भारती भवन कक्षा 9वीं रसायन विज्ञान अध्याय 1 हमारे परिवेश के पदार्थ लघु उत्तरीय प्रश्न : Bharati Bhawan Class 9th Chemistry Chapter 1 Matter of Our Environment Short Answer Questions : BharatiBhawan.org

Bharati Bhawan
1
1. उदाहरण के साथ पदार्थ की परिभाषा लिखे | 
उत्तर :- कोई भी वस्तु जो कुछ स्थान घेरे जिसमे द्रव्यमान एवं आयतन हो और जो अवरोध उत्पन्न करे, पदार्थ कहलाती है | जैसे - लकड़ी, कागज़, बर्फ, जल, तेल, स्टील इत्यादि | 
2. उदाहरण के साथ द्रव्य की परिभाषा करे | 
उत्तर :- द्रव्य एक प्रकार का पदार्थ है जिसे किसी भी भौतिक प्रक्रिया की सहायता से पदार्थ के एनी प्रकारों में विभक्त नहीं किया जा सकता है | उदाहरण के लिए चीनी एक द्रव्य है   |
3. ठोस एवं द्रव्य में कोई तीन अंतर बताये | 
उत्तर :- 

 

ठोस (Solid)

द्रव्य (Liquid)

1.

ठोस पदार्थ के आकृति निश्चित होते है |

इसकी आकृति अनिश्चित होती है |

2.

ठोस पदार्थ में बहाव की प्रवृति नहीं होती है |

द्रव पदार्थ में बहाव की प्रवृति होती है |

3.

ठोस पदार्थों के द्रवनांक एवं क्वथनांक प्राय उच्च होते है |

द्रवों के द्रवनांक और क्वथनांक प्राय कम होते है |


4. उर्ध्वपातन क्या है ? किन्ही तीन द्रव्यों के नाम लिखेजो गर्म किये जाने पर उर्ध्वपातन हो जाते है ?
उत्तर :- उर्ध्वपातन वैसी प्रक्रिया है जिसमे कोई ठोस-पदार्थ गर्म किये जाने पर बिना द्रव रूप में परिणत हुए सीधे वाष्प की अवस्था में बदल जाता है और उस वाष्प को ठंडा करने पर वह बिना द्रव रूप में परिणत हुए सीधे ठोस की मूल अवस्था में परिवर्तन हो जाता है | जैसे- अमोनिया क्लोराइड, आयोडीन और कपूर |  
5. द्रव के हिमांक से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- वह ताप जिसपर कोई पदार्थ द्रव की अवस्था से ठोस अवस्था में परिवर्तन होता है, द्रव का हिमांक कहलाता है और यह प्रक्रिया द्रव का जमना कहलाती है |
6. द्रवण की गुप्त उष्मा क्या है ?
उत्तर :- द्रवनांक पर किसी पदार्थ के ठोस अवस्था में परिवर्तित होने पर जीतनी उष्मा अवशोषित होती है उसे द्रवण की गुप्त उष्मा कहते है | 
7. वाष्पन की गुप्त उष्मा से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- क्वथनांक पर किसी द्रव के गैस में परिवर्तित होने पर जीतनी उष्मा का अवशोषण होता है, उसे वाष्पन की गुप्त उष्मा कहते है |  
8. आप कैसे सिद्ध करेंगे की वाष्पन से ठंडक उत्पन्न होती है ?
उत्तर :- वाष्पन की क्रिया द्रव के सतह पर होती है, सतह पर वाले द्रव के कण के भीतरी भाग से उष्मा ऊर्जा ग्रहण करके अत्यधिक ऊर्जा प्राप्त कर लेते है जिससे ये गैस के रूप में वायु में चले जाते है | इससे द्रव का ताप कम हो जाता है और वह ठंडा हो जाता है |
उदाहरण :- अपनी हथेली पर एक या दो बूंद स्प्रीट या ईथर रखे | हथेली पर आप ठंडक का अनुभव करेंगे | इसका कारण यह है की हथेली पर रखे इन द्रव्यों का वाष्पन होता है | इसके लिए आवश्यक उष्मा हमारी हथेली से प्राप्त होती है अत हथेली ठंडी हो जाती है |  
9. संघनन क्या है ? गैस का संघनन कैसे किया जाता है ?
उत्तर :- पदार्थ के गैसीय रूप का द्रव रूप में परिवर्तन गैस का संघनन कहलाता है | गैस पर दाब बढ़ाकर या उसका ताप कम करके संघनन किया जा सकता है | गैस पर दाब बढाने पर गैस के कण परस्पर काफी निकट आ जाते है जिससे अंतरान्विक स्थान घाट जाता है | ऐसा होने से गैस कानो के बीच अन्त्रान्विक आकर्षण बल काफी बढ़ जाता है जिससे गैस द्रव में परिवर्तित हो जाती है |    
10. वाष्पन और क्वथन में अंतर स्पष्ट करें | 
उत्तर :- 

 

वाष्पन

क्वथन 

1.

