
40. प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से बिहार की क्या स्थिति है ?
उत्तर :- बिहार में उर्वर भूमि एवं जल संसाधन के रूप में प्राकृतिक संसाधनों का विशाल भण्डार उपलब्ध है |
41. बिहार की वर्तमान विकास-दर क्या है ?
उत्तर :- केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन की जनवरी 2010 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसा, 2004-05 से 2008-09 के बीच बिहार कि विकास दर का औसत 11.03 प्रतिशत रहा है |
42. किसने कहा था की अर्थव्यवस्था आजीविका अर्जन की एक प्रणाली है |
उत्तर :- ब्राइन ने कहा था |
43. समावेशी विकास क्या है ?
उत्तर :- समाज के सभी वर्गों का सामूहिक विकास |
Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |