Header Ads Widget

New Post

6/recent/ticker-posts
Telegram Join Whatsapp Channel Whatsapp Follow

आप डूुबलिकेट वेबसाइट से बचे दुनिया का एकमात्र वेबसाइट यही है Bharati Bhawan और ये आपको पैसे पेमेंट करने को कभी नहीं बोलते है क्योंकि यहाँ सब के सब सामग्री फ्री में उपलब्ध कराया जाता है धन्यवाद !

How to Complete Any Translation | Chapter 2 Lesson - 2 | किसी भी वाक्य को अंग्रेजी में अनुवाद करने का आसान तरीका | Bharati Bhawan

 

How to Complete Any Translation  Chapter 2 Lesson - 2  किसी भी वाक्य को अंग्रेजी में अनुवाद करने का आसान तरीका  Bharati Bhawan
USES OF : 'Have, Has, Had'

'Has, Have, Had' प्रधानता: Helping Verbs (सहायक क्रियाएँ) है | इनका अर्थ होता है - 'किसी व्यक्ति के पास किसी वस्तु का होना या कोई चीज रखना |' Verb 'to be' की भांति इनका भी प्रयोग Finite Verbs की तरह होता है | इनसे भी तीन प्रकार के निम्नांकित Structure (संरचना) बनाये जा सकते है -

1. Affirmative Sentence (स्वीकारात्मक वाक्य)

2. Negative Sentence नकारात्मक वाक्य)

3. Interrogative Sentence प्रश्नवाचक वाक्य))

(A)

1. Have का प्रयोग : पास में होना, रखना -

Subject

Verb

Object

I, we, you, they तथा सभी Plural Subject

Have

(with qualifying words, if any)

1. मेरे पास एक गाय है | या, मै एक गाय रखता हूँ | I have a cow.

2. हमारे पास गायें है | We have cows.

3. तुम्हारे पास एक हाथी है | You have an elephant.

4. उनके पास मोटरगाड़ियाँ है | They have motor cars.

5. इन लड़कों के पास पुस्तकें है | These boys have books.

(B)

2. Has का प्रयोग -

Subject

Verb

Object

Third Person Singular Number; जैसे – He, She, Ram, Sita etc.

Has

(with qualifying words, if any)

1. राम के पास एक मकान है | Ram has a house.

2. उसके तीन बहनें है | He has three sisters.

3. उसके पास एक मोटर साईकिल है | He has a motor-cycle.

4. गाय को एक पूँछ होती है | The cow has a tail.

5. इसको दो आँखें होती है | It has two eyes.

6. उसके (लड़की के) पास कलम है | She has a pen.

7. इस लड़की के बाल लंबे है | This girl has long hair.

8. इस लड़का के पास दो कलमें है | This boy has two pens.

3. Had का प्रयोग -

Subject

Verb

Object

First, Second, Third Person of any Number

had

(with qualifying words, if any)

1. मेरे पास एक पालतू कुत्ता था | I had a pet dog.

2. हमारे पास पुस्तकें थीं | We had books.

3. तुम्हारे पास एक घडी थी | You had a watch.

4. उसके पास एक पुराना मकान था | He had an old house.

5. उनके पास एक तीनमंजिल मकान था | They had a three-storey house.

6. लड़कों के पास बहुत से पतंग थे | The boys had many kites.

जानने योग्य बातें :

(i) I और You के साथ सदैव Present Tense में 'have' ला प्रयोग होता है | जैसे- (A) वाक्य नं० 1 और 3.

(ii) Plural Number के कर्ता (Subject) के साथ सदैव Present Tense में 'have' का प्रयोग होता है अर्थात We, You, They, These के साथ 'have' लगता है | जैसे - (A) वाक्य नं० 2, 4, 5.

(iii) Third Person, Singular Number के कर्ता (Subject) के साथ Present Tense में 'has' का प्रयोग होता है अर्थात He, She, It, This के साथ 'has' लगता है | जैसे- (B) वाक्य नं० 1 से 8 तक | 

(iv) कर्ता (Subject) किसी भी Number या Person का क्यों न हो, Past Tense में उनके साथ 'had' का प्रयोग होता है | जैसे- वाक्य नं० 1 से 6 तक |

EXERCISE 7

Translate into English:

1. मेरे पास एक किताब है |

2. हमारे पास बहुत से मित्र है |

3. तुम्हारे पास एक पालतू बिल्ली है |

4. उसके पास एक बन्दर है |

5. राम के पास एक मोटरगाड़ी है |

6. हमलोगों को दो हाथ तथा दो पैर है |

7. गाय को एक लंबी पुंछ होती है |

8. सोहन के पास एक चारमंजिल मकान है |

9. रहीम को एक बेटी है |

10. उस बूढ़े आदमी को एक बेटा है |

11. मुझे दो भाई और एक बहन है |

12. गोपाल के पास एक सुन्दर बगीचा है |

13. जावेद को दो कुत्ते थे |

14. रहमान को एक बड़ा मकान था |

15. करीम को पचास मुर्गियाँ थी |

16. मल्लाह के पास एक नाव थी |

17. हरि के पास किताब की दुकान थी |

18. मेरा एक भाई था |

19. लड़कों को कल छुट्टी थी |

20. हमारे पास बहुत सी पुस्तकें थी |

21. राजा दशरथ को चार बेटे थे |

22. उन्हें तीन रानियाँ थी |

23. उस औरत के पास कुछ नहीं था |

24. बूढी औरत के पास एक लड़की थी |

Post a Comment

0 Comments