यह एक स्वत होने वाली प्रक्रिया है जो सभी तापो पर होतीरहती है |

यह एक निश्चित ताप पर ही होता है, जिसे द्रव का क्वथनांक कहते है |

2.

यह द्रव के सिर्फ ऊपरी सतह पर ही होता है, द्रव के भीतरी भागों में नहीं |

यह सम्पूर्ण द्रव में होता है जिसमें द्रव के भीतरी भागों से बुलबुले निकलते रहते है|


11. गैस के दाब से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- बर्तन की दीवारों के प्रति इकाई क्षेत्रफल पर गैस के कणों द्वारा आरोपित बल गैस का दाब कहलाता है |  
12. ठोस पदार्थ की आकृति और आयतन निश्चित क्यों होते है ?
उत्तर :- ठोस पदार्थ की आकृति और उसके आयतन निश्चित होते है क्योंकि ठोस पदार्थों के कण न तो एक-दुसरे के निकट आ सकते है और न दूर ही जा सकते है | ठोस पदार्थ की आकृति कायम रहती है और इसी कारण इसका आयतन भी स्थिर रहता है | 
13.द्रव का वाष्पन कैसे होता है ?
उत्तर :- द्रव के कण अनवरत गमन करते तथा परस्पर टकराते रहते है, वायु में खुला छोड़ देने पर वे वायु के कणों के साथ भी टकराते रहते है | ऐसी अवस्था में द्रव की सतह वाले द्रव-कण अतिरिक्त ऊर्जा प्राप्त कर लेते है | इनकी ऊर्जा इतनी बढ़ जाती है की इनपर द्रव के भीतरी कणों का आकर्षण समाप्त हो जाता है | ये कण जल की सतह को छोड़कर वाष्प में परिवर्तित होकर वायु में चले जाते है | 
14. पदार्थ की प्लाज्मा अवस्था की क्या उपयोगिता है ?
उत्तर :- पदार्थ की प्लाज्मा अवस्था की उपयोगिता बहुत ही महत्वपूर्ण है, इस अवस्था का उपयोग प्रतिदीप्त ट्यूब और नियान संकेत वाले बल्ब के निर्माण में किया जाता है | प्रतिदीप्त ट्यूब में हीलियम या कुछ एनी गैस भरी रहती है | गैस से होकर विद्धुत धारा प्रवाहित होने पर विशिष्ट रंग्युक्त उद्दीप्त प्लाज्मा उत्पन्न होते है | यह विशिष्ट रंग गैस की प्रवृति पर निर्भर करता है |  
15. निम्नलिखित के लिए कारण बताएँ -
(i) गर्म पके हुए खाद्य पदार्थ की गंध का एहसास हमें दुरी से ही हो जाता है, ठन्डे खाद्य पदार्थ की गंध का एहसास निकट जाने पर ही होता है, क्यों ?
उत्तर :- तापमान बढ़ने से कणों की गति तेज हो जाती है | गर्मागरम खाने की गंध कई मीटर दूर से ही पहुँच जाती है | ठन्डे खाने की महक लेने के लिए उसके पास जाना पड़ता है| क्योंकि कम तापमान पर कणों की गति कम होती है | 
(ii) बिना कोई अवशेष छोड़े ही कपूर गायब हो जाता है, क्यों ?
उत्तर :- कपूर का उर्ध्वपातन होता है जिससे वह सीधे ही गैस अवस्था में परिवर्तित हो जाता है |
(iii) बर्तन के दीवार पर गैस दाब आरोपित करता है, क्यों ?
उत्तर :- गैस के अणु बहुत तेज गति से इधर-उधर घुमाते रहते है जिससे बर्तन की दीवारे पर टकराकर दबाब डालते है |
(iv) क्वथनांक पर द्रव का ताप स्थिर रहता है, क्यों ?
उत्तर :- क्योंकि गर्म करने पर जब द्रव पूरा-का-पूरा वाष्प में नहीं बदला जाता तबतक द्रव का ताप क्वथनांक पर स्थिर रहता है |
(v) गर्मी के दिनों में हमें सफेद वस्त्र पहनना पसंद करते है, क्यों ?
उत्तर :- काली या गाढे रंग वाली वस्तुएँ सफेद या हलके रंग वाली वस्तुओं की तुलना में अधिक मात्रा में उष्मा का अवशोषण करती है, इसलिए गर्मी के दिनों में लोग सफेद वस्त्र पहनना अधिक पसंद करते है | 

Post a Comment

1Comments

Hello My Dear, ये पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया अवश्य बताइए और साथ में आपको क्या चाहिए वो बताइए ताकि मैं आपके लिए कुछ कर सकूँ धन्यवाद |

  1. class 9 rasayan shastra chapter 1 atilaghu question answer

    ReplyDelete
Post a Comment

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